Search

झारखंड न्यूज़

Ranchi News: आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया दो पुलिसकर्मियों को निलंबित

Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटाल निवासी और पेशे से चालक प्रधान यादव की आत्महत्या के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने केस के जांच अधिकारी एएसआई लालमोहर पांडेय और पुलिसकर्मी जितेंद्र टुडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं धुर्वा थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा जोनल आईजी को भेजी गई है.

Continue reading

मंत्री दीपिका पांडेय ने हाईटेंशन तार से झुलसे मासूम प्रिंस का अस्पताल पहुंच जाना हाल

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली. कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

Continue reading

Simdega News : लक्ष्य कोई बड़ा नहीं, जीता वहीं जो डरा नहीं: डीसी

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो की छात्रा आकांक्षा तिर्की ने जीएनएम परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है.

Continue reading

Jamtara News : 30 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी

पीड़ित प्रकाश कुमार बर्मन (32 वर्ष) ने बताया कि वह सोने-चांदी की दुकान खोलने के लिए 30 लाख के ऋण की तलाश कर रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात मिहिजाम में इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शनी कक्ष चलाने वाले मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव से हुई.

Continue reading

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस में बढ़ी सक्रियता, CM से नेताओं ने की मुलाकात

Ranchi : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय शर्मा शामिल थे.

Continue reading

Jamtara News: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर समाहरणालय पहुंचा युवक गिरफ्तार, ससुर भी हिरासत में

जामताड़ा समाहरणालय में क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके साथ मौजूद ससुर अख्तर अंसारी को भी हिरासत में लिया है. दोनों से जामताड़ा थाना में पूछताछ की जा रही है.

Continue reading

Evening News Diary ।।15 JUN।। CID के पास 50 से अधिक चर्चित मामले पेंडिंग।। अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा।। राम मंदिर चंदा चोरी केस में SIT जांच शुरू।। देश में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ी।। समेत अन्य खबरें व वीडियो।।

Lagatar Desk : शाम की न्यूज डायरी।।15 JUN।। NEET (UG) री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी।। रोहितश्य राय ने महाधिवक्ता का पदभार ग्रहण किया।। मॉनसून हुआ सक्रिय, रांची में सबसे ज्यादा बारिश।। अमेरिका-ईरान डील इजरायल को रास नहीं आयी।।

Continue reading

Simdega News : सतर्क सिमडेगा अभियान के तहत जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान व संरक्षण पर रहेगा विशेष फोक

जिले के बच्चों को सुरक्षित, शिक्षित व सशक्त भविष्य प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को सतर्क सिमडेगा (Strategic Action for Tracking & Assistance of Risk-prone Kids in Simdega) अभियान का शुभारंभ किया गया.

Continue reading

Palamu News : पूर्व नक्सली विशाल यादव हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक घटना के दिन तीनों आरोपी और विशाल यादव साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने विशाल यादव के साथ मारपीट की और बाद में पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी.

Continue reading

Dhanbad News : सूर्यदेव सिंह की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई, 12 दिव्यांगों को मिली स्कूटी

विधायक रागिनी सिंह ने अपने विधायक मद से एक दर्जन दिव्यांगजनों के बीच स्कूटी का वितरण किया. रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया.

Continue reading

Ranchi : डाक संघ के सम्मेलन में अजय कुमार अध्यक्ष व रोहित वर्मा उपाध्यक्ष बने

Ranchi : झारखंड परिमंडल के डाक निरीक्षकों और सहायक अधीक्षकों को नया नेतृत्व मिल गया है. भारतीय डाक निरीक्षक एवं सहायक अधीक्षक संघ (BPI&ASA) का प्रथम द्विवार्षिक परिमंडल सम्मेलन रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो आगामी दो वर्षों तक परिमंडल में संगठन की कमान संभालेगी.

Continue reading

Hazaribagh News : नंगे पांव भगवान संग पहुंचे महंत, प्रशासन बोला- मंदिर की जमीन लूटने नहीं देंगे

डीसी हेमंत सती ने कहा कि यदि खतियान में मठ-मंदिर का नाम दर्ज है, तो किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री या अवैध दस्तावेज जमीन के वास्तविक अधिकार को समाप्त नहीं कर सकता.

Continue reading

Jharkhand : नशामुक्ति अभियान का आगाज, CM हेमंत ने दिखाई प्रचार रथों को हरी झंडी

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन परिसर से राज्यव्यापी नशामुक्ति अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से तैयार की गई प्रचार गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

Continue reading

Baharagora :  अच्छी बारिश व खुशहाली के लिए सरना धर्म के लोगों ने की आषाढ़ी पूजा

प्रखंड क्षेत्र के दूधकुंडी, जगन्नाथपुर और बेनाशोली गांव में सोमवार को सरना धर्मावलंबियों द्वारा पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ आषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने मॉनसून में अच्छी बारिश और बेहतर धान की खेती के लिए प्रार्थना की.

Continue reading

HC के आदेश के बाद भी 47 अभ्यर्थी बाहर, होमगार्ड बहाली में मेरिट लिस्ट बदलने का आरोप

Ranchi : जिला गृह रक्षा वाहिनी रांची की होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इटकी प्रखंड के अभ्यर्थी रोयल तिर्की ने उपायुक्त को शिकायत की. आरोप लगाते हुए कहा कि बहाली में बार-बार मेधा सूची बदली गई और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद दर्जनों अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित रखा गया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही