Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand Weather: अगले 48 घंटे भारी, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश व तेज हवा की चेतावनी

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 और 8 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Continue reading

रांची में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, अमित शाह ने 500 शहरों में विस्तार का किया ऐलान

झारखंड की राजधानी रांची में जल्द ही 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू होने जा रही है. नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में 'भारत टैक्सी' सेवा का विस्तार देश के 500 शहरों तक किया जाएगा, जिसमें रांची भी शामिल है.

Continue reading

Ranchi News : वन महोत्सव पर संत जेवियर्स कॉलेज में NCC कैडेटों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

वन महोत्सव के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज  की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया.

Continue reading

Jamshedpur News : नदी में कूदने जा रहे युवक की टाइगर मोबाइल जवान ने बचाई जान

Jamshedpur : मानगो पुल पर मंगलवार सुबह एक युवक नदी में कूदकर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था. मौके पर ड्यूटी कर रहे टाइगर मोबाइल के जवान ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और सुरक्षित बचा लिया. जवान की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.

Continue reading

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर हत्याकांड की CBI जांच की मांग

जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की हत्या और दूसरे युवक पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की. उन्होंने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की.

Continue reading

Dhanbad News : वाहन की टक्कर से LED सूचना बोर्ड ध्वस्त

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर खरनी पुल के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से हाइवे पर लगा एलईडी सूचना बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Continue reading

Giridih News : बेंगलुरु सब-जूनियर बैडमिंटन अंडर-15 डबल्स में राजवीर-संबित ने कांस्य जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया

Giridih : बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के होनहार खिलाड़ी राजवीर डी. और उनके जोड़ीदार संबित रमेश ने अंडर-15 डबल्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले व राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. दोनों खिलाड़ियों के इस सफल प्रदर्शन पर जिला प्रशासन, खेल संगठनों और समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की है.

Continue reading

Jharkhand News : सरकार ने जूनियर अफसर को अपने ही वेतन में सीनियर पद का प्रभार देने पर लगायी पाबंदी

राज्य सरकार ने जूनियर अफसर को अपने ही वेतन में सीनियर पद का प्रभार देने पर पाबंदी लगा दी है. हाईकोर्ट ने ऐसी स्थिति में दोनों पदों के वेतन के अंतर की राशि के भुगतान का आदेश दिया था. सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद सरकार ने यह पाबंदी लगायी है. वित्त विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

Education News : 14वीं JPSC पीटी रिजल्ट विवाद पर JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो ने राज्यपाल से की मुलाकात

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा (पीटी) परीक्षा के परिणाम को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है.

Continue reading

Ranchi News : जन्मदिन पर धोनी के घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़

Ranchi : झारखंड की आन बान शान और कैप्टन कूल के नाम से चर्चित मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे है. उनका जन्मदिन मनाने के लिए सैकड़ों की संख्या में सिमलिया स्थित महेंद्र सिंह धोनी घर के सामने लोग पहुंचे हुए हैं.

Continue reading

Education News: 14वीं JPSC पीटी परिणाम पर बवाल, भाजपा युवा मोर्चा व अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा जारी 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम को लेकर विवाद गहरा गया है

Continue reading

Saraikela News : कपाली में एंटी क्राइम अभियान, वाहनों और संदिग्धों की हो रही जांच

Saraikela : जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है. लगातार चल रही इस कार्रवाई से अपराधियों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस दिन और रात अलग-अलग इलाकों में गश्त कर रही है. प्रमुख सड़कों, बाजारों व गली-मोहल्लों में सघन जांच अभियान चला रही है.

Continue reading

EXCLUSIVE :  झारखंड में बढ़ते अपराध पर पुलिस मुख्यालय सख्त, क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ तो नपेंगे थानेदार

झारखंड में लगातार बढ़ रहे अपराध और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर पुलिस मुख्यालय अब पूरी तरह एक्शन मोड में है. सूत्रों के मुताबिक, अब जिस थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ेंगी, वहां के थाना प्रभारी सीधे कार्रवाई के दायरे में आएंगे. खराब प्रदर्शन करने वाले थानेदारों की पहचान कर उन्हें लाइन हाजिर किया जाएगा.

Continue reading

Ranchi News :  धुर्वा इलाके से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में हटिया डीएसपी के नेतृत्व में धुर्वा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर तस्करी में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद भी किया गया है. गिरफ्तार तस्कर बंटी कुमार को जेल भेज दिया गया है.

Continue reading

फेसबुक पर दोस्ती, कई बार दुष्कर्म, गर्भपात व ब्लैकमेल के आरोप, झारखंड की युवती ने बिहार के युवक पर किया FIR

झारखंड की एक युवती ने बिहार के नवादा निवासी युवक पर फेसबुक के जरिए दोस्ती कर प्रेमजाल में फंसाने, नशीली दवा खिलाकर कई बार दुष्कर्म करने, दो बार गर्भपात कराने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के बाद मगध रेंज के आईजी के निर्देश पर गया के कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही