उत्तरी छोटानागपुर
हजारीबाग: घर की छत गिरने से पति-पत्नी की दबकर मौत
जिले के बरही प्रखंड के रसोईया धमना गांव में रविवार देर रात घर की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे घटी है. जब मो. हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानकर घर की छत ढह गयी और मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गयी.
Continue readingहजारीबाग गोलीकांड का जिम्मा लेने वाला उत्तम यादव छेड़खानी मामले में जा चुका है जेल
हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में फायरिंग करने की जिम्मेवारी लेने वाला अपराधी उत्तम यादव छेड़खानी मामले में जेल जा चुका है. उत्तम यादव को 13 फरवरी 2021 को चतरा के तत्कालीन एसपी ऋषभ झा ने लड़की छेड़खानी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
Continue readingउत्तम यादव ने ली हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी की जिम्मेवारी
हजारीबाग के श्री ज्वेलर्स में हुई गोलीबारी का अपराधी उत्तम यादव ने जिम्मेवारी ली है. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो ज़ारी किया है.
Continue readingहजारीबाग: ज्वेलरी दुकान में अपराधियों की अंधाधुन फायरिंग की
हजारीबाग के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने श्री ज्वेलर्स में फायरिंग की. अपराधियों की संख्या दो थी. अपराधियों ने चेहरा ढ़ंक रखा था. घटनास्थल सदर थाना से महज 400 मीटर दूर है और भीड़ भाड़ वाले इलाके में हैं.
Continue readingरामगढ़ः DC ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, जांच का रेट चार्ट डिस्प्ले करने का निर्देश
डीसी ने उपाधीक्षक डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह से अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और तय रोस्टर के अनुरूप डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
Continue readingरामगढ़ः फरार वारंटी रजरप्पा से गिरफ्तार, जेल भेजा गया
एसआई रंजीत कुमार महतो ने बताया कि सरोज करमाली पर चेक बाउंस का मामला दर्ज था. वह पिछले तीन साल से फरार चल रहा था.
Continue readingहजारीबागः मार्खम कॉलेज में योग संगम, छात्रों-शिक्षकों ने किया योग
एनसीसी सीटीओ प्रो संतोष रविदास ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांति प्रदान करता है.
Continue readingCCL में मना योग दिवस, पिपरवार में जुटी भीड़, CMD ने भी किया योग
सीएमडी ने कहा कि योग सिर्फ कसरत नहीं है, ये एक तरीका है बेहतर ज़िंदगी जीने का. सीसीएल अपने लोगों की सेहत और भलाई के लिए हमेशा ऐसे कार्यक्रम करता रहेगा.
Continue readingहजारीबाग में पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत
पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत हो गई. यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार को हुई है. जहां स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एसआईएसएफ) के जवान मिथलेश यादव की मौत हो गई.
Continue readingरांची-पतरातू मार्ग पर भू-धंसान से सड़क बंद, निकल रहा धुआं
रांची-पतरातू मुख्य मार्ग पर सौंदा डी (भुरकुंडा सयाल) के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है.
Continue readingचेक बाउंस मामले में न्यायायुक्त ने निचली अदालत की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस मामले में निचली अदालत द्वारा दी गयी सजा को न्यायायुक्त ने बरकरार रखा है. प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने जमशेदपुर निवासी अभियुक्त बिरजू कुमार को एक साल की सजा और आठ लाख रुपये का दंड लगाया था. बिरजू ने इस सजा के खिलाफ न्यायायुक्त की अदालत में अपील दायर की थी.
Continue readingझारखंड पुलिस में DG, ADG, IG, DIG व SP रैंक के 20 पद खाली
झारखंड पुलिस में डीजी, एडीजी, डीआईजी और एसपी रैंक के 20 पद खाली हैं. इसके अलावा 10 ऐसे पद हैं, जो अतिरिक्त प्रभार में चल रहे हैं.
Continue readingगिरिडीह : CBI ने RSETI डायरेक्टर को 20 हजार घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरिडीह के कल्याणडीह स्थित आरएसईटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के डायरेक्टर सह बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर अभिषेक कमल को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सीनियर मैनेजर को बीस हजार रुपया घूस लेते पकड़ा है. यह कार्रवाई धनबाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार की रात में की है.
Continue readingरामगढ़ में बारिशः डीसी व एसपी ने लिया रजरप्पा मंदिर का जायजा
डीसी ने रजरप्पा मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बढ़े जलस्तर को लेकर चर्चा की और सावधानियां बरतने के निर्देश दिए.
Continue reading