Search

जमशेदपुर

Jamshedpur News: UGC गाइडलाइन व आरक्षण नीति के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना का प्रदर्शन

Jamshedpur News : परशुराम शक्ति सेना ने UGC की प्रस्तावित गाइडलाइन पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की रोक है. संगठन ने दावा किया कि इस तरह की व्यवस्था से समाज के एक वर्ग में भेदभाव की भावना बढ़ सकती है. ऐसी नीतियों का असर सामाजिक समरसता और विद्यार्थियों के बीच आपसी माहौल पर पड़ सकता है.

Continue reading

Jamshedpur News : सोनारी मंदिर परिसर में पुआल में लगी आग, अफरा-तफरी

सोनारी के मौनी बाबा मंदिर परिसर में ही गोशाला संचालित है, जहां करीब पांच गायों को रखा गया है. गायों के चारे के लिए परिसर में ही पुआल का गांज रखा गया था. इसी पुआल में अचानक आग लग गई.

Continue reading

सरयू राय ने बढ़ती महंगाई पर जताई चिंता, केंद्र से हस्तक्षेप की मांग

Jamshedpur News :  सरयू राय ने कहा कि चीनी और गुड़ जैसी जरूरी खाद्य सामग्री की कीमत अचानक 12 से 15 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है. इससे मिठाई और अन्य पकवान बनाने की लागत में भी भारी इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में इस तरह की अचानक बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए बढ़ती महंगाई परेशानी का कारण बन रही है.

Continue reading

बहरागोड़ा के योग्य स्कूलों को प्लस टू व हाईस्कूल में अपग्रेड करने की मांग

Behragoda News : पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने एसएस हिंदी हाईस्कूल गंडानाटा, केवी हाईस्कूल गामारिया, कैमी हिंदी हाईस्कूल कैमी, केडी हाईस्कूल कुमारडूवी, गुहियापाल ओड़िया हाईस्कूल, सीडीएन हाईस्कूल पाचांडो और गुड़ाबांदा के आदिवासी हाईस्कूल बेनागाड़िया को प्लस टू स्कूल में अपग्रेड करने की मांग की है.

Continue reading

टाटानगर स्टेशन पार्किंग :  मारपीट में तीन युवक घायल, पुलिस ने अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी को पत्र भेजा है. पत्र में तीनों घायलों का इलाज करने और उसकी जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

Continue reading

Jamshedpur News :  खनिज संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा  झामुमो- पलटन मुर्मू

झामुमो के जमशेदपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने केंद्र सरकार से खान एवं खनिज संशोधन कानून को तत्काल लेने की मांग की. कहा कि ऐसा नहीं किया गया, तो  इसके खिलाफ प्रत्येक गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

Continue reading

Jamshedpur News : बागबेड़ा में गोलगप्पा विक्रेता पर चाकू से हमला कर लूट, आरोपी गिरफ्तार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में गोलगप्पा बेचकर घर लौट रहे एक युवक आकाश कुमार पर चाकू से हमला कर लूटपाट की गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : वाहन चोरी का खुलासा, चोरी की बाइक व ऑटो के साथ युवक गिरफ्तार

आजादनगर थाने की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने एक आरोपी दानिश अंसारी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है.

Continue reading

हिमांशु सिंह हत्याकांड: डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को नहीं मिली बेल, जमानत याचिका खारिज

Jamshedpur News: डीडी बार के बाहर विवाद के बाद हिमांशु सिंह और प्रत्यूष आनंद पर चापड़ समेत अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया था. घटना के बाद मामले ने जमशेदपुर में काफी तूल पकड़ा था. हिमांशु सिंह की मौत के बाद उनके पिता की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Continue reading

पूर्वी सिंहभूम : चौकीदार के 58 पद खाली, 11 माह से होमगार्ड भर्ती अटकी, अभ्यर्थियों ने DC से लगाई गुहार

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के नाम आवेदन देकर भर्ती में हो रही देरी पर ध्यान देने की मांग की है. आवेदन में अभ्यर्थियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया का परिणाम या अगला चरण लगभग 11 महीनों से लंबित है.

Continue reading

प्रेम संबंध विवाद:  युवक ने खुद को चाकू मारा, गंभीर हालत में MGM रेफर

Jamshedpur News : बताया जा रहा है कि विजय टोप्पो और लुपुंग टोला निवासी जोबा मार्डी लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे. दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, विजय की पहले शादी हो चुकी थी. बाद में उसकी पहली पत्नी से तलाक हो गया था. उसके बच्चे भी हैं.

Continue reading

Jamshedpur News: अपराध नियंत्रण को लेकर SSP ने की मासिक अपराध गोष्ठी

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर गुरुवार को मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई.

Continue reading

Jamshedpur News : चेन छिनतई व चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Jamshedpur News : जमशेदपुर पुलिस ने शहर में चोरी व छिनतई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने MGM अस्पताल के पास से गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी व छिनतई के मोबाइल फोन, आभूषण व वाहन बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Jamshedpur News : कागलनगर में गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, 40 घरों में गैस सप्लाई प्रभावित

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी के कागलनगर इलाके में सड़क पर चल रहे काम के दौरान घरेलू गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई. इससे गैस का रिसाव शुरू हो गया. गैस पाइपलाइन गेल कंपनी की ओर से बिछाई गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही