Search

झारखंड न्यूज़

जमीर को जगाइए किशोर भैया… भानु प्रताप का वित्त मंत्री पर तीखा हमला

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा सरकारी सुरक्षा वापस करने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है. इसके अलावा हाल में कैबिनेट बैठकों में वित्त विभाग से जुड़ी योजनाओं को लेकर सामने आए मतभेदों की चर्चा भी होने लगी है. इसी राजनीतिक सरगर्मी के बीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही ने वित्त मंत्री पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है.

Continue reading

Dhanbad News : मुझे भी कई बार मिली गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी, जल्द हो गिरफ्तारी- ढुल्लू महतो

सांसद ढुल्लू महतो ने दावा किया है कि उन्हें भी गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक जुलाई को भी उन्हें धमकी भरी कॉल आई थी. वह स्वयं चाहते हैं कि गैंगस्टर प्रिंस खान को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए.

Continue reading

Jamshedpur : दूसरे दिन भी 10 बारों में पुलिस की रेड, लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच

शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने दूसरे दिन भी सघन छापेमारी अभियान चलाया. शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक साथ शहर के 10 बार में छापेमारी की. इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई.

Continue reading

Latehar News : श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्‍न

श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक विनोद कुमार साहू की अध्‍यक्षता में मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर समिति के मुख्‍य संरक्षक बैद्यनाथ राम के राज्‍यसभा सांसद के रूप मे शपथ लेने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की गई और सांसद श्री राम को बधाई दी गई

Continue reading

BLO के घर आते ही भरें इन्यूमरेशन फॉर्म, नहीं तो छूट सकता है वोटर लिस्ट में नाम: के. रवि कुमार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है. उन्होंने कहा कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो वे बिना देरी किए अपना और परिवार के सभी पात्र सदस्यों का इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित तत्काल बीएलओ को सौंप दें. उन्होंने कहा कि बीएलओ को सीमित समय में पूरे मतदान केंद्र क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पहुंचकर यह कार्य पूरा करना है, इसलिए मतदाताओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक है.

Continue reading

DD बार हमले में घायल प्रत्युष का हालचाल जानने कोलकाता के अपोलो अस्पताल पहुंचे बन्ना गुप्ता और अरविंद सिंह

बीते 27 जून को जमशेदपुर के डीडी बार के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा है. झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखन सिंह) देर रात अपोलो अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.

Continue reading

Jamtara News : सीएचसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में रक्तदान किया और समाज में मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया.

Continue reading

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पास 3 नहीं, 4 पुलिस वाहन हैं

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के पास तीन नहीं बल्कि चार पुलिस वाहन है. पुलिस मुख्यालय के एक आधिकारिक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है. जबकि चार दिन पहले डीजीपी को लिखे पत्र में वित्त मंत्री ने यह लिखा था कि उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस के 16 जवान हैं, लेकिन गाड़ी सिर्फ तीन है.  जानकारी के मुताबिक मंत्री के उपयोग के लिए वर्तमान में जो चार सरकारी वाहन उपलब्ध हैं

Continue reading

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया.

Continue reading

Jamshedpur News : टेल्को में प्रदर्शन के बाद 18 भाजपा नेताओं समेत 10-12 पर FIR

टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार चौक पर 3 जुलाई को हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सरकारी कार्य में बाधा डालने, कर्मचारियों को काम करने से रोकने और जबरन दुकानें बंद कराने के आरोप में 18 भाजपा नेताओं समेत 10 से 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

Continue reading

Education News : DPS में कक्षा 12 वीं के 401 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विवेकानंद सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया.

Continue reading

Latehar News : मदरसों को अपग्रेड किया जा  रहा है: मथारू

झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू शनिवार को लातेहार परिसदन भवन पहुंचे.वे पलामू में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय बौद्ध सम्‍मेलन में भाग लेने मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी क्रम मे उन्‍होने स्‍थानीय परिषदन में कांग्रेस व अन्‍य कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.

Continue reading

वोटर लिस्ट से कोई भी मतदाता न छूटे, सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे: के. राजू

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने अपने संगठनात्मक दौरे के दौरान पलामू जिले के पांकी प्रखंड की पकड़िया ग्राम पंचायत और तरहसी प्रखंड के तरिया गांव का दौरा किया. वहां उन्होंने  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वोटर लिस्ट और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की.

Continue reading

Giridih News : गांवों  में SIR अभियान का डीसी ने किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन तेज करने का निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रभावी और त्रुटिरहित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज 31-गांडेय विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से खुलकर संवाद स्थापित किया.

Continue reading

NGT प्रतिबंध के बावजूद देवघर में धड़ल्ले से अवैध बालू खनन, खनन पदाधिकारी पर संरक्षण देने के आरोप

झारखंड समेत पूरे जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी नदी घाटों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है. इसके बावजूद जिले के कई नदी घाटों से रात के अंधेरे में अवैध रूप से बालू निकाला जा रहा है. देवघरर से लगातार डॉट इन के संवाददाता ने जब इसकी पड़ताल की तो एनजीटी की रोक के बावजूद नदियों से बालू उठाव होने की पुष्टि हुई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही