Search

धनबाद

धनबादः स्मार्ट बाजार की पार्किंग से दिनदहाड़े बाइक चोरी, घटना CCTV में कैद

ताजा मामला सरायढेला थाना क्षेत्र के स्मार्ट बाजार के पास का है. यहां लिबर्टी शोरूम की पार्किंग में खड़ी बाइक (नंबर JH10-BM-8250) दिनदहाड़े चोरी हो गई. बाइक मालिक बरमसिया का रहने वाला है.

Continue reading

धनबाद जिले में लिंगानुपात गिरा, 1000 पुरुषों पर 918 महिलाएं

सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि धनबाद जिले में लिंगानुपात लगातार गिरता जा रहा है. वर्तमान में जिले में 1000 पुरुषों के मुकाबले मात्र 918 महिलाएं हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. भ्रूण हत्या जैसे अपराध के कारण यह असंतुलन पैदा हो रहा है.

Continue reading

धनबादः वार्ड 18 की नवनिर्वाचित पार्षद समीदा बीबी पर फर्जीवाड़े का आरोप

वार्ड संख्या 18 से नवनिर्वाचित पार्षद समीदा बीबी पर गलत दस्तावेज के आधार पर चुनाव लड़ने का गंभीर आरोप लगा है. इस संबंध में पांडरपाला निवासी मनोहर महतो ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व धनबाद नगर निगम से लिखित शिकायत कर मामले की जांच की मांग की है.

Continue reading

धनबादः अपराध नियंत्रण में पुलिस को कामयाबी, फरवरी में अधिक कांडों का हुआ निष्पादन

एसएसपी ने बैठक में जिले में अपराध की वर्तमान स्थिति, कानून-व्यवस्था, दर्ज कांडों के निष्पादन, लंबित मामलों की प्रगति और विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

Continue reading

धनबादः प्रिंस खान गिरोह के दिलीप सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

एसएसपी ने बताया कि मामले से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना को देखते हुए अब दिलीप सिंह को रिमांड पर लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गिरोह की गतिविधियों, अन्य सहयोगियों और अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं.

Continue reading

धनबाद: मनरेगा कर्मियों का रणधीर वर्मा चौक पर धरना, 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के मनरेगा कर्मी 9 मार्च से 11 मार्च तक तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं. हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को मनरेगा कर्मचारियों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की.

Continue reading

धनबाद: पम्पु तालाब के अवैध कब्जों पर चला रेलवे का बुलडोजर, दर्जनभर निर्माण ध्वस्त

शहर के पम्पु तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को रेलवे ने बड़ा अभियान चलाया. तालाब के समीप रेलवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया. जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया.

Continue reading

रणधीर वर्मा चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई

Dhanbad: जिले के रणधीर वर्मा चौक के पास मंगलवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और उसी दौरान हंगामा हो गया.युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है और पत्नी के रहते अपनी दूसरी महिला से मिलने पहुंचा था.  इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा शुरू हो गया.

Continue reading

धनबाद : नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण 18 को, उप महापौर के लिए भी होगा चुनाव

धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व वार्ड पार्षदों के साथ चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा.

Continue reading

धनबादः पुलिस ने रंगदारी के आरोपी की कराई परेड, सिटी सेंटर से मधुलिका तक पैदल घुमाया

मामले के मुख्य आरोपी रोशन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सोमवार को उसकी सरेआम परेड कराई. उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाते हुए ले गई.

Continue reading

धनबादः लोजपा (R) लेबर सेल का होगा विस्तार

लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान ने कहा कि संगठन श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रहा है. पार्टी का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है.

Continue reading

धनबादः प्रिंस खान गिरोह पर सख्ती,  गोविंदपुर कांड का आरोपी दिलीप सिंह गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दिलीप सिंह के खिलाफ गोविंदपुर थाना में कई धाराओं में मामला दर्ज है. उस पर 3/4 एक्सप्लोसिव एक्ट व 25(1-B)a, 26/27/35 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं. पुलिस के अनुसार दिलीप सिंह प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा है और गोविंदपुर कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई है.

Continue reading

धनबाद में गरज के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

अचानक हुई इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. शहर वासियों को ठंडक का एहसास हुआ और गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक जिले में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Continue reading

धनबादः गैंग व संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज करें- डीआईजी

डीआईजी आनंद प्रकाश ने हाल ही में गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया.

Continue reading

धनबादः नए प्रधान जिला जज से डीसी-एसएसपी ने की मुलाकात

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से जिले में कानून का शासन और अधिक मजबूत होगा. न्यायिक कार्यों को पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//