Search

जमशेदपुर

Jamshedpur News: ईचागढ़ की 8 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत

सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नदीसाई पंचायत स्थित घाघारी गांव की आठ वर्षीय बच्ची की शुक्रवार रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Continue reading

Baharagora News : 3 साल से अधर में लटका है 'बहरागोड़ा-गांडानाटा' सड़क का मरम्मत कार्य

जिला परिषद बस टर्मिनल से गांण्डानाटा तक 'मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना' के तहत स्वीकृत विशेष मरम्मती कार्य पिछले तीन सालों से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण दर्जन भर गांवों की बड़ी आबादी को रोजाना बदहाल यातायात और धूल-मिट्टी तथा बरसात में कीचड़ का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

Continue reading

Jamshedpur : टेल्को के झंडा चौक में चापड़बाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक में शुक्रवार देर रात चापड़बाजी हुई है. इस हमले में खड़ंगाझार मोड़ निवासी बिष्णु सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया. चापड़बाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

Continue reading

Jamshedpur News: मौसी बाड़ी से लौटे भगवान जगन्नाथ, बहरागोड़ा में धूमधाम से हुई वापसी

बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर, नागुड़साई-पानीपोड़ा, बिल दुबराजपुर, बेंदा, मानुषमुड़िया, लाऊडोंका, पांचरुलिया और खण्डामौदा स्थित मौसी बाड़ी से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की वापसी हुई. बाहुड़ा रथयात्रा  श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और धूमधाम से निकाली गई. सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई.

Continue reading

Jamshedpur News : मूसलाधार बारिश के बीच निकली भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा उल्लास के साथ निकाली गई. मूसलाधार बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. बड़ी संख्या में भक्त रथयात्रा में शामिल हुए और जयघोष करते हुए रथ खींचा.

Continue reading

Jamshedpur News: दो पुलिसकर्मियों पर लगा आदिवासी जमीन हथियाने का आरोप, ग्राम सभा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के जसकंडीह गांव में आदिवासी भूमि विवाद को लेकर नया विवाद सामने आया है. ग्राम सभा ने उपायुक्त और अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर परसुडीह थाना के दो पुलिसकर्मियों पर भूमि माफियाओं के साथ मिलकर विवादित जमीन पर कब्जा कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

Continue reading

Jamshedpur News : नीट पेपर लीक के विरोध में साकची में छात्रों का प्रदर्शन, मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

नीट पेपर लीक के खिलाफ जमशेदपुर में छात्रों व विभिन्न संगठनों का विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार शाम भी जारी रहा. शहर के साकची गोलचक्कर के पास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की.

Continue reading

Jamshedpur Crime : व्यवसायी से रंगदारी मांगने व फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है. आरोपियों ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से 1 लाख की रंगदारी की मांग की. जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

Continue reading

Jamshedpur : सड़क जाम के दौरान DSP का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल

सड़क दुर्घटना में घायल के इलाज का खर्च दिलाने की मांग को लेकर सड़क जाम करने वाले युवक पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर सुमित कुमार द्वारा थप्पड़ मारने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Continue reading

Jamshedpur : वाहन जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मियों में एएसआई ललन सिंह के अलावा आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं.

Continue reading

Jamshedpur News: बिरसानगर में स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद  हुआ चोर

बिरसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है. साधु डेरा स्थित लाल स्कूल के समीप खड़ी एक स्प्लेंडर बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया.

Continue reading

Latehar News :  दामोदर में हुए सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हुई

पिछले बुधवार की शाम चंदवा थाना क्षेत्र के दामोदर ग्राम में हुई भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्‍या चार हो गयी है

Continue reading

Jamshedpur :  डिमना लेक में डूबने से MGM मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत

डिमना लेक में डूबने से एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान समीर और सक्षम के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News : 27 जुलाई से 10 अगस्त तक आदित्यपुर से चलेंगी 4 पैसेंजर ट्रेनें

चक्रधरपुर रेल मंडल ने चार पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में अस्थायी बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 27 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों का परिचालन टाटानगर स्टेशन की बजाय आदित्यपुर स्टेशन से किया जाएगा.

Continue reading

Jamshedpur News: सड़क हादसे में घायल को TMH ने थमाया 8 लाख का बिल, परिजनों ने किया हंगामा

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे के बाद अब मामला सिर्फ दुर्घटना तक सीमित नहीं रह गया. घायलों के इलाज का बढ़ता खर्च, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने और पुलिस के रवैये को लेकर परिजनों में भारी नाराजगी है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही