Search

झारखंड न्यूज़

Jamtara News : रसूख के दम पर सड़क पर कब्जे की कोशिश, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

जामताड़ा शहर के सबसे व्यस्त टावर चौक से गर्ल्स स्कूल होते हुए न्यूटन टाउन जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक रसूखदार व्यवसायी ने रात के अंधेरे में इतनी मिट्टी डलवा दी कि सुबह लोगों को सड़क कम और नया प्लॉट ज्यादा दिखाई दिया.

Continue reading

पासपोर्ट गुम होने के बाद दुबई में फंसा गिरिडीह का मजदूर, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Giridih : रोजगार की तलाश में विदेश गए झारखंड के एक और प्रवासी मजदूर के संकट में फंसने का मामला सामने आया है. गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के तिरला गांव निवासी लालचंद महतो दुबई में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं. पासपोर्ट गुम होने के बाद वे कानूनी और प्रशासनिक दिक्कतों में फंस गए हैं और कंपनी ने उन्हें काम से भी हटा दिया है. अब वे स्वदेश लौटना चाहते हैं, लेकिन जरूरी दस्तावेजों और सरकारी सहायता के अभाव में उनकी वापसी संभव नहीं हो पा रही है.

Continue reading

राज अस्पताल ने मरीज की मौत के आरोपों को बताया निराधार, कहा- जांच में कर रहे पूरा सहयोग

राज अस्पताल ने मरीज राजू कुमार रंजन के उपचार को लेकर जारी विवाद पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए चिकित्सीय लापरवाही के सभी आरोपों को निराधार बताया है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को 24 मई 2026 को एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद पॉलीट्रॉमा की स्थिति में भर्ती कराया गया था. उसके सिर, मस्तिष्क, गर्दन, रीढ़, फेफड़ों और पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें और फ्रैक्चर थे.

Continue reading

Ranchi : राज्यपाल ने किया श्री राम वाटिका का उद्घाटन, बोले– मंदिर आस्था के साथ सेवा व संस्कार के भी केंद्र

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को रांची के महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की. पूजा के बाद राज्यपाल ने मंदिर परिसर में नवनिर्मित वातानुकूलित सामुदायिक भवन श्री राम वाटिका का उद्घाटन किया.

Continue reading

Jamshedpur News : दाइगुट्टू नाले में मिला युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

मानगो स्थित दाइगुट्टू नाले से शनिवार को एक युवक का शव मिला. नाले के पास से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मानगो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया.

Continue reading

विशेष गहन पुनरीक्षण की धीमी कार्य प्रगति पर कई ERO, AERO व BLO को कारण बताओ नोटिस

विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-2026) के अंतर्गत Enumeration Form के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा हुई. इसकी अध्यक्षता डीसी मंजुनाथ भजन्त्री ने की. बैठक में सभी EROs, AEROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी CDPO और सुपरवाइजर मौजूद रहे.

Continue reading

Jamshedpur News :  जुगसलाई फायरिंग कांड का फरार आरोपी मोहित बाग गिरफ्तार

जुगसलाई बाजार में कपड़ा दुकानदार पर रंगदारी के लिए हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मोहित बाग उर्फ थाटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Continue reading

हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो: आदित्य साहू

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को आदित्यपुर के हरिओम नगर स्थित दिवंगत हिमांशु सिंह के आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उन्होंने हिमांशु सिंह की हत्या को राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करने वाली घटना बताते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

Continue reading

Ranchi : किसी संस्था की प्रगति का आधार उसका नियमसम्मत प्रबंधन है- जस्टिस SN प्रसाद

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा है कि किसी भी संस्था की प्रगति एवं जनविश्वास का आधार उसके वित्तीय संसाधनों का पारदर्शी, जवाबदेह एवं नियमसम्मत प्रबंधन है. उन्होंने बताया कि बजट निर्माण, व्यय एवं निधियों के उपयोग में दूरदर्शिता और सामान्य वित्तीय नियमों का अक्षरशः पालन किया जाना आवश्यक है.

Continue reading

Latehar News : डीसी ने गारू व सरयु प्रखंड का किया दौरा, विकास योजनाओं का लिया जायजा

डीसी ने गोइन्दी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पोषाहार वितरण, साफ-सफाई व ग्रोथ मॉनिटरिंग की समीक्षा की. इसके बाद प्लस टू उच्च विद्यालय सरयू व नेताजी एससी आवासीय विद्यालय का जायजा लिया.

Continue reading

रांची: डाक विभाग की लापरवाही, 1 साल तक अटकी रही ग्रामीणों की डाक; डाकिया के घर से दस्तावेजों के बोरे बरामद

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के कांके प्रखंड स्थित पिठोरिया पोस्ट ऑफिस से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां के निवासियों को पिछले एक साल से कोई भी डाक नहीं मिली थी. जब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने हंगामा किया, तब जाकर विभाग की पोल खुली.

Continue reading

Latehar News : डीसी ने SIR जागरूकता रथ को रवाना किया

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार ने एसआईआर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Continue reading

Bokaro News : CTPS मजदूरों को 15 जुलाई के बाद मिलेगा 26 दिनों का काम, डीसी ने दिए निर्देश

बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने सीटीपीएस प्रबंधन को निर्देश दिया कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्ययोजना तैयार कर मुख्यालय से पत्राचार करें. मजदूरों को 26  दिनों का काम उपलब्ध कराएं. इस पर 15 जुलाई तक अमल सुनिश्चित कराएं.

Continue reading

Bokaro News : तीन युवकों की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों ने SDO को सौंपा ज्ञापन

बालीडीह थाना क्षेत्र के राधा गांव नगर स्थित मोडवाडीह के समीप रेलवे ट्रैक पर 4 जुलाई को तीन युवकों के शव मिलने के मामले में परिजनों ने अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो को ज्ञापन सौंपकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मुआवजा व आश्रितों को नौकरी देने की मांग की

Continue reading

Ranchi : कांके से धुर्वा तक ग्रीन जोन बनाने की तैयारी, अतिक्रमण हटाकर बनेगा मॉडल अर्बन कॉरिडोर

Ranchi : रांची नगर निगम (आरएमसी) ने शहर के यातायात को सुगम बनाने और पर्यावरण में सुधार के लिए एक बड़ी योजना तैयार की है. इसके तहत कांके से धुर्वा को जोड़ने वाले लगभग 20 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग को एक मॉडल अर्बन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही