Search

झारखंड न्यूज़

Simdega News  : आनंद भवन में GST व प्रोफेशनल टैक्स जागरूकता शिविर आयोजित

स्थानीय आनंद भवन धर्मशाला में शुक्रवार को व्यापारियों व व्यवसायियों की सुविधा के लिए जीएसटी (GST) व प्रोफेशनल टैक्स (Professional Tax) जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

Continue reading

फोरम इंफ्रास्ट्रक्चर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, JIADA के क्षेत्रीय निदेशक का आवंटन रद्द करने का आदेश निरस्त

हाईकोर्ट से फोरम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मामले में फैसला सुनाते हुए JIADA के क्षेत्रीय निदेशक के 27 अक्टूबर 2021 का आवंटन और लीज रद्द करने का आदेश अधिकार क्षेत्र के अभाव में रद्द कर दिया गया. साथ ही 9 अगस्त 2019, 23 अक्टूबर 2019 और 22 फरवरी 2020 के सभी कारण बताओ नोटिस को रद्द कर दिया.

Continue reading

Jamshedpur News : छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, अब तक हिंसक प्रदर्शन की सूचना नहीं- SDM

Jamshedpur : शहर के छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू किया गया है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और हालात पर नजर बनाए हुए है. धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) अर्णव मिश्रा ने बताया कि अब तक किसी भी क्षेत्र से हिंसक प्रदर्शन, हथियारबंद विरोध या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी जमावड़े की सूचना नहीं मिली है. फिलहाल सभी इलाकों में स्थिति पूरी तरह शांति बनी हुई है.

Continue reading

मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सुरक्षा गार्ड और सरकारी वाहन लौटाए, बिन काफिला कार्यक्रम में पहुंचे

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर इन दिनों अपने एक अलग फैसले को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात 16 सुरक्षाकर्मियों और उनके लिए उपलब्ध कराए गए तीन सुरक्षा वाहनों को राज्य सरकार को वापस कर दिया है. इसके बाद वे बिना भारी सुरक्षा काफिले के ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.

Continue reading

Jamshedpur News : कोल्हान आयुक्त व डीसी ने SIR को लेकर सात मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत शुक्रवार को कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार बिक्रम और जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने कदमा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया.

Continue reading

Jamtara  News : फर्जी ई-चालान व सिम बंद का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara :  जिले में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई की गई है. पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और लकरटेंगा गांव में छापेमारी कर तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राज कुमार मंडल (19 वर्ष), सोनू कुमार मंडल (30 वर्ष) और बंटी कुमार सेन (28 वर्ष) के रूप में हुई है. उनके पास से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Ranchi News : कचरे से भरा जा रही है आवास बोर्ड की बेशकीमती जमीन

झारखंड राज्य आवास बोर्ड के भूखंड-2 को नगर निगम द्वारा कचरे से भरा जा रहा है. आवास बोर्ड ने नगर निगम से इस जमीन को BIO SOIL से भरने का अनुरोध किया था. आवास बोर्ड की यह जमीन( भूखंड-2) बेशकीमती है.

Continue reading

Ranchi News : कैथी लिपि पढ़ना होगा आसान, झारखंड सरकार ने तैयार की पाठ्यपुस्तिका'

झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग ने भूमि अभिलेखों को समझने में आम लोगों को होने वाली परेशानी दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है

Continue reading

सरकारी अस्पतालों में दवा खरीद व निगरानी होगी मजबूत, विभाग ने जारी किए नए निर्देश

झारखंड सरकार ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं.

Continue reading

Chaibasa News : सांप के डंसने से बच्ची की मौत, परिवार में मातम

पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में ज़हरीले सांप के डंसने से एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.

Continue reading

गजब...गाय चोर गिरोह के सदस्य की दैनिक मजदूरी 3000 रुपये

रांची जिला में गाय, बछड़ा की चोरी के लिए एक संगठित गिरोह सक्रिय है. इस चोर गिरोह के सदस्य को एक दिन की मजदूरी के रूप में 3000 रुपये का भुगतान सरगना द्वारा किया जाता है. चोरी से लदी गाड़ी पर गिरोह की महिला सदस्य के बैठने पर उसे 5000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से  मजदूरी का भुगातन किया जाता है.

Continue reading

MSME की आड़ में कोयला घोटाला! 170 करोड़ के नुकसान का आरोप, ED जांच की मांग

झारखंड में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) को कोयला आपूर्ति नीति की आड़ में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगा. इससे संबंधित शिकायती पत्र वित्त विभाग को भेजा गया है. इसमें विभागीय स्तर के अलावा ED से जांच कराने का अनुरोध किया गया है.

Continue reading

Giridih News : SIR के दौरान महिला BLO से गाली-गलौज व मारपीट, कार्रवाई की मांग पर थाने पहुंचे सभी BLO

Giridih : राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का काम जारी है. इस अभियान में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व मैपिंग कर रहे हैं. इसी बीच हुट्टी बाजार वार्ड संख्या-25 में काम के दौरान एक महिला BLO के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है. महिला BLO की पहचान रूबी प्रवीण के रूप में हुई है.

Continue reading

झारखंड में समय पर पहुंचा मॉनसून, फिर भी जून में 54% कम हुई बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

झारखंड में मॉनसून समय पर पहुंचा जरूर. लेकिन जून महीने में उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. मौसम केंद्र, रांची के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जून महीने में सामान्य 189.5 मिमी वर्षा के मुकाबले केवल 86.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 54 प्रतिशत कम है. इसका असर राज्य के अधिकांश जिलों में देखने को मिला, जहां खेती-किसानी और जलस्रोतों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Continue reading

रांची ऑटो चालक यूनियन संघ का कई मांगों को लेकर 6 जुलाई को प्रदर्शन

ऑटो चालकों ने अपनी मांग को लेकर 6 जुलाई को लोकभवन के समक्ष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. रातू रोड ऑटो स्टैंड स्थित महावीर मंदिर परिसर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इस मौके पर ऑटो चालक संघ के लोगों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलती ऑटो का चालान काटते हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही