Search

झारखंड न्यूज़

JSCA स्टेडियम के आसपास निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, ODI मैच से पहले सफाई तेज

Ranchi: रांची में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ODI मैच को देखते हुए रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. नगर निगम टीम ने स्टेडियम के चारों ओर उन सभी जगहों से अतिक्रमण हटाया,

Continue reading

खूंटी :  लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक जिंदा जला, उपचालक गंभीर रूप से झुलसा

जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया. यहां खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर लौह अयस्क लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त गया और उसमें भीषण आग लग गई. इस घटना में ट्रक चालक जिंदा जल गया. जबकि उपचालक बुरी तरह से झुलस गया.

Continue reading

संविधान राष्ट्र की प्रगति,सामाजिक न्याय व जनकल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक :  राज्यपाल

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि हमारा संविधान न केवल विश्व का सबसे विशाल लोकतंत्र है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक भी है.

Continue reading

राय रेलवे स्टेशन पर 84 साल से नहीं बना फुट ओवरब्रिज, संजय सेठ का वादा भी अधूरा

धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (FOB) नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा लगातार खतरे में बनी हुई है.

Continue reading

Cold Wave से निपटने के लिए सरकार ने जारी किए निर्देश

कड़ी ठंड और शीत लहर को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम की ओर से नागरिकों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं

Continue reading

धनबाद :  दसवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजन सदमे में

जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई. यहां गोधर बस्ती में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार छात्रा बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी.

Continue reading

कोडरमा: GRP ने 40 लाख रुपये जब्त किए, कोलकाता जा रहे बिहार के युवक को पकड़ा

Koderma: गया-धनबाद रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल (जीआरपी) ने  बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 40 लाख रुपये नकद के साथ पकड़ा है. युवक यह भारी रकम लेकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा था.

Continue reading

महंगी गाड़ियों में पुलिस, न्यायालय और प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर बेखौफ घूम रहे अपराधी

झारखंड में अपराधी बेधड़क अपनी गाड़ियों में पुलिस, न्यायालय और प्रशासन का फर्जी बोर्ड लगाकर घूम रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ, जब रामगढ़ पुलिस ने कोर्ट में हंगामा करने वाले पांडे और श्रीवास्तव गिरोह के कुख्यात शूटर रियाज अंसारी, कुमार शिवेंद्र सहित अन्य की गाड़ियों को जब्त किया.

Continue reading

गुमला: आग की दो अलग-अलग घटनाओं में 2 बच्चों की मौत

Gumla: जिले में आग लगने की दो अलग-अलग अत्यंत दुखद घटनाओं में दो मासूम बच्चों की झुलसकर मौत हो गई. दोनों बच्चों को गंभीर रूप से झुलसी हुई अवस्था में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया था,

Continue reading

संविधान दिवस पर धनबाद कोर्ट में गूंजा संकल्प , न्यायिक पदाधिकारियों ने एक साथ पढ़ी प्रस्तावना

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र तिवारी की उपस्थिति में सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ते हुए देश के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यबोध दोहराया.

Continue reading

बहरागोड़ा : अनियंत्रित होकर कार ट्रेलर से टकराई, रांची लौट रहे परिवार के तीन लोग घायल

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच 18 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां काली मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में कोलकाता से इलाज कराकर रांची लौट रहे परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

रांची समाहरणालय में सम्मान व उत्साह के साथ मनाई गई संविधान दिवस की प्लेटिनम जुबिली

रांची में संविधान दिवस की प्लेटिनम जुबिली हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर रांची समाहरणालय के ब्लॉक-A के पोर्टिको क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने की. इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया.

Continue reading

शुरुआती पुष्टि के बाद एडवाइजरी बोर्ड की रिव्यू के बिना भी CCA बढ़ाया जा सकता है : झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने हाल ही में दिए अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि एक बार जब एडवाइजरी बोर्ड प्रिवेंटिव-डिटेंशन ऑर्डर को मंजूरी दे देता है और राज्य सरकार एक कन्फर्मेटरी ऑर्डर जारी कर देती है तो बाद में एक्सटेंशन के लिए बोर्ड की किसी और मंजूरी की जरूरत नहीं होती है.

Continue reading

झारखंड पुलिस शिक्षा व परोपकारी कोष : डीजीपी की अध्यक्षता में 5 को सहायता राशि की स्वीकृति बैठक

झारखंड पुलिस शिक्षा एवं परोपकारी कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए आगामी 5 दिसंबर को डीजीपी की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी. यह निर्णय पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है.

Continue reading

झारखंड : दो माह में हिंसक झड़प की 142 घटनाएं, गिरिडीह, हजारीबाग व जमशेदपुर में सर्वाधिक मामले

झारखंड में पिछले दो महीनों के दौरान आपसी विवाद के कारण हुई हिंसक झड़प की कुल 142 घटनाएं दर्ज की गई है. राज्य के विभिन्न जिलों में हुई इन घटनाओं में से सबसे अधिक मामले गिरिडीह, हजारीबाग और जमशेदपुर से सामने आए हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक, यह देखा गया है कि इन तीन जिलों में हिंसक झड़प की घटनाओं की संख्या राज्य के अन्य जिलों की तुलना में काफी अधिक है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही