Search

झारखंड न्यूज़

धनबादः लोदना हादसे के बाद उग्र प्रदर्शन, शवों को रख धरना पर बैठे लोग, झरिया-सिंदरी मार्ग जाम

परिजनों और ग्रामीणों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई. परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें नौकरी व उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा.

Continue reading

कोयला मंत्री का ऐलान, कोल इंडिया के नियमित व ठेका मजदूर की मौत पर मिलेगा 1 करोड़ अतिरिक्त मुआवजा

केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को रांची में बड़ी घोषणा की. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब कोल इंडिया के नियमित और ठेका मजदूर दोनों के आश्रितों को दुर्घटना में मौत पर एक करोड़ अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा. यह लाभ 17 सितंबर से श्रमिक दिवस के दिन से लागू होगा.

Continue reading

साइबर ठगों ने बनाया धनबाद डीसी का फर्जी फेसबुक अकाउंट, डीसी ने लोगों को किया सतर्क

डीसी ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेश का जवाब न दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग, प्रलोभन या लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक पर रिपोर्ट करें.

Continue reading

जमशेदपुर : बिष्टुपुर लूट व फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, 10.69 लाख नकद बरामद

बिष्टुपुर गुरुद्वारा रोड पर बीते चार सितंबर को हिंदुस्तान लीवर के डिस्ट्रीब्यूटर साकेत अग्रवाल से हुई 30 लाख की लूट और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  जबकि तीन अन्य अभी भी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 10.69 लाख रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल एक इनोवा कार, एक देशी पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Continue reading

क्या हजारों करोड़ घोटाले के सबूतों को मिटाने का हो रहा है प्रयासः बाबूलाल

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से उत्पाद विभाग को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि करीब 15 दिन पूर्व उत्पाद विभाग से एसीबी ने भारी मात्रा में कागजात रात के अंधेरे में ले गए थे.

Continue reading

धनबाद : IIT (ISM) में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन DIGMIN का आयोजन, ग्रीन माइनिंग को बढ़ावा देने पर जोर

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में शुक्रवार को दो दिवसीय (12 से 13 सितंबर) अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन डिजिटल इंटेलिजेंस फॉर ग्रीन माइनिंग एंड इंडस्ट्रियल नेटवर्क्स (DIGMIN 2025) की शुरुआत हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Continue reading

नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरे वेंडर्स

इंडियन हॉकर एलायंस के नेतृत्व में वेंडर्स सड़क पर उतरे और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया. प्रदर्शनकारियों ने निगम पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनकी रोजी-रोटी छीनी जा रही है.

Continue reading

साहिबगंज : घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज जयंती गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राजकुमार यादव (33 वर्षीय) के रूप में हुई है. अपराधियों ने उसके सिर पर गोली मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया.

Continue reading

अबुआ आवास योजना 2023-24 : आवास निर्माण का लक्ष्य 199715 , पूरे सिर्फ 100529

झारखंड में अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण की रफ्तार काफी धीमी है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,99,715 आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया था. लेकिन अब तक केवल 1,00,529 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो पाया है. अभी भी 99,186 आवासों का निर्माण अभी भी बाकी है.

Continue reading

सोनू इमरोज हत्याकांड व डबल मर्डर के मुख्य आरोपी शमशेर ने किया सरेंडर

हिंदपीढ़ी में डबल मर्डर, अपराधी सोनू इमरोज हत्याकांड समेत कई मामले में शामिल अपराधी ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया है. पुलिस के दवाब से परेशान होकर अपराधी शमशेर आलम ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया.

Continue reading

ADR के सह संस्थापक प्रोफेसर जगदीप छोकर का निधन

देश में राजनीतिक और चुनावी सुधारों के अग्रदूत तथा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के सह-संस्थापक प्रोफेसर जगदीप छोकर का आज सुबह निधन हो गया. राजनीति से भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त करने के उद्देश्य से ADR जैसी संस्था की नींव रखने वाले प्रो. छोकर का यूं अचानक जाना देश के लिए गहरा आघात जैसा है.

Continue reading

रजिस्ट्रेशन फेल होने से 17 बसें बंद, निगम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे चालक व कर्मी

रांची नगर निगम की 17 बसें रजिस्ट्रेशन फेल होने के कारण बीते 27 जुलाई से खड़ी है, जिसका असर बस स्टाफ पर पड़ रहा है. इसी मुद्दे को लेकर आज 17 बसों के चालक व अन्य कर्मचारी सड़क पर उतरे और नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे हैं.

Continue reading

साइबर अपराधियों से साठगांठ के आरोप में देवघर के मधुपुर थानेदार निलंबित

साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच मधुपुर थाना के प्रभारी राकेश कुमार रवि को साइबर अपराधियों से सांठगांठ के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है.

Continue reading

JSSC-CGL पेपर लीक : तीन आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली बेल

वर्ष 2024 में हुई JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक केस के आरोपियों IRB के जवाब रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका स्वीकार कर ली है.

Continue reading

झारखंड के कई युवकों का आतंकी कनेक्शन, किसी ने आत्मघाती ड्रोन डिजाइन किया, तो कोई बना रहा था बम

झारखंड आतंकी संगठनों का नया गढ़ बनता जा रहा है. हाल के वर्षों में, राज्य के विभिन्न हिस्सों से कई युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि आंतकी संगठनों के लिए रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद और गिरिडीह जैसे जिले न केवल गतिविधियों का केंद्र बन गए हैं, बल्कि यहां वे अपनी अगली साजिशों की भी योजना तैयार कर रहे हैं. आतंकी संगठनों में इंडियन मुजाहिद्दीन, स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट, इस्लामिक स्टेट, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश और हिज्ब उत-तहरीर शामिल हैं

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही