Search

झारखंड न्यूज़

HC ने विभागीय मामलों में बरी होने पर पुलिस अधिकारी को वर्ष 2018 से पदोन्नति देने का दिया आदेश

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर हरिश कुमार पाठक की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि उन्हें 13 एवं 16 जुलाई 2018 की विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की तिथि से पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति दी जाए। साथ ही उन्हें उनके जूनियर अधिकारियों के समान सभी अनुषंगी (Consequential) लाभ भी प्रदान किए जाएं। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन एवं अधिवक्ता शिवानी भारद्वाज ने पक्ष रखा ।

Continue reading

Latehar News : दस लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर बैजनाथ को 10 साल कारावास की सजा

अदालत ने 10 लाख के इनामी भाकपा माओवादी जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह उर्फ चन्दन सिंह खरवार उर्फ संजीवन को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर तीन माह की अतिरिक्त सजा कटनी होगी.

Continue reading

Chaibasa : डीसी ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, जल्द समाधान के दिए निर्देश

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया. जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रमाण-पत्र निर्गमन, अतिक्रमण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए.

Continue reading

Giridih News: इलाज के लिए बाहर गया हुआ था परिवार, घर में हो गई 15 लाख की चोरी

गिरिडीह नगर थाना अंतर्गत बीबीसी रोड के सतगलिया मोहल्ले में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 15 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया.

Continue reading

Hazaribagh News : भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था व लोक परंपरा का प्रतीक है मंडा पूजा- अंबा प्रसाद

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद नयाटांड़ में आयोजित मंडा पूजा में शामिल हुईं. मंडा खूंटा पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था न लोक परंपरा का प्रतीक है.

Continue reading

Dhanbad News: भागा स्टेशन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, हालत गंभीर

भागा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के शालीमार निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading

Dhanbad : विधायक अरूप चटर्जी को प्रिंस खान से धमकी, पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी

Dhanbad : धनबाद में सांसद और विधायक के बीच चल रहे विवाद के बीच गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से निरसा विधायक अरूप चटर्जी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है. आरोप है कि विधायक से पैसे की मांग की गई और रकम नहीं देने पर 24 घंटे के भीतर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई.

Continue reading

नीति आयोग के Fiscal Health Index में झारखंड टॉप-3 में, 'Achiever' श्रेणी में मिली जगह

Ranchi : झारखंड ने वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नीति आयोग द्वारा वर्ष 2026 में जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के Fiscal Health Index में राज्य को देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल किया गया है. झारखंड को 'Achiever' श्रेणी में स्थान मिला है, जहां उसने ओडिशा और गोवा के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

Continue reading

Latehar News : एसआईआर को लेकर सतर्क रहें कांग्रेस कार्यकर्ता- के राजू

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ से एसआईआर को गंभीरता से लेते हुए सतर्क रहने की अपील की. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर जिला उपाध्य क्ष व महासचिवों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया है.

Continue reading

Ranchi News: ANM के नियमितीकरण पर HC ने JSSC से मांगा जवाब

विभिन्न अस्पतालों में वर्षों से ANM के रूप में काम करने वालों की ओर से नियमितीकरण की मांग वाली याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने झारखंड कर्मचारी आयोग (जेएसएससी) से जवाब मांगा है.

Continue reading

Ranchi : निगम की 630 प्लॉट के म्यूटेशन के लिए आवेदन, 24 स्थानों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच

Ranchi : नगर निगम की भू-संपदा शाखा ने निगम की 630 जमीनों के म्यूटेशन के लिए संबंधित अंचल कार्यालयों में आवेदन किए गए. नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को भू-संपदा एवं हॉर्टिकल्चर शाखा की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी. नगर आयुक्त ने म्यूटेशन से जुड़े लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करने और संबंधित अंचल कार्यालयों के साथ समन्वय बनाकर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिए.

Continue reading

Jamtara News: डीसी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2026 के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

Continue reading

Ramgarh News : ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार 3 लोग घायल, एक रांची रेफर

जरप्पा प्रोजेक्ट मार्ग स्थित सांडी गांव के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घायलों को रजरप्पा पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेज दिया.

Continue reading

10 शहरी निकायों ने सौंपी रिपोर्ट, झारखंड में व्यावसायिक वाहनों पर रोड टैक्स लगाने की तैयारी तेज

Ranchi : झारखंड के शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक वाहनों पर मार्ग (पथ) कर यानी रोड टैक्स लगाने की कवायद अब तेज हो गई है. 'झारखंड नगरपालिका मार्ग (पथ) कर नियमावली, 2025 के गठन को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के जवाब में अब तक राज्य के 10 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है.

Continue reading

Ramgarh News: टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रामगढ़ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इलाजरत टीबी मरीजों के लिए पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में विशेष पहल की. मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही