Search

रामगढ़

रामगढ़: योगिता कुमारी 80.4% लाकर बनी स्कूल टॉपर

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया .जिसमें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कैथा, रामगढ़ का परिणाम शत प्रतिशत रहा हैं. परिणाम जारी होते छात्राओं और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.

Continue reading

फर्जी वेतन निकासी घोटालाः क्लर्क का वेतन मुख्य सचिव से अधिक निकलता रहा और पकड़ में नहीं आया

Ranchi: पशुपालन विभाग रांची के कर्मचारी मुनिंद्र कुमार ने रामगढ़ में अपने पदस्थापन के दौरान वेतन मद में फर्जी निकासी की थी. रामगढ़ में जारी जांच के दौरान अब तक करीब 40 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला पकड़ में आया है. मुनिंद्र द्वारा रांची ट्रेजरी में की गयी फर्जी निकासी का मामला पकड़ में आने के बाद रामगढ़ मे भी जांच की गयी. वेतन मद में हुई फर्जी निकासी का सबसे अश्चर्यजनक पहलू यह है कि क्लर्क का वेतन, मुख्य सचिव से भी ज्यादा निकलता रहा, लेकिन किसी भी स्तर पर जांच के दौरान पकड़ में नहीं आया.

Continue reading

रामगढ़ : वज्रपात से युवक की मौत, पसरा मातम

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत कुर्मी टोला में वज्रपात की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान सरजू चौधरी, पिता मीनू चौधरी 35 वर्ष के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक ट्रैक्टर लेकर खेतों में काम कर रहा था. इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई.

Continue reading

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर परिसर में चला बुलडोजर, 254 दुकानें ध्वस्त, गहराया रोजी-रोटी पर संकट

झारखंड उच्च न्यायालय के सख्त निर्देश का पालन करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. गुरुवार को रामगढ़ जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. इस दौरान मंदिर परिसर में वर्षों से संचालित 254 दुकानों को बुलडोजर से हटाया गया.

Continue reading

रामगढ़ : टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

जिले के गिद्दी–अरगड्डा मार्ग पर गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

Continue reading

रामगढ़: SVM रजरप्पा का CBSE 10वीं में 100% रिजल्ट

सीबीएसई 10वी का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा का परिणाम शत प्रतिशत रहा. विद्यालय के छात्र आयुष कुमार महतो ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है.

Continue reading

DAV रजरप्पा का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत, 96.8 % अंक लाकर आलोक बने स्कूल टॉपर

सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2026 के परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया

Continue reading

रामगढ़ : इस्पात प्लांट ब्लास्ट में घायल एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5

अरगड्डा हेसला गांव स्थित झारखंड इस्पात प्लांट में बीते 6 अप्रैल को हुए फर्नेस विस्फोट हादसे में घायल एक और मजदूर की बुधवार देर रात मौत हो गई. रामगढ़ निवासी श्यामदेव बरई इस विस्फोट में गंभीर रूप से झुलस गए थे.

Continue reading

ECL के मुकाबले BCCL का कोयला महंगा, घटती बिक्री से उबरने के लिए 600 प्रति टन तक का ऑफर

सरकार द्वारा कोयले पर टैक्स बढ़ाने की वजह से बीसीसीसएल से कोयला खरीदना ईसीएल के मुकाबले मंहगा हुआ है. पश्चिम बंगाल के ईसीएल के मुकाबले झारखं के बीसीसीएल का कोयला 842 रुपये प्रति टन मंहगा है. इससे बीसीसीएल के कोयले की बिक्री में तेजी से गिरावट आ रही है. इस स्थिति से उबरने के लिए बीसीसीएल ने प्रति टन 100-600 रुपये की छूट की घोषणा की है.

Continue reading

रामगढ़: उपायुक्त ने किया मांडू प्रखंड का दौरा, महुआ संग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल

जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने बुधवार को मांडू प्रखंड अंतर्गत पुण्डी पंचायत के भुताही गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आयोजित महुआ संग्रहण (कलेक्शन) प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया एवं लाभुकों को प्रोत्साहित किया.

Continue reading

रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप, दुकानों से हटा रहे सामान, 15 अप्रैल तक अल्टीमेटम

झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर 15 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था. जिसके बाद से रजरप्पा मंदिर क्षेत्र के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से सामान हटा रहे हैं. अब तक लगभग 100 दुकानदारों ने अपने-अपने दुकानों से सामान खाली कर दिया है.

Continue reading

रामगढ़ : पाण्डेय गिरोह के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना

Ramgarh : रामगढ़ से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पाण्डेय गिरोह के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 अप्रैल की देर रात रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया.

Continue reading

रामगढ़ : JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर DC-SP ने की बैठक, दिए सख्त निर्देश

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आगामी 19 अप्रैल को होना है. परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है.

Continue reading

रामगढ़ : जिला स्तरीय ‘स्कूल रूआर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

डीआरडीए सभागार में बुधवार को  ‘स्कूल रूआर-2026’ के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

Continue reading

बच्चों को खेल के मैदान से जोड़ें, तभी होगा सर्वांगीण विकास : राजीव जायसवाल

जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत चोकरबेड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में झूले एवं खेल सामग्री का उद्घाटन समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल ने फीता काटकर झूले एवं खेल उपकरणों का विधिवत उद्घाटन किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही