Search

जामताड़ा

मेघा का दही, गुलाब जामुन व पनीर आज से महंगा, जानें नयी कीमत

Ranchi: झारखंड की मेघा डेयरी ने 12 मार्च से अपने प्रोडक्ट को महंगा कर दिया है. मेघा ने दही, गुलाब जामुन और घी को महंगा किया है. दाम बढ़ाने की वजह इसके निर्माण की लागत में बढ़ोतरी को बताया गया है.

Continue reading

जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जामताड़ा सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत कोर्ट परिसर पहुंची और पूरे इलाके की सघन जांच शुरू कर दी. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

Continue reading

जोगेंद्र तिवारी व उनके सहयोगियों और उनसे जुड़ी कंपनियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी जोगेंद्र तिवारी और उनसे जुड़ी कंपनियों को राहत देने से इनकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने रांची के PMLA कोर्ट द्वारा पारित आदेश को सही ठहराते हुए आरोपियों की डिस्चार्ज याचिकाएं खारिज करने के फैसले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया. जोगेंद्र तिवारी झारखंड के चर्चित  शराब व बालू कारोबारी हैं.

Continue reading

झारखंडः शहर में किनकी सरकार! फैसला कुछ ही घंटों में, जानिए पहले गिनती किसकी!

बताया गया है मतगणना के दौरान सबसे पहले वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती की जायेगी. इसके बाद मेयर के प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती होगी. और अंत में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की गिनती होगी.

Continue reading

जामताड़ा : अवैध खनन के दौरान बंद कोयला खदान धंसा, आठ लोगों के दबे होने की आशंका

Jamtara:  जिले के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत पलास्थली गांव में बंद पड़ी कोयला खदान में अवैध खुदाई के दौरान अचानक चाल (सुरंग) धंस गई. हादसे में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोगों के अनुसार, बंद खदान में कुछ लोग अवैध रूप से कोयला निकाल रहे थे

Continue reading

जामताड़ा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, दहशत के लिए हवाई फायरिंग

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय फुरकान अंसारी के रूप में हुई है.

Continue reading

पेंशन लेने के मामले में धनबाद के मुर्दे पहले और रांची के चौथे नंबर पर

Ranchi : पेंशन लेने के मामले में औद्योगिक शहर धनबाद के मुर्दे पहले नंबर पर है. राजधानी रांची के मुर्दे इस मामले मे चौथे नंबर पर हैं. सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के ऑडिट के दौरान मुर्दों द्वारा भी 1000 रुपये प्रति माह पेंशन लेने के आंकड़ों से इस बात की जानकारी मिलती है. राज्य के 4536 ग्राम पंचायतों में से सिर्फ 22 ग्राम पंचायतों के ऑडिट के दौरान 445 मुर्दो के पेंशन लेने का मामला प्रकाश में आया है.

Continue reading

जामताड़ाः हिजाब व हुनर के साथ आगे बढ़ेंगी बेटियां- इरफान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शिक्षा को समाज की असली ताकत बताते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. कहा कि बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में हर ठोस कदम उठाया जाएगा. खासकर बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि बेटियां हिजाब के साथ शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें.

Continue reading

Exclusive: झारखंड में मुर्दों और वैसे लोग भी सामाजिक सहायता पेंशन ले रहे हैं जो इसके हकदार नहीं

Ranchi: झारखंड में मुर्दे और अयोग्य लोग भी सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत मिलने वाले पेंशन का लाभ उठा रहे है. 100 लाभुकों में से 12 लाभुक मरने के बाद भी 1000 रुपये प्रति माह पेंशन लेते हुए पाये गये हैं. सिर्फ इतना ही नहीं 100 में से 32 लोग ऐसे हैं जिन्हें कोई लाभ नहीं मिलना चाहिए था, फिर भी वे पेंशन का लाभ ले रहे हैं.

Continue reading

SBI YONO ऐप अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, जामताड़ा पुलिस ने 4 शातिरों को किया गिरफ्तार

एसबीआई के योनो ऐप अपडेट कराने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले साइबर गिरोह का जामताड़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को बैंक या योनो सेवा का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे

Continue reading

झारखंड की 51 लाख महिलाएं शुरु कर सकती हैं अपना रोजगार, बिना गारंटी 20 हजार लोन मिलेगा

शनिवार को हुई वित्त विभाग और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) के बीच हुई बैठक में राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी है. बैठक में मौजूद बैंकरों ने भी इस योजना पर सहमति जतायी और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इस योजना के तहत एक परिवार में जितनी भी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं, सभी को अलग-अलग ऋण मिल सकेगा.

Continue reading

जामताड़ा: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के डायवर्सन मार्ग पर हादसा, एक मजदूर की मौत

जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में पिंडारी फाटक के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के डायवर्सन मार्ग पर बीती रात एक हादसा हुआ है. जिसमें एक बाइक सवार मजदूर दुर्घटना का शिकार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

Continue reading

जामताड़ाः सदर अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज, वॉक-इन-इंटरव्यू 24 को

डॉक्टरों की आवश्यकता को देखते हुए सदर अस्पताल, जामताड़ा में नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी गई है. वॉक-इन-इंटरव्यू 24 जनवरी को सुबह 11 बजे से होगा.

Continue reading

जामताड़ा: पैसों के विवाद में फायरिंग, तीसरे व्यक्ति के गर्दन में लगी गोली

जिले के करमाटांड थाना क्षेत्र में बीती रात पैसों के लेनदेन में फायरिंग हुई. जिसमें एक व्यक्ति गर्दन में गोली लगने से घायल हो गया. जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

Continue reading

जामताड़ा: पुलिस ने 3 साइबर ठगों को दबोचा, सिनूहार की झाड़ी से हुई गिरफ्तारी

जिले की पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साइबर ठगों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कशियाटांड़ के पास सिनूहार की झाड़ी से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र में विशेष छापामारी की.

Continue reading
Follow us on WhatsApp