Search

उत्तरी छोटानागपुर

BREAKING : रांची के पूर्व DC छवि रंजन को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नहीं दी बेल

लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने छवि रंजन की याचिका खारिज करते हुए उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने से छवि रंजन को बड़ा झटका लगा है.

Continue reading

गुरुजी के निधन के बाद झारखंड की राजनीति में बदलाव तय, समन्वय समिति पुनर्गठन और रास उपचुनाव जल्द

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्य की राजनीति में अहम बदलाव तय माने जा रहे हैं. अब राज्य समन्वय समिति का पुनर्गठन और राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए उपचुनाव अनिवार्य हो गया है.

Continue reading

PLFI उग्रवादी संगठन पर खुद के वजूद को बचाने की चुनौती

झारखंड में कभी दहशत का पर्याय माने जाने वाला उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है. संगठन के शीर्ष नेतृत्व के लगातार मारे जाने या गिरफ्तारी में आने के बाद अब यह संगठन गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है.

Continue reading

कोडरमाः 11वीं के छात्र ने फांसी के फंदे पर झूल दे दी जान

तिलैया में एक किशोर जीतेन्द्र वर्मा ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी. वह 11वीं कक्षा का छात्र था. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.

Continue reading

रामगढ़ः नेमरा जाते समय रजरप्पा में रुके तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव मंगलवार को नेमरा जाने के क्रम में कुछ देर के लिए रजरप्पा में रुके. वह दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने जा रहे थे.

Continue reading

रामगढ़ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान राज्य सभा सदस्य शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

अलविदा गुरुजी : पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी समाज की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन हो गये. हेमंत सोरेन ने पिता को मुखाग्नि दी. दिशोम गुरु को अंतिम विदाई देते हर किसी की आंखे नम थीं.

Continue reading

दिशोम गुरु को आखिरी जोहार : हेमंत सोरेन देंगे पिता को मुखाग्नि, बारिश के बाद भी जमे हैं शुभचिंतक

दिशोम गुरु शिबू सोरेम को अंतिम विदाई देने की तैयारी पूरी कर ली गई है. अंतिम विदाई से पहले पारंपरिक रीति रिवाजों की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इसमें नेमरा के सभी लोग शामिल हैं. नेमरा की गलियां भी पूरी कहानी बयां कर रही है. आम से लेकर खास लोगों का जमावड़ा है. सभी की आंखें नम है.

Continue reading

रामगढ़ : शिबू सोरेन के निधन पर बुद्धिजीवी मंच ने किया शोक सभा का आयोजन

झारखंड निर्माता और आदिवासी समाज के नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रामगढ़ जिले के बरकाकाना में बुद्धिजीवी मंच की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. नया नगर स्थित सीसीएल को-ऑपरेटिव मार्केट परिसर में लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक मिनट का मौन रखा.

Continue reading

दिशोम गुरु को आखिरी जोहार : रांची से नेमरा तक फिजां में गूंजी वीर शिबू अमर रहे, रूपी व कल्पना सोरेन पहुंचीं गांव

दिशोम गुरु के अंतिम दीदार के लिए रांची से नेमरा तक लोगों ने बेसब्री से इंतजार किया. गुरुजी के चाहने वाले सुबह से ही सड़क के किनारे मौजूद थे. अपने दिशोम गुरु को अंतिम विदाई देते वक्त सभी की आंखें नम हो गईं.

Continue reading

दिशोम गुरु को आखिरी जोहार : झारखंड जनाधिकार महासभा ने शिबू सोरेन को दी आदरांजलि

झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड जनाधिकार महासभा ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. महासभा ने अपने बयान में कहा कि शिबू सोरेन अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि इतिहास बन चुके हैं. एक ऐसी स्मृति, जो संकल्प और संघर्ष की प्रेरणा बनकर झारखंड के जनमानस में हमेशा जीवित रहेगी. उनके जीवन, विचार और आंदोलन को याद करते हुए महासभा ने उन्हें झारखंडी जनशक्ति का स्तंभ और सामाजिक न्याय की लड़ाई का अमिट चेहरा बताया.

Continue reading

झारखंड की आत्मा को मिले सर्वोच्च सम्मान, मंत्री इरफान की गुरु जी को भारत रत्न देने की मांग

झारखंड आंदोलन के महानायक और आदिवासी समाज की आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को "भारत रत्न" देने की मांग उठने लगी है. झारखंड सरकार में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि शिबू सोरेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा जाए. वहीं, शिबू सोरेन की पोती जयश्री सोरेन ने भी एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने दादा को याद किया और कहा कि उनके बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है.

Continue reading

दिशोम गुरु को आखिरी जोहार : विधानसभा में गुरुजी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

झामुमो के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद  दिशोम गुरु शिबू सोरेन को झारखंड विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांजी, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री सुदिव्य सोनू, मंत्री राधाकृष्ण किशोर और केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

दिशोम गुरु को आखिरी जोहार : शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार को लेकर पैतृक गांव नेमरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झामुमो के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को सोमवार देर शाम दिल्ली से रांची लाया जायेगा. गुरुजी का पार्थिव शरीर रांची पहुंचते ही राजधानी में शोक की लहर दौड़ गई.

Continue reading

हजारीबाग : रांची से शव लेकर बेतिया जा रही एंबुलेंस की ट्रक से टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

रांची से शव लेकर बिहार के बेतिया जा रही एक एंबुलेंस की हजारीबाग में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना एनएच-33 पर भारत माता चौक के पास सोमवार देर रात करीब 12 बजे तब घटी, जब एंबुलेंस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp