Search

उत्तरी छोटानागपुर

JPSC ने Boiler inspector के पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया

जारी विज्ञापन के मुताबिक अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा तीन पत्रों में कुल 500 अंकों में होगी. जेपीएससी ने अवेदकों से अनुरोध किया है कि आवेदन करने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ लें. किसी तरह की जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर +91-7979970392 या +91-9834033134 पर संपर्क कर सकते हैं.

Continue reading

कोडरमा: मुहर्रम जुलूस में आपत्तिजनक ऑडियो बजाने पर 100 लोगों पर मामला दर्ज, 7 अरेस्ट

जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान भड़काऊ और आपत्तिजनक ऑडियो बजाने के आरोप में 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत एक भी गांव का विकास नहीं हुआ

13 साल बीत गए, लेकिन झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गयी विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत अब तक एक भी गांव का विकास नहीं हुआ है. चुने गये 100 गांव में से सिर्फ 36 गांव का डेवपलमेंट प्लान जमा हुआ है. इस योजना का भी यही हाल  है, जो मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना की है.

Continue reading

सुरक्षा के लिए शराब दुकानों में अधिकतम तीन होमगार्ड जवानों की तैनाती होगी, पढ़ें, सारे प्रावधान

झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन(JSBCL) द्वारा चलायी जा रही दुकानों में सुरक्षा के लिए अधिकतम तीन होमगार्ड जवानों की तैनाती हो सकेगी. कॉरपोरेशन के माध्यम से शराब दुकानों को चलाने के लिए जारी संकल्प में इस बात का उल्लेख किया गया है.

Continue reading

हजारीबाग : धार्मिक जुलूस पर विवाद, धारा 163 लागू, सांसद-विधायक पुलिस हिरासत में

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र का बेलतू गांव में धार्मिक जुलूस को लेकर हुए विवाद के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है. जिला प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में सोमवार को बेलतू जाने के दौरान सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोनों को थाने में नजरबंद कर रखा गया है.

Continue reading

सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझ रही झारखंड पुलिस, पीड़ित परेशान, अपराधी उठा रहे फायदा

झारखंड में सीमा विवाद को लेकर विभिन्न पुलिस थानों के बीच अक्सर विवाद देखने को मिलता है, जिससे आपराधिक मामलों की जांच और पीड़ितों को न्याय मिलने में देरी होती है. इस समस्या का मूल कारण थाना क्षेत्रों का अव्यवस्थित बंटवारा है, जो राज्य के बढ़ते विस्तार के साथ और जटिल हो गया है. हाल के महीनों में इस तरह के कई मामले राज्य के अलग-अलग जिले से सामने आए हैं, जहां सीमा विवाद को लेकर दो थानों की पुलिस आपस में उलझ जाती है.

Continue reading

मुहर्रम जुलूस :  झारखंड के चार जिलों में तनाव और झड़पें, एक में लहराया फिलिस्तीनी झंडा

झारखंड में छह जुलाई को मुहर्रम का पर्व विभिन्न जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. लेकिन कुछ जगहों पर हिंसक झड़पें और विवाद देखने को मिले. पलामू, गोड्डा, हजारीबाग, गिरिडीह और साहिबगंज में मुहर्रम जुलूस के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई.

Continue reading

हजारीबाग : मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग झुलसे, 6 की हालत गंभीर

जिले में  रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए,  जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है.  घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.

Continue reading

झारखंड में इंद्र देवता का कहर, आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, बाढ़ की आशंका

झारखंड में बीते कई दिनों से इंद्र देवता कहर बरपा रहे हैं. पूरा राज्य पानी-पानी हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी ने राज्य के 8 जिलों में भारी बारिश और 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है.

Continue reading

बालू के धंधे में लिप्त योगेंद्र साव के बेटे ने पांच साल में 1.70 करोड़ की जमीन खरीदी

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व इनके परिवार के सदस्यों ने पिछले 10-12 सालों में हजारीबाग शहर और बड़कागांव में अकूत संपत्ति बनायी है. बड़कागांव में कोयला ट्रांसपोर्टिंग से लेकर बालू के अवैध कारोबार तक पर इस परिवार या परिवार से जुड़े लोगों का कब्जा रहा है.

Continue reading

झारखंड में 10 जुलाई तक बारिश के असार, आज भी रांची सहित कई जिलों में यलो अलर्ट

झारखंड में मॉनसून पूरी रफ्तार में है. रांची समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. आज भी राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़ और बोकारो जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, कुछ दक्षिणी जिलों ( गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम) में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Continue reading

करमा खदान हादसा : बाबूलाल का सरकार पर तीखा हमला, बोले- हर जान का देना होगा हिसाब

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ के करमा प्रोजेक्ट में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यह खबर सुनकर मन अत्यंत व्यथित और आक्रोशित है. कोयले की अवैध खदान में कई श्रमिक भाईयों के दबे होने की आशंका है. मैं ईश्वर से उनकी सलामती की प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. हम इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हैं. यह मौत का सिलसिला अब बंद होना चाहिए. इस सरकार को हर एक जान का हिसाब देना होगा!

Continue reading
Follow us on WhatsApp