Search

झारखंड न्यूज़

RIMS में ट्रेनिंग, लेकिन पद नहीं: एनेस्थीसिया तकनीशियन छात्रों ने जताई नाराजगी

रांची प्रेस क्लब में आज रिम्स पारा मेडिकल (एनेस्थीसिया तकनीशियन) के छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर प्रेस वार्ता की.

Continue reading

रांची: लालपुर में टोटो सवार से 1.30 लाख रुपये की छिनतई

Ranchi: लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को लूट की एक वारदात हुई. बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति से 1.30 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित व्यक्ति यह राशि कोकर स्थित एक बैंक से निकालकर टोटो से अपने घर जा रहा था.

Continue reading

रामगढ़ : डोजरिंग टीम के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज व धमकी, कुजू थाना में केस दर्ज

सीसीएल तोपा परियोजना प्रबंधन ने बनवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन को लेकर चलाए जा रहे डोजरिंग अभियान के दौरान अधिकारियों को धमकाने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना बनवार बस्ती में घटी थी, जहां डोजरिंग कार्य में बाधा डाली गई. साथ ही अधिकारियों के साथ गाली गलौज किया गया था.

Continue reading

रांची: रातू रोड में अनियंत्रित स्कूल बस ने कई गाड़ियों को रौंदा

राजधानी रांची के रातू रोड के कब्रिस्तान के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों और बाइकों को टक्कर मार दी.

Continue reading

हेमंत सरकार का एक साल: मुख्य सचिव ने CM को दिया राज्यस्तरीय समारोह का न्योता

हेमंत सोरेन सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है और इस अवसर पर राज्य सरकार 'नियुक्ति वर्ष' के रूप में मनाने जा रही है.

Continue reading

झारखंड में मेडिकल इंटर्न्स के लिए खुशखबरी: सरकार ने बढ़ाई इंटर्नशिप राशि

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में इंटर्नशिप कर रहे होम्योपैथी और एमबीबीएस इंटर्न को तोहफा दिया है. इनके मासिक अनुदान की राशि में 2500 रुपए की वृद्धि की स्वीकृति दे दी है.

Continue reading

धनबाद : कोयला सचिव का बेलगाड़िया दौरा कल, DC ने तैयारियों का लिया जायजा

कोयला सचिन के दौरे को लेकर बेलगाड़िया में चल रही तैयारियों का धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने गुरुवार को जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

गोमो स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरकर RPF हेड कॉन्सटेबल की मौत

गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें आरपीएफ पोस्ट में तैनात हेड कॉन्सटेबल श्रीपति बास्की (40) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई.

Continue reading

रांची रेलवे स्टेशन पर एस्कलेटर बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान

झारखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक रांची रेलवे स्टेशन की बुनियादी सुविधाएं लचर स्थिति में है. यहां स्टेशन पर लगा एस्कलेटर (स्वचालित सीढ़ी) कभी चलता तो कभी बंद रहता है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाती है. रांची रेल यूजर के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर लगा एस्कलेटर आज बंद पड़ा है, जिससे यात्रियों खासकर बुजुर्गों को भारी सामान उठाकर सीढ़ी से उतरने में परेशानी हो रही है.

Continue reading

ESIC ने झारखंड के विभिन्न जिलों में चिकित्सा सेवाओं के लिए टेंडर आमंत्रित किए

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में बीमित श्रमिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संशोधित मेडिकल इंश्योरेंस मेडिकल प्रैक्टिशनर (mIMP) योजना के तहत सेवा प्रदाताओं की नियुक्ति/अनुबंध के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं.

Continue reading

सांतरागाछी–अजमेर साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी

दक्षिण पूर्व रेलवे, रांची मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए सांतरागाछी–अजमेर–सांतरागाछी (वाया रांची) चलने वाली साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ा दी है.

Continue reading

जमशेदपुर DC करन सत्यार्थी को फिर ACB का समन, शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया

झारखंड शराब घोटाले मामले की जांच कर रही एसीबी ने जमशेदपुर के डीसी करन सत्यार्थी को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. राज्य सरकार की एजेंसी ने उन्हें कल यानी शुक्रवार को समन भेजकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है. इससे पहले करन सत्यार्थी से एसीबी दो बार पूछताछ कर चुकी है. लेकिन अब तक की पूछताछ में एसीबी को कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.

Continue reading

छात्रवृत्ति भुगतान में देरी पर भड़के छात्र, कटोरा लेकर ‘शिक्षा के लिए भिक्षा’ मांगते हुए निकले सड़क पर

झारखंड में लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. आज अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) छात्र इकाई के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से राजभवन की ओर पैदल यात्रा पर निकले. छात्रों की मुख्य मांग है कि पिछले 1.5 से 2 वर्षों से लंबित छात्रवृत्ति को तुरंत जारी किया जाए.

Continue reading

CBCI ने नागरिकों से की संविधान व लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करने की अपील

कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) ने नागरिकों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है. साथ ही लोगों से न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे जैसे मूल्यों को मजबूत रखने की अपील की है.

Continue reading

पलामू : पाइपलाइन फटने से हर दिन हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, सड़क कीचड़ में तब्दील

हवाई अड्डा के सामने राम जानकी नगर में हर दिन सड़क पर हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है. जानकारी के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के दौरान पुरानी पाइप कट गई थी और तब से हर दिन सड़क पर पानी बह रहा है. पानी बहने के कारण पूरा इलाका कीचड़ में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानी हो रही है. लगातार पानी बहने से सड़क पर कीचड़ की परत जम गई है और रास्ता फिसलदार हो गया है. कई दोपहिया वाहन चालक मजबूरन इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, जिससे उन्हें फिसलने का डर बना रहता है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही