Search

झारखंड न्यूज़

हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमेटी के सदस्यों ने CM से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को हजरत  रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी डोरंडा, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की. कमिटी ने 11 सितंबर से चल रहे रिसालदार शाह बाबा के पांच दिवसीय 218वां सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के तौर पर शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया.

Continue reading

खुद को अबुआ सरकार कहने वाले आज खुद ही स्थानीयों के रोजगार छीन रहे – बाबूलाल

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान बालू घाटों की नीलामी और उससे जुड़ी सरकारी नीतियों पर हेमंत सोरेन सरकार को घेरा. उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो सरकार खुद को अबुआ सरकार कहती है और स्थानीय लोगों को रोजगार देने का दावा करती है, वही सरकार आज उन्हीं से उनके हक छीन रही है.

Continue reading

Jamshedpur : जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

बबलू झा ने कहा कि कांग्रेस मेरे डीएनए में है. अगर मौका मिले तो पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को हर गली, चौक-चौराहे, मोहल्ला, पंचायत एवं घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास मजबूती करुंगा.

Continue reading

औद्योगिक सुरक्षा एवं अनुपालन पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (JSIA) एवं भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शाम 4 बजे जेएसआईए उद्योग भवन, कोकर में औद्योगिक इकाइयों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

Continue reading

रांची नगर निगम ने लगाया जुर्माना, साफ-सफाई पर सख्ती

रांची नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है. इसी कड़ी में आज उप प्रशासक रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में शहर के कई रास्तों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया

Continue reading

मेन रोड में भीड़भाड़ व शोरगुल के बीच ऐसी है इंसानियत को झकझोरने वाली तस्वीर

राजधानी रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन प्लाजा के सामने शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया. तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के बीच एक विकलांग मां अपने घुटनों और हाथों के सहारे सड़क पर रेंगते हुए भीख मांग रही थी.

Continue reading

सीडीपीओ मुख्य परीक्षा के 10 माह बाद भी नहीं आया रिजल्ट, अभ्यर्थी परेशान

आजसू पार्टी आजसू ने सरकार की वादख़िलाफ़ी को लेकर सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता संजय मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार केवल कोर्ट की फटकार के बाद ही नियुक्ति और परीक्षा संबंधी निर्णय लेती है.

Continue reading

हजारीबाग मामले में IAS विनय चौबे की बेल पर लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

हजारीबाग DC रहते हुए सेवायत भूमि घोटाला करने के आरोपी निलंबित IAS विनय चौबे की जमानत याचिका पर हजारीबाग ACB कोर्ट में सुनवाई हुई. शुक्रवार की सुनवाई के दौरान ACB और बचाव पक्ष की ओर से लंबी बहस की गई.

Continue reading

डॉ करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आगाज

रांची के डॉ रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में करमा उरांव स्मृति अंतर आदिवासी छात्रावास फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 की शुरुआत हो गई. टूर्नामेंट का उद्घाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया.

Continue reading

धनबादः जिले के  256 पंचायत भवनों का होगा कायापलट, आइडियल बनेंगे

डीसी ने बताया कि सभी पंचायत भवनों को आइडियल पंचायत भवन बनाने का लक्ष्य है.भवनों में बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, पूरे परिसर में प्रकाश व्यवस्था, दुरुस्त दरवाजे–खिड़की, वायरिंग, रंग-रोगन और ड्रेनेज सिस्टम सुनिश्चित किया जा रहा है.

Continue reading

मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकानदारों की मुश्किलें, कमाई के साथ सुविधाओं का भी अभाव

मोरहाबादी वेंडर मार्केट में दुकानदारों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. वेंडरों का कहना है कि पहले जहां वे रोजाना 2000 रुपये तक की कमाई कर लेते थे, वहीं अब उनकी आमदनी घटकर महज 700 से 800 रुपये रह गई है.

Continue reading

पलामूः जिले में अगस्त में 596 वाहनों की हुई जांच,14.63 लाख वसूला जुर्माना

डीसी ने निजी हॉस्पिटल्स द्वारा आईआरएडी के तहत एंट्री सुनिश्चित करने की बात कही. उन्होंने हिट एंड रन के मामलों, वाहन चेकिंग अभियान, स्कूलों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की भी समीक्षा की.

Continue reading

IAS ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ने दिवाली मेला के लिए CM को दिया न्योता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने  शिष्टाचार मुलाकात की.

Continue reading

झारखंड में उद्योगों को मिल रहा बढ़ावा, पिछले 10 सालों में दो लाख को मिला क्लीयरेंस

पिछले दस साल में सिंगल विंडों क्लीयरेंस के लिए दो लाख 33 हजार 604 आवेदन आए. इसमें से दो लाख दो हजार 88 आवेदन स्वीकृत किए गए. इस साल यानि 2025 में अब तक 23,664 आवेदनों को स्वीकृति मिली. फिलहाल क्लीयरेंस के लिए 7,720 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं.

Continue reading

अधूरी रह गई कोयल नदी पर रबर डैम बनाने की घोषणा

मेदिनीनगर वासियों के लिए कोयल नदी पर रबर डैम निर्माण की योजना अब अधूरी घोषणा बनकर रह गई है. वर्ष 2023 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तत्कालीन कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने जल संकट को दूर करने के लिए फल्गु नदी की तर्ज पर रबर डैम बनाने की घोषणा की थी. लेकिन घोषणा के दो साल बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही