Search

उत्तरी छोटानागपुर

पत्थर खदान से प्रभावित 300 आदिवासी परिवारों ने CM हाउस पहुंच सौंपा ज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालीचटन व बासवा टांड़ गांव के लगभग 300 आदिवासी परिवार पत्थर खदान के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं. रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता रेणुका तिवारी और सीता स्वासी के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और खदान बंद करने की मांग की

Continue reading

गिरिडीहः ताराटांड़ में हथियार का भय दिखा 3.5 लाख की संपत्ति ले गए चोर

पीड़िता लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि घर में वह अपने बेटे के साथ थी. रात लगभग 12 बजे चार अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और लूटपाट की.

Continue reading

हजारीबाग : असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को किया खंडित, तनावपूर्ण माहौल

हजारीबाग में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है. शहर के मीठा तालाब स्थित एक प्राचीन मंदिर में स्थापित भगवान की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया.

Continue reading

विरोध का अनूठा तरीका- अनुबंध शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने पकौड़ा बेचा

कर्मचारियों के मुताबिक नई शिक्षा नीति 2020 के तहत इंटरमीडिएट कक्षाएं अंगीभूत महाविद्यालयों से हटा दी गई हैं, जिससे वहां कार्यरत लगभग 450 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नौकरी खतरे में पड़ गई है. उनकी मांग हैं कि सरकार ने जिस प्रकार से छात्रों को 10+2 विद्यालयों में समायोजित कर दिया, लेकिन कर्मचारियों के भविष्य पर अब भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

Continue reading

पीक आवर्स में ओला-उबर और रैपिडो से सफर महंगा, देना होगा 2 गुना किराया

महंगाई और अन्य आर्थिक दिक्कतों से परेशान मीडिल क्लास के लिए एक और परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने है. अब अगर आप ओला, उबर या रैपिडो बुक कराते हैं, तो आपको ज्यादा भाड़ा, यानी कि फेयर चुकाने पड़ेंगे. केंद्र सरकार ने इससे संबंधित फैसला ले लिया है.

Continue reading

Exclusive :  JSSC CGL पेपर लीक : आरोपियों के पास मिले 28 अभ्यर्थियों के नाम, 10 सफल, सबका लोकेशन नेपाल बॉर्डर

बीते साल हुई JSSC CGL परीक्षा की अब तक हुई CID जांच में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. CID की जांच में यह बात सामने आई है कि पेपर लीक के मास्टरमाइंड शशिभूषण दीक्षित और अन्य आरोपियों के पास से बरामद हुए मोबाइल में 28 अभ्यर्थियों की लिस्ट, उनके परीक्षा का क्रमांक (रोल नंबर), परीक्षा केंद्र और एजेंट का नाम लिखा हुआ पाया गया. आरोपियों के मोबाइल से जो सूची बरामद हुई है, उसमें से 10 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए हैं.

Continue reading

गिरिडीह : ट्रक ने कार में मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

ट्रक की चपेट में आकर कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं. यह घटना मंगलवार देर रात बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दामोदरडीह के पास घटी है. घटना के बाद ट्रक चालक फिटकोरिया स्थित एक पेट्रोल पंप में ट्रक छोड़कर भाग गया.

Continue reading

झारखंड में मुहर्रम पर विधि व्यवस्था को लेकर डीजीपी करेंगे समीक्षा बैठक

झारखंड में आगामी मुहर्रम पर्व के मद्देनजर राज्यव्यापी अलर्ट जारी किया गया है.  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता आज बुधवार को राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी), क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षकों (डीआईजी) और जोनल पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

Continue reading

हजारीबाग : TPC के जोनल कमांडर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना केरेडारी-बुंडू रोड पर गेरुआ नदी के समीप हुई है. युवक को सीने में गोली मारी गयी है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी.

Continue reading

रामगढ़ः डीसी ने किया मांडू प्रखंड का दौरा, आंगनबाड़ी व नक्षत्र पार्क का लिया जायजा

डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने मांडू प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

Continue reading

चतरा: 2 युवकों को लोहे के पोल में बांधकर बेरहमी से पिटाई

पीड़ित युवकों ने टंडवा थाने में फोटोकॉपी दुकान के संचालक सचिन गुप्ता के खिलाफ झूठा आरोप लगाकर जानलेवा हमला करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

Continue reading

हजारीबाग : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जिले में  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है. एसीबी की टीम ने चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी सतीश कुमार को चार हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सतीश कुमार पर ममता वाहन के बिल का भुगतान करने के बदले चार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है.

Continue reading

रांची से चलने वाली ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी, आज से नई दरें लागू

रेलवे ने रांची रेल मंडल से चलने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस, मेल और शताब्दी-प्रीमियम ट्रेनों के किराए में वृद्धि की है. यह संशोधित किराया 1 जुलाई (मंगलवार) से प्रभावी हो गया है.

Continue reading

गिरिडीह : पुल की रेलिंग तोड़ बराकर नदी में गिरा ट्रक, चालक को स्थानीय लोगों ने बचाया

गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे बड़ा हादसा हो गया. एक मालवाहक ट्रक (ट्रेलर) बराकर नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 40 फीट नीचे में जा गिरा. इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन लगभग चार घंटे तक नदी की तेज धारा में फंसा रहा. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बराकर में हुई इस घटना में स्थानीय पुलिस और युवकों की तत्परता ने चालक की जान बचाई. ट्रक चालक अकील नवाज खान कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के काठाडीह बस्ती का रहने वाला है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp