Search

झारखंड न्यूज़

Education News : मारवाड़ी कॉलेज में MY Bharat पंजीकरण अभियान, 50 से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट–II की ओर से मंगलवार को MY Bharat पंजीकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया. अभियान का उद्देश्य युवाओं को MY Bharat पोर्टल से जोड़कर राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण से जुड़े अवसरों के प्रति जागरूक करना था.

Continue reading

Dhanbad News : SNMMCH में बड़ा हादसा टला, वार्ड की छत का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा मरीज

SNMMCH के एक वार्ड की छत से अचानक प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में बेड नंबर-27 पर भर्ती मरीज मुमताज आलम बाल-बाल बच गए.

Continue reading

विभागीय परीक्षा के आधार पर ACP/MACP लाभ वापस नहीं लिया जा सकता : हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण कार्य विभाग के कर्मचारी मोहन रजक को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार की अपील (LPA) को निराधार बताते हुए खारिज कर दी. साथ ही एकलपीठ के 19 दिसंबर 2024 के आदेश को बरकरार रखा.

Continue reading

Ranchi : इरफान अंसारी से मिले भवनाथपुर विधायक, क्षेत्र के विकास व समस्याओं पर हुई चर्चा

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मंगलवार को उनके आवास पर भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भवनाथपुर क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास कार्यों और लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

Continue reading

Ranchi :  सोशल मीडिया में फेमस होने की होड़, थाना में रील बनाना युवक को पड़ा भारी

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की अंधी दौड़ युवाओं को किस कदर दीवाना बना रही है, इसका ताजा मामला राजधानी रांची में देखने को मिला है. रातों-रात इंटरनेट पर छाने की चाह में एक युवक ने थाना के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी, जो उसको भारी पड़ गया.

Continue reading

Dhanbad News : ढुल्लू महतो का विधायक अरूप चटर्जी पर बड़ा हमला, कहा- प्रिंस खान गिरोह से हैं संबंध

सांसद ने आरोप लगाया कि अरूप चटर्जी ने कोयलांचल के वरिष्ठ नेता एके राय की राजनीतिक विरासत को कमजोर किया. यह भी दावा किया कि विधायक हत्या के दो मामलों में आरोपी रहे हैं. कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश के तहत मामले दर्ज कराए गए हैं.

Continue reading

Ranchi News : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, दो गिरफ्तार

Ranchi : बुंडू थाना क्षेत्र के तेतरटांड़ जंगल से बरामद संजय लोहरा की सिरकटी और आंशिक रूप से जली लाश की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

Continue reading

Dhanbad News : बरोरा में वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत, विरोध में सड़क जाम

बरोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. मुराईडीह स्थित खोदो नदी पुल के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

Ranchi : स्मार्ट सिटी में युवक का शव मिलने पर सड़क जाम, फाइनेंस कंपनी पर प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग

जिले के धर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी में सूरज नायक का शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या पर स्थानीय लोग सेक्टर 3 रोड पहुंचकर सड़क जाम कर दिया है और विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

Continue reading

Jamtara News : सरकारी कागजों में मृत बुजुर्ग महिला का जनता दरबार में छलका दर्द,DC ने तुरंत दिया भरोसा

सरकारी कागजों की एक गलती ने एक बुजुर्ग दंपति की जिंदगी को दो साल तक मुश्किलों में डाल दिया. नारायणपुर प्रखंड के रामपुर गांव निवासी गुलाब सिंह अपनी पत्नी चूड़ा देवी के साथ उपायुक्त के जनता दरबार पहुंचे.

Continue reading

Jharkhand : स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर 75 करोड़ जारी, रांची को सबसे ज्यादा राशि आवंटित

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किया है. यह राशि राज्य के अलग-अलग जिलों में स्वास्थ्य संबंधी निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी. इस संबंध में 3 जुलाई को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है.

Continue reading

Dhanbad News : प्रिंस खान प्रकरण पर भाकपा माले का प्रदर्शन, ढुल्लू महतो से जुड़े आरोपों की न्यायिक जांच की मांग

Dhanbad : सांसद ढुल्लू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच चल रहे राजनीतिक बयानबाजी के बीच मंगलवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद ढुल्लू महतो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कथित आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई.

Continue reading

खेत में कुदाल ले उतरे डुमरी विधायक जयराम महतो, बोले - रोपनी में नहीं होगी परेशानी

बारिश की शुरुआत के साथ ही डुमरी विधायक जयराम महतो एक बार फिर चर्चा में हैं. हालांकि इस बार वजह राजनीति नहीं, बल्कि खेती-किसानी है. विधायक जयराम महतो अपने पैतृक गांव के खेतों में उतरकर रोपनी की तैयारी करते नजर आए.

Continue reading

Ranchi News : धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 57 यूनिट ब्लड संग्रहित

धीरूभाई अंबानी की पुण्यतिथि पर रिलायंस जियो ने रांची सदर अस्पताल के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा.

Continue reading

Dhanbad News : भू-धसान से तालाब जमीन में समाया, कई घरों में दरार

मानसून की पहली बारिश के बीच धनबाद के कोयला खनन क्षेत्र में एक बार फिर भू-धसान की घटना सामने आई है. कतरास स्थित बीसीसीएल एरिया-3 के छाताबाद भंडारीडीह में आकाशकिनारी फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ अचानक जमीन धंस गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही