Search

झारखंड न्यूज़

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा व लोगों की सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकसः लातेहार एसपी

एसपी ने कहा कि त्यौयहारों का सीजन शुरू होने वाला है. दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली व छठ लगातार है. इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू कर देनी है. उन्होंने कहा कि  इन त्यौाहारों में विधि व्यकवस्था  के अलावा सुरक्षा व लोगों की सुविधाओं पर प्रशासन का विशेष फोकस रहेगा.

Continue reading

CUJ की छात्राओं ने इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025 में हासिल किया द्वितीय स्थान

एल. एन. मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'इन्क्विजिटिव माइंड्स क्विज-2025' प्रतियोगिता में झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University of Jharkhand - CUJ) की एमबीए (2024–26 बैच) की छात्राओं आकांक्षा और शालिनी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया

Continue reading

नहीं रहे सीपीएम के वरिष्ठ नेता इकबाल दा

संताल परगना के पाकुड़ - साहेबगंज जिले में 'मास्टर' के नाम से विख्यात इकबाल दा का निधन हो गया है. उनके शोक में पूरे राज्य में पार्टी कार्यालयों पर अगले तीन दिनों तक लाल झंडा झुका रहेगा.

Continue reading

पत्थर माफिया ने कराई सूर्या हांसदा की हत्या : दीपक प्रकाश

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पूरी तरह फर्जी है. सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हुआ, बल्कि पत्थर माफिया और दलाल बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने उनकी हत्या की है.

Continue reading

भाजपा अपनी खोई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का कर रही कामः कांग्रेस

देश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रही है.  पूरी भाजपा के नजर में बलात्कारी हो, भ्रष्टाचारी हो, या अपराधी हो वह समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति होता है

Continue reading

CM से मिला राष्ट्रीय युवा शक्ति का प्रतिनिधिमंडल, दिशोम गुरु के पैतृक आवास की मिट्टी भेंट की

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास की मिट्टी भेंट की और उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की.

Continue reading

मारवाड़ी कॉलेज में जॉब उत्सव का सफल आयोजन

मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची में आज एक दिवसीय जॉब उत्सव (जॉब ड्राइव) का आयोजन किया गया, जिसमें 113 से अधिक छात्राओं का चयन विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ.इस कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल और नांदी फाउंडेशन – महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया

Continue reading

धनबादः दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट,  ट्रैफिक व सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि भीड़भाड़ वाले चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी. पूजा पंडालों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है.

Continue reading

सेमेस्टर शुल्क नीति के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने सौंपा ज्ञापन

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में चल रहे सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्सों में शुल्क वसूली की नई नीति के विरोध में आज आदिवासी छात्र संघ के नेतृत्व में कुल सचिव को एक ज्ञापन सौंपा गया.

Continue reading

चतरा : बालू माफिया ने सीओ के गार्ड पर किया जानलेवा हमला, एक के दोनों पैर टूटे, दूसरा घायल

जिले में बालू माफिया का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने गए अंचल अधिकारी (सीओ) के दो चौकीदारों पर ट्रैक्टर मालिक ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में चौकीदार जोगेंद्र कुमार के दोनों पैर टूट गए. जबकि अखिलेश गंझू भी बुरी तरह से घायल हो गये.

Continue reading

गिरिडीहः उत्पाद विभाग ने नकली शराब फैक्ट्री ध्वस्त की, 6 के खिलाफ केस दर्ज

इस धंधे में लिप्त मकान मालिक समेत 6 लोगों के खिलाफ नाजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों में विजय मंडल, मनोज रजक, दीपक सोरेन, सुभाष मंडल, मुचू हंसदा व मुरु टूडु शामिल हैं. सभी फरार हैं.

Continue reading

सूर्या हांसदा प्रकरणः NCST ने CBI जांच की अनुशंसा की

सूर्या हांसदा प्रकरण पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है. आयोग ने अपनी अनुशंसा में कहा है कि मामले की गंभीरता एवं संदेहास्पद परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से विस्तृत जांच प्रारंभ कराए तथा राज्य सरकार को इसमें पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित किया जाए.

Continue reading

BREAKING : IAS विनय चौबे को हजारीबाग ACB कोर्ट से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. मंगलवार को कोर्ट ने विनय चौबे को राहत नहीं देते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है.

Continue reading

पिछले 13 साल में झारखंड की जनसंख्या में 68.94 लाख का इजाफा

पिछले 13 साल में झारखंड की जनसंख्या में 68 लाख 94 हजार 248 का इजाफा हुआ है. 2011 में झारखंड की कुल जनसंख्या तीन करोड़ 29 लाख 88 हजार 134 थी. जो 2024 तक बढ़कर तीन करोड़ 98 लाख 82 हजार 382 हो गई है. इसका खुलासा झारखंड सरकार के सांख्यिकी निदेशालय की रिर्पोट में हुआ है.

Continue reading

रांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ

मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ रांची के संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कक्षा 10 की छात्रा साक्षी तिर्की को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही