Search

झारखंड न्यूज़

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए नियमित जांच जरूरी : VBU कुलपति

सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) से बचाव के लिए नियमित जांच और जागरुकता जरूरी है. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर चंद्रभूषण शर्मा ने सर्वाइकल कैसर पर आयोजित कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए यह बात कही.

Continue reading

कुलपति दिनेश सिंह कारनामा : नहीं दे रहे हैं विश्वविद्यालय का 20 हजार रुपया

Ranchi : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश कुमार सिंह का नया कारनामा सामने आया है. वह इससे पहले रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में कई कारनामों को अंजाम दे चुके हैं. उनका नया कारनामा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति के रूप में काम करने के दौरान गाड़ी के निजी इस्तेमाल से संबंधित है. इस मद में उनसे  वसूली की जानी हैं. विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने दिनेश सिंह को रिमाइंडर भेज कर 20,761 रुपया जमा करने का अनुरोध किया है.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 16 SEP।। झारखंड में खुलेंगे 700 अबुआ मेडिकल स्टोर।। लुगु पहाड़, झुमरा व पारसनाथ क्षेत्र नक्सल मुक्त।। बिहार SIR पर SC  की ECI को कड़ी चेतावनी।। समेत कई खबरें.

सुबह की न्यूज डायरी।। 16 SEP।। एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा रांची रेलवे स्टेशन।। झारखंड-बिहार का आतंक था मारा गया नक्सली सहदेव।। कैदी HIV संक्रमित, अधिकारियों को HC में हाजिर होने का आदेश।। भूमि बचाओ आंदोलन केस में बंधु तिर्की समेत दस बरी।। उद्योगों के लिए नए नियम, 5 साल का लॉक इन पीरियड।।

Continue reading

चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ेंगे 14 बूथ, एसडीओ ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर दी जानकारी

बंदगांव प्रखंड में पहले 62 मतदान केंद्र थे, जिसमें अब दो मतदान केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिस कारण बंदगांव प्रखंड में अब मतदान केंद्रों की संख्या 64 हो जायेगी. वहीं चक्रधरपुर प्रखंड में पहले 127 मतदान केंद्र थे, जिसमें छह बढ़ने से अब 133 हो जाएंगे और चक्रधरपुर शहरी इलाके में पहले मतदान केंद्र की संख्या 47 थी, जो बढ़ कर अब 53 हो जाएंगे.

Continue reading

Jamshedpur : जीएसटी सुधार पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने किया कार्यशाला आयोजित

दिल्ली से आए चार्टर्ड अकाउंटेंट व टैक्स गुरु राजेंद्र अरोड़ा ने शहर के तमाम व्यापारियों, टैक्स वकीलों और वितरकों आदि को जीएसटी में हुए हाल के दिनों में बदलावों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि जीएसटी पहले चार स्लैब में बांटा गया था. अब इसे मात्र दो स्लैब में कर दिया गया है. इससे  उद्योगपतियों, छोटे व्यापारियों और वितरकों के साथ ही आम आदमी को इन नये सुधारों से बड़ी राहत मिलेगी.

Continue reading

Jamshedpur : बिजली की समस्याओं के समाधान के लिये कांग्रेस ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आजादनगर रोड नंबर एक, तीन, चार, पांच व छह में स्ट्रीट लाइट की कमी है, जिसके कारण आये दिन घटना घट रही है. मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बोडोपो बंकाई और अन्य गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां विद्युतीकरण कार्य अविलंब कराया जाए.

Continue reading

Jamshedpur : जन शिकायत निवारण दिवस पर कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट हुआ समाधान

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी. इस दौरान व्यक्तिगत, सामाजिक एवं जनहित की समस्याओं को लोगों ने ऱखा तथा ज्ञापन भी सौंपे. उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

Continue reading

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर उपायुक्त ने मरीजों से ली सुविधाओं की ली जानकारी

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी ससमय संचालित हो, सभी विभागों में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें एवं नियत समय पर रिपोर्ट करें. परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभाग एवं एंबुलेंस संचालन आदि की जानकारी ली.

Continue reading

Jamshedpur : उपायुक्त ने स्कूली बच्चों को कृमि मुक्ति दवा खिलाकर किया अभियान का शुभारंभ

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य एक से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त कराना है. कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, खून की कमी, मानसिक एवं शारीरिक विकास में बाधा और शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है.

Continue reading

Bahragora: सैकड़ों कृष्ण भक्त श्री चैतन्य महाप्रभु की चरण पादुका के साथ 16 दिन पदयात्रा कर पहुंचे पुरी धाम

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भक्तों के बीच श्री चैतन्य महाप्रभु के प्रति भक्ति और श्रद्धा को बढ़ाना है.  इस पूरी यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय श्री श्री श्याम नंदी वैष्णव परिषद ने सहयोग किया. पदयात्रा उस पवित्र मार्ग पर हुई जिस पर लगभग 500 वर्ष पहले स्वयं श्रीकृष्णचैतन्य महाप्रभु, जगद्गुरु श्री श्री श्यामानंद प्रभु और भगवान श्रीरसिकानंद मुरारी ने भी अपने चरण रखे थे.

Continue reading

Jadugora: यूसिल में  नई ट्रांसफर नीति  के लिये आरटीआई कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

यूसिल के नए सीएमडी  डॉ कंचन आनंद राव से  नई प्रमोशन पॉलिसी बनाने , एक ही जगह  वर्षों से जमे अधिकारियों को  तबादला  करने, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में यूनियन के संरक्षण में  क्वाटर आवंटन में   घूसखोरी खत्म करने व मामले की जांच कराने की भी मांग उठाई है.

Continue reading

Bahragora: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की गोलियां

यह दवा बच्चों के पोषण, शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाने में मदद करती है, क्योंकि पेट के कीड़े कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं.

Continue reading

कोल्हान विश्वविद्यालय : खराब रिजल्ट और विलंब  के खिलाफ छात्रों का धरना प्रदर्शन

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय समय पर परीक्षाएं नहीं लेता, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया जाता, और रिजल्ट आने में महीनों की देरी होती है. इसके कारण छात्रों को उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों में नुकसान उठाना पड़ता है.

Continue reading

Chaibasa:  चेंबर के एफडी को प्रीमेच्योर तुड़वाकर अन्य बैंक के खाते में जमा करने के मामले की जांच के लिये समिति गठित

चाईबासा एचडीएफसी बैंक से चाईबासा चेंबर ट्रस्ट 2021 के 25 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को अवैध तरीके से प्रीमेच्योर तुड़वाकर पैसा अन्य बैंक में जमा किए जाने की घटना की जांच के लिए कोषाध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में एक जांच समिति का गठन किया गया. उनके साथ उपाध्यक्ष जय प्रकाश मुंदड़ा तथा संयुक्त सचिव विमान कुमार पाल को सदस्य के रूप में रखा गया है.

Continue reading

कोल्हान विश्वविद्यालय: खेल के नाम से हर साल लिया जाता है 55-60 लाख, समय पर एक भी खेल नहीं

प्रत्येक साल 55 से 60 लाख रुपये की विद्यार्थियों से वसूली शुल्क के नाम पर की जा रही है. पीजी विभाग में भी स्थिति बद से बदतर  हो गई है. यहां खेल का सामान नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मैदान तो है लेकिन खेल का सामान नहीं दिया जा रहा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही