हाईकोर्ट का सरकार को निर्देश, रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले को सुचारू रुप से कराएं संपन्न
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को धुर्वा के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेले को सुचारु रुप से संपन्न कराने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने सरकार से कहा कि इसी माह रांची में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला लगने वाला है. ऐसे में मेले की सुरक्षा और श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाए.
Continue reading
