Search

देवघर

देवघरः जसीडीह में आग से मकान जलकर राख

इस भीषण अग्निकांड में घर में रखा धान, पुआल, एक साइकिल व सरकार की आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए लाया गया सारा सीमेंट जलकर नष्ट हो गया. करीब  सात क्विंटल धान जलने की खबर है.

Continue reading

देवघरः जनता दरबार में फरियादियों की भीड़, समस्याओं के जल्द समाधान का निर्देश

अपर समाहर्ता हीरा कुमार ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने एक-एक कर सभी आगंतुकों से उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

Continue reading

देवघरः बाबा मंदिर में बसंत पंचमी पर वीआईपी व वीवीआईपी दर्शन पर रोक

बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को बाबा मंदिर का पट सुबह 3:05 बजे खोल दिया जाएगा. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. ताकि किसी को किसी तरह की असुविधा न हो.

Continue reading

देवघरः आदिवासियों ने जियाडा का निर्माण कार्य रोका, कहा- यह हमारी रैयती जमीन है

एसडीएम रवि कुमार ने कहा कि वर्षों पहले इन लोगों के पूर्वजों ने उक्त जमीन जियाडा को दी थी. अब उनका नेक्स्ट जेनरेशन इसका विरोध कर रहा है. प्रशासन ने विरोध कर रहे लोगों को 31 जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया है.

Continue reading

देवघरः विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग में बताया सड़क सुरक्षा का महत्व

प्रतियोगिता में मातृ मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय की पूजा कुमारी को प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मोहनपुर की प्रीति कुमारी को द्वितीय व आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय के फैजल आलम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

Continue reading

देवघरः गोदाम में चोरी मामले में पूर्व कर्मचारी समेत 6 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में गोदाम के पूर्व कर्मचारी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कागजी प्रक्रिया के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों व गोदाम संचालकों ने राहत की सांस ली है.

Continue reading

देवघर : जसीडीह स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा बनारस के लिए किया गया रवाना

जिले के जसीडीह रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात करीब 9-9.30 बजे पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया. इनमें से दो ट्रेनें पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल से होकर गुजरेंगी.

Continue reading

देवघर :  सूरा-भूरा जंगल से चार साइबर अपराधी अरेस्ट, कस्टमर केयर व सरकारी अधिकारी बन करते थे ठगी

जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सूरा-भूरा जंगल में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. ये अपराधी कस्टमर केयर और सरकारी पदाधिकारी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे.

Continue reading

देवघर एसपी ने लालगढ़ मामले में ग्रामीणों संग की बैठक, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

एसपी सौरभ कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने की अपील की और कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से संयम बरतने व कानून व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया.

Continue reading

देवघरः नंदन पहाड़ क्षेत्र में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 8 किशोर भी पकड़ाए

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही गिरोह में शामिल 8 किशोरों को भी पकड़ा है. यह जानकारी पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

Continue reading

देवघरः आधार ऑपरेटरों को यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर का दिया गया प्रशिक्षण

आधार ऑपरेटरों को यूनिवर्सल क्लाइंट सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया. नए सॉफ्टवेयर की लॉगिन प्रक्रिया, आधार नामांकन व अद्यतन की नई कार्यप्रणाली, तकनीकी सावधानियां व त्रुटि निवारण से संबंधित जानकारियां दी गईं.

Continue reading

देवघरः साइबर अपराधियों की अब खैर नहीं, संपत्ति जब्त करने की तैयारी

एसपी सौरभ कुमार ने समीक्षा बैठक में साइबर अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने धारा 107 के तहत साइबर अभियुक्तों की संपत्ति जब्ती को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया है.

Continue reading

देवघर :  महापौर प्रत्याशी सूरज झा ने बाबा मंदिर में रुद्राभिषेक कर किया चुनावी शंखनाद

देवघर नगर निगम चुनाव 2026 में बतौर महापौर प्रत्याशी खरे समाज सेवी सूरज झा ने बाबा मंदिर में पुरोहितों के साथ रुद्राभिषेक किया.

Continue reading

देवघर : फेविकोल पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का डीलर मीट, कामगारों के बच्चों की शिक्षा का उठाया जिम्मा

फेविकोल (पिडिलाइट इंडस्ट्रीज) की ओर से शहर के एक होटल सभागार में डीलर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कंपनी के बिजनेस हेड स्वयं उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने डीलरों और लकड़ी मिस्त्रियों से सीधे संवाद किया और व्यवसाय को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया.

Continue reading

देवघरः लोखरिया मोड़ पर हाइवा के घक्के से बाइक सवार युवक-युवती की मौत

सारवां थाना क्षेत्र के लोखरिया मोड़ के समीप गुरुवार की शाम करीब सात बजे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा व अपाची बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp