Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News : शहरी बूथों पर 26-27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप, वोटर लिस्ट में सुधार का अंतिम मौका

डीसी राजीव रंजन के आदेश पर 26 व 27 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे. डीसी ने कहा कि गणना फॉर्म भरने, जमा करने और ऑनलाइन करने का यह अंतिम अवसर है.

Continue reading

Dhanbad News : सर्किट हाउस का होगा सौंदर्यकरण, डीसी-एसएसपी ने किया निरीक्षण

धनबाद सर्किट हाउस के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया है. डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार व डीडीसी सन्नी राज ने शनिवार को सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया.

Continue reading

Ranchi : सौरेंद्रमोहिनी पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की गूंज, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Ranchi : सौरेंद्रमोहिनी पब्लिक स्कूल में शनिवार को कारगिल विजय दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने कविता, नृत्य, समूहगान, पेंटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

Continue reading

Ranchi : जगन्नाथ महोत्सव में ढोल-मांदर की थाप, नागपुरी गीतों और लोकनृत्य ने बांधा समां

Ranchi : जगन्नाथ महोत्सव में शनिवार को झारखंड की लोक संस्कृति पूरे शबाब पर नजर आई. मौसीबाड़ी से लेकर जगन्नाथ मंदिर तक एक ओर जय जगन्नाथ के जयघोष के नारे गूंजते रहे, तो दूसरी ओर भव्य सांस्कृतिक मंच पर ढोल, मांदर, नगाड़े और बांसुरी की मधुर धुनों की गीत संगीत सुनाई दे रही थी. झारखंड के क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी, खोरठा और अन्य लोकगीतों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक झूमने को मजबूर हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच सरोबार हो गया.

Continue reading

Bokaro News : पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीपीएस बोकारो के 309 छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

डीपीएस बोकारो में आयोजित समारोह में सिटी डीएसपी राजीव रंजन व प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के कुल 309 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र व अचीवर्स बैज प्रदान कर पुरस्कृत किया.

Continue reading

Bokaro News :  8 दिनों से मॉर्चरी में पड़ा है मृत कर्मी का शव, ADM बिल्डिंग के सामने प्रदर्शन जारी

बोकारो स्टील प्लांट में हुए हादसे में घायल बीएसएल कर्मी सुभाष चंद्र मोदी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. उसके बाद ADM बिल्डिंग के मुख्य गेट पर 8 दिनों से परिजन और स्थानीय लोगों का प्रदर्शन जारी है.

Continue reading

Giridih News  : चेन छिनतई की 2 घटनाओं का खुलासा, दोनों चेन बिहार से बरामद

गिरिडीह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन चेन छिनतई की घटनाओं में से दो मामलों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. सोने की दोनों चेन बिहार से बरामद की गई हैं

Continue reading

हजारीबाग पुलिस ने ऑपरेशन भरोसा के तहत 139 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपा

Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने CEIR PORTAL के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर पिछले दो माह के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 139  गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिक को सौंपा गया.

Continue reading

Ranchi News : जगन्नाथपुर रथ मेला में अवैध वसूली से व्यापारियों में दहशत

Ranchi : जगन्नाथपुर रथ मेला में कुछ व्यापारी और स्थानीय लोग अवैध वसूली कर रहे है. बाहरी बाउंसरों की तैनाती और व्यापारियों को डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आरोप है कि पिछले सात-आठ दिनों से मेला संरक्षण समिति के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व दुकानदारों, फुटपाथ विक्रेताओं, ठेला-खोमचा संचालकों से जबरन वसूली कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है.

Continue reading

Dhanbad News : स्कूल में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की मौत, परिजनों को मिली 5 लाख की आर्थिक सहायता

तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Continue reading

Education News : निजी स्कूलों में नामांकन का दूसरा चरण 27 जुलाई से, 2 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत सत्र 2026-27 में प्रवेश कक्षा की 25 प्रतिशत शेष रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी.

Continue reading

Ranchi News: रातू में युवती की मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप, विरोध में NH-75 जाम

रांची के रातू थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी माधुरी कुमारी की मौत के विरोध में शनिवार को परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 स्थित काठीटांड़ चौक को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मामले के अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों का आरोप है कि माधुरी कुमारी को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था.

Continue reading

Chatra News : चतरा में बरामद एक करोड़ का अफीम-डोडा को बिहार भेजने की थी तैयारी- एसपी

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव से पुलिस ने शुक्रवार को 7.540 किलो अफीम व 293.900 किलो डोडा जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया था. बरामद अफीम व डोडा की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है.

Continue reading

Lagatar Expose: JPSC घोटाले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के लिए काम करता था पलामू का संतोष कुमार

Ranchi : JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित धांधली मामले में अभय तिवारी के नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पलामू का छतरपुर निवासी संतोष कुमार अभय तिवारी के लिए काम किया करता था. उसका काम अभ्यर्थियों से संपर्क करना, उन्हें जोड़ना और पैसों के लेन-देन में भूमिका निभाना था. सूत्रों के अनुसार, पलामू इलाके में अभय तिवारी के नेटवर्क को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी संतोष कुमार सिंह संभालता था.

Continue reading

Jamshedpur News: परसुडीह में सब्जी कारोबारी से लूट, चेन व नकदी लेकर फरार

परसुडीह थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के एक सब्जी कारोबारी लुटेरों का शिकार हो गया. साकची सब्जी मंडी जा रहे एक विक्रेता को तीन बदमाशों ने रास्ते में रोक लिया और हथियार दिखाकर उससे मोबाइल फोन, गले की चेन और नकदी लूटकर फरार हो गए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही