Ranchi News : आदिवासी छात्र संघ का 26वां स्थापना दिवस 8 जुलाई को
Ranchi : आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय समिति ने शुक्रवार को करमटोली स्थित आदिवासी छात्रावास के पुस्तकालय भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर आगामी 8 जुलाई 2026 को संघ का 26वां स्थापना दिवस सह महाधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की. यह कार्यक्रम हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव (रांची) में होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा होंगे.
Continue reading