Search

झारखंड न्यूज़

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Continue reading

रामगढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने होमगार्ड जवान को कुचला, मौके पर मौत

जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कुजू ओपी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे होमगार्ड जवान सुरेंद्र मेहता को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. होमगार्ड जवान को टक्कर मारने के बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा. घटना के बाद मिनी ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया

Continue reading

पूर्व पार्षद शबाना के पति रिंकू खान की हत्या में जेल में बंद हैदर को हाईकोर्ट से मिली बेल

पूर्व पार्षद शबाना खान के पति रिंकू खान की हत्या के जुर्म में जेल में बंद हैदर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने सोमवार को हैदर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उसे बेल दे दी है.

Continue reading

हजारीबाग : पेट्रोल पंप संचालक की सड़क हादसे में हुई मौत

हजारीबाग जिले के डेमोटांड शक्ति ऑटो मोबाइल्स पेट्रोल पंप और शहर स्थित कारगिल पेट्रोल पंप संचालक शिव शंकर कल देर रात एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये.

Continue reading

रांची में होटल ताज के लिए 6 एकड़ भूमि की हुई लीज, नवंबर में हो सकता है शिलान्यास

शहर में होटल ताज खुलने का रास्ता सोमवार (28 जुलाई) को साफ हो गया. राज्य सरकार के नगर विकास विभाग ने होटल ताज के लिए जमीन की लीज ताज प्रबंधन के नाम कर दी है. यह लीज सोमवार को दिन के करीब 12 बजे हुई. इस दौरान रजिस्ट्री कार्यालय में नगर विकास विभाग के अधिकारी और होटल ताज ग्रुप के अधिकारी उपस्थित थे.

Continue reading

झारखंड DGP नियुक्ति मामले में अब SC में 19 अगस्त को सुनवाई, बाबूलाल और डीजीपी ने रखा पक्ष, सरकार का पक्ष बाकी

अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियुक्त करने को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सोमवार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई.

Continue reading

झारखंड में IPS अधिकारियों की कमी, केंद्र ने डेपुटेशन पर भेजने के लिए दो बार भेजा रिमाइंडर

झारखंड कैडर में आईपीएस अधिकारियों की कमी एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है. केंद्र में झारखंड कैडर के आईपीएस के लिए 34 स्वीकृत पद हैं. इसके बावजूद वर्तमान में केवल 24 अधिकारी ही तैनात हैं. यानी केंद्र में अभी भी 10 अधिकारियों की कमी है, जिससे राज्य में पुलिस प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है.

Continue reading

तेतुलिया लैंड स्कैम : होटवार जेल में इजहार व अख्तर से ED की पूछताछ शुरू

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेतुलिया जमीन घोटाले के आरोपी इजहार हुसैन व अख्तर हुसैन से आज सोमवार से बिरसा मुंडा जेल में पूछताछ शुरू की. कोर्ट ने हुसैन बंधुओं से पूछताछ के लिए 28 से 30 जुलाई तक का समय दिया है.

Continue reading

सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में आस्था का जनसैलाब, 13 किमी तक लगी श्रद्धालुओं की कतार

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ा. इस दौरान श्रद्धालुओं की कतार मंदिर से लेकर दुम्मा, नंदन पहाड़, कुमैठा और चमारीडीह तक करीब 13 किलोमीटर पहुंच गई है.

Continue reading

झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जिले के गम्हरिया थाना के ठीक सामने रामचंद्रपुर में रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने चाकू से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. हमलावरों ने सुखराम टुडू की छाती, पीठ और गले पर वार किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Continue reading

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रांची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है.

Continue reading

रांची नक्शा घोटाला: 14 साल बाद CBI ने 18 के विरुद्ध की चार्जशीट

सीबीआई (CBI) ने नक्शा घोटाला से जुड़े मामले में अपनी जांच पूरी करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई की चार्जशीट में कुल 18 लोगो और कंपनियों को आरोपित किया गया है. सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट को संज्ञान लेना है. यह मामला करीब 14 साल पुराना है. इससे जुड़ा एक मामल हाईकोर्ट में क्वैश हो चुका है.

Continue reading

चाईबासाः नक्सलियों के ठिकाने से 35 लाख रुपये बरामद

पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र की नक्सल प्रभावित क्षेत्र नवादा जंगल से सुरक्षा जवानों ने सर्च अभियान के दौरान नक्सली डंप में छिपाकर रखे गए 35 लाख रुपए बरामद किए हैं.

Continue reading

मिलन समारोह में झामुमो, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता आजसू में शामिल

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सुदेश महतो ने कहा कि आजसू ने हेमंत सरकार को अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए 6 माह का समय दिया था, लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी झामुमो-कांग्रेस की सरकार जनता के हितों की रक्षा में पूरी तरह विफल रही है.

Continue reading

रांची: नामकुम पावर ग्रिड में हुई लाखों की डकैती में शामिल 9 अपराधी गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल फोन समेत कई अन्य सामान भी बरामद हुआ है. ज्ञात हो कि 15 जुलाई को नामकुम स्थित विद्युत सब स्टेशन हाइटेंशन मैदान के पास 20-25 अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर वहां मौजूद कर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया था. इसके बाद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही