Search

उत्तरी छोटानागपुर

शिबू सोरेन आवास पर लगने लगा शुभचिंतकों का तांता, जिला प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी समाज के नेता दिशोम गुरु का आज सुबह निधन हो गया. 81 वर्षीय गुरु जी ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली.

Continue reading

शिबू सोरेन और भाजपा के रिश्तों को समझना

शिबू सोरेन, जिन्हें 'दिशोम गुरु' के नाम से जाना जाता है, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड की राजनीति के एक केंद्रीय चेहरा हैं. उनकी राजनीतिक यात्रा और झामुमो का इतिहास झारखंड के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य को समझने के लिए महत्वपूर्ण है. झामुमो और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच संबंधों का इतिहास जटिल और उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें सहयोग, टकराव और वैचारिक मतभेदों का मिश्रण देखने को मिलता है.

Continue reading

एक युग का अंत...शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक और आदिवासी समुदाय के महान योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पार्टी सहित पूरे राज्य में शोक की लहर है. राज्यपाल, सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं ने गुरु जी के निधन पर शोक जताया है और इसे एक युग का अंत बताया है.

Continue reading

शिबू सोरेन और इंदिरा गांधी : एक जटिल राजनीतिक रिश्ते की कहानी

शिबू सोरेन और इंदिरा गांधी, दो ऐसे नाम हैं, जिन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी गहरी छाप छोड़ी. शिबू सोरेन, जिन्हें "दिशोम गुरु" के रूप में जाना जाता है, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक और आदिवासी आंदोलन के प्रखर नेता रहे.

Continue reading

आज शाम करीब 5 बजे दिल्ली से रांची लाया जायेगा गुरु जी का पार्थिव शरीर

झारखंड आंदोलन के महानायक गुरुजी शिबू सोरेन का निधन आज सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में  हो गया है. वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे.

Continue reading

दिशोम गुरु के निधन पर आदिवासी समाज में शोक की लहर

झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु के निधन पर आदिवासी समाज में शोक की लहर है. आदिवासी संगठनों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे एक युग का अंत बताया.

Continue reading

झारखंड विस मॉनसून सत्र : सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई. सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है.

Continue reading

गुरु जी के निधन पर देश के दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, पीएम बोले- जमीनी नेता थे शिबू सोरेन

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल सहित देश के दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि शिबू सोरेन एक जमीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की. वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे. उनके निधन से दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की और संवेदना व्यक्त की.

Continue reading

BREAKING : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, सीएम हेमंत ने दी जानकारी

दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है. उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं. शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर है.  बता दें कि शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में चल रहा था.

Continue reading

हजारीबागः डंकी रुट के जरिये युवकों को अमेरिका भेजने वाले 5 गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने लाखों रुपये वसूल करके डंकी रूट के जरिये युवकों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के मामले में हजारीबाग पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पांचों की गिरप्तारी अमेरिकी डिटेंसन सेंटर से वापस लौटे युवक द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी के आधार पर हुई है.

Continue reading

ग्रामीण विकास मंत्री ने 24 घंटे में बलि उरांव को वापस दिलायी जिला अभियंता की कुर्सी

राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने 24 घंटे में बलि उरांव को रामगढ़ के जिला अभियंता की कुर्सी वापस दिलवायी. बलि उरांव से जिला अभियंता रामगढ़ का प्रभार वापस लेने का आदेश 31 जुलाई को जारी किया गया.  दूसरे दिन बलि उरांव को जिला अभियंता रामगढ़ का प्रभार देने का आदेश जारी किया गया. हालांकि इस आदेश पर भी 31 जुलाई की तारीख दर्ज है. क्योंकि तबादले के मामले में मंत्री के अधिकार की यह आखिरी तारीख है.

Continue reading

केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव रामगढ़ पहुंचे, अधिकारियों संग की बैठक

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज, डीडीसी आशीष अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की.

Continue reading

आदिवासी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

हर वर्ष की तरह इस बार भी 9 अगस्त को 'विश्व आदिवासी दिवस' को लेकर झारखंड में खास तैयारियाँ की जा रही हैं. इस अवसर पर 9 से 11 अगस्त तक आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. शुक्रवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में इसकी तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें महोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp