Search

देश-विदेश

झारखंड सहित देश भर में मानसून मेहरबान, 25 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी

देश भर में मानसून मेहरबान हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 7 जुलाई को देश के 25 राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. चार राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट है. इन राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गयी है.

Continue reading

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन में निधि खरे अध्यक्ष निर्वाचित

New Delhi : उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के जिनेवा में चल रहे संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) सम्मेलन के 9वें सत्र में अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. केंद्र सरकार इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है. यह सम्मेलन 8 जुलाई तक चलेगा. बैठक में वर्तमान डिजिटल अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ उपभोक्ताओं के समक्ष उभर रही नई चुनौतियों के समाधान पर भी विशेष मंथन किया जाएगा.

Continue reading

New Delhi : BRO में हुए मजदूरी घोटाले में बिहार सहित 11 राज्यों में CBI का छापा

New Delhi : बॉडर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) में हुए मजदूरी घोटाले के आरोप में सीबीआई ने बिहार सहित 11 राज्यों के कुल 26 ठिकानों पर छापा मारा. इस मजदूरी घोटाले में सीबीआई ने कुल 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. अभियुक्तों की सूची में सेना के Lt. Col., Major, Engineers स्तर के अधिकारियों के अलावा कुछ निजी व्यक्ति शामिल है.

Continue reading

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन को ट्रस्ट की कमान

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई. करीब तीन घंटे तक चली इस बैठक में महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा की इस्तीफा मंजूर कर ली गई.

Continue reading

इजरायल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, तो अली खामेनेई जैसा हश्र होगा, काट्ज ने चेताया

अयातुल्ला खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार की रस्म आज सोमवार को ईरान में शुरू हो गयी. जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी है.अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल हुआ. भारतीय प्रतिनिधिमंडल में बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा शामिल हैं.

Continue reading

नेतन्याहू ने किया भारत के समर्थन का दावा, तो कांग्रेस भड़की, मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया

भले ही प्रधानमंत्री मोदी इस्राइल के प्रति झुकाव रखते हों, लेकिन करोड़ों भारतीय गाजा में हो रही हिंसा, फलस्तीनियों के विस्थापन, ईरान पर हमलों और दक्षिणी लेबनान में इस्राइली सैन्य अभियान की निंदा करते हैं.ये सभी घटनाएं मानवता पर हमला हैं.

Continue reading

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज

योगी सरकार की ओर से एएजी विनोद शाही और सीएससी शैलेंद्र सिंह ने  सरकार का पक्ष रखा. दलील दी कि इसी विषय से जुड़ी याचिका पूर्व से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई का औचित्य नहीं है

Continue reading

एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत करने पीएम मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना

पीएम ने लिखा किवे 6-11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की  यात्रा पर जा रहा हूं. इंडोनेशिया गणराज्य के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे.  पीएम ने लिखा, मेरी यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है.

Continue reading

विदेशों  में अलग-अलग तिथियों पर रथयात्रा, पुरी के गजपति महाराज नाराज, ISKCON को पत्र लिखा

श्रीजगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति की पिछली आपत्तियों पर ISKCON ने तर्क दिया था कि हर देश में जलवायु परिस्थितियों, सरकारी नियमों और स्थानीय सांस्कृतिक कारक महत्वपूर्ण होते हैं, इस कारण शास्त्रों में दी गयी तिथियों पर रथयात्रा आयोजित करना हमेशा संभव नहीं  है.

Continue reading

भाजपा-आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने का जरिया :  कांग्रेस

पूजा स्थलों पर चोरी की बढ़ती घटनाएं एक खास पैटर्न की ओर इशारा करती हैं. यह पैटर्न यह है कि भाजपा और आरएसएस के लिए धर्म सिर्फ राजनीतिक सत्ता हासिल करने और खुद को व अपने लोगों को अमीर बनाने का एक ज़रिया है.

Continue reading

धनबाद में अवैध कोयला खनन : अमित शाह का CISF को जीरो कोल लीकेज प्लान लागू करने का निर्देश

गृह मंत्री ने धनबाद क्षेत्र में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को एमएमडीआर एक्ट के तहत मिले अधिकारों का पूरी सख्ती और समन्वय के साथ उपयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उद्योगों और उपभोक्ताओं तक केवल वैध तरीके से खनन किया गया कोयला ही पहुंचे.

Continue reading

OPEC+ देश अगस्त से  फिर 1,88,000 बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन बढ़ायेंगे, ब्रेंट क्रूड 71.88 डॉलर प्रति बैरल

अहम बात यह है कि लगातार तीसरे माह  OPEC+ ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है. इस फैसले से दुनिया में तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद है. बता दें कि  OPEC+दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों का ग्रुप है.

Continue reading

श्री सर्वेश्वरी समूह सोगड़ा आश्रम की नई पहल : जशपुर में पहली बार शुरू हुई पिपरमिंट की खेती

श्री सर्वेश्वरी समूह सोगड़ा आश्रम ने किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक और लाभकारी खेती से जोड़ने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है. आश्रम की पहल पर जशपुर जिले में पहली बार पिपरमिंट की व्यावसायिक खेती शुरू की गई है.

Continue reading

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी, 16 ट्रेनें रद्द, मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर लैंडस्लाइड

मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई पानी पानी हो गयी है. जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भारी बारिश का असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ा है. मुंबई-पुणे कॉरिडोर पर कई जगह लैंडस्लाइड होने की खबर है. इस कारण रेलवे ट्रैक और एक्सप्रेस-वे पर आवागमन में व्यवधान आया है.

Continue reading

भागवत राम मंदिर चंदा चोरी मामले में होसबाले की बात से सहमत, बोले, दोषियों को कड़ी सजा मिले

होसबाले ने इस बात पर बल दिया कि हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटन का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही