Search

झारखंड न्यूज़

Saraikela : आदित्यपुर में सिगरेट व 200 रुपए उधार न देने पर चाकूबाजी, दुकानदार गंभीर रूप से घायल

आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-9 में शुक्रवार देर रात सिगरेट और शराब पीने के लिए 200 रुपये उधार मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गई. मारपीट और चाकूबाजी की इस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि दोनों पक्षों के कई लोगों को भी चोटें आई हैं.

Continue reading

Jamshedpur : टेल्को के झंडा चौक में चापड़बाजी, युवक गंभीर रूप से घायल

जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित झंडा चौक में शुक्रवार देर रात चापड़बाजी हुई है. इस हमले में खड़ंगाझार मोड़ निवासी बिष्णु सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया. चापड़बाजी की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

Continue reading

40 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को HC से नहीं मिली बेल

झारखंड हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) नंदन कमार उर्फ अभिषेक गुप्ता की जमानत याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने कहा कि मामले की परिस्थितियों को देखते हुए याचिकाकर्ता को जमानत देने का आधार नहीं बनता.

Continue reading

Chatra News : देर रात चला वाहन चेकिंग अभियान, 57 पर लगा सवा लाख का जुर्माना

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है.  जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) माहेश्वरी यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित जितनी मोड़ के पास देर रात एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.

Continue reading

Jharkhand News: प्रिंस खान व लोकल आपराधिक गैंग पर कसेगा शिकंजा, बनेगी SIT

एसआईटी टीम आपराधिक गैंग के पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और मददगारों की कुंडली खंगालेगी. इसके अलावा उनके मददगारों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति और आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है.

Continue reading

Ranchi : ATS जवान परिवार संग गए हैं अयोध्या, इधर ताला तोड़ लाखों के जेवरात व नकदी लेकर चोर फरार

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड नंबर-3 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. घर का ताला तोड़ चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी की वारदात एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार के घर में हुई है.

Continue reading

Morning news diary।। 25 JUL 2026।। NTA के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर कानूनी कार्रवाई भी।। JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में 3 और गिरफ्तार, अब तक 8 जेल भेजे गए।। 60 साल पुरानी जमाबंदी प्रशासनिक आदेश से रद्द नहीं हो सकती : HC।। समेत कई खबरें व वीडियो.

NTA के 47 अफसर बर्खास्त, कुछ पर कानूनी कार्रवाई भी।। JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में 3 और गिरफ्तार, अब तक 8 जेल भेजे गए।। 60 साल पुरानी जमाबंदी प्रशासनिक आदेश से रद्द नहीं हो सकती : HC।। सर्वे रिपोर्ट: झारखंड के 18 जिलों में 71% लोगों को रोजगार की तलाश।। CM हेमंत का एक्शन प्लानः अवैध शराब पर रोक व 583 उत्पाद सिपाहियों की बहाली।। 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी झारखंड सरकार।।

Continue reading

EXCLUSIVE: JPSC अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को थी 500 OMR Sheet में हेराफेरी की जानकारी

झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एल ख्यांग्ते को 500 OMR  Sheet में हेराफेरी करने की जानकारी थी. कर्नाटक के एक व्यक्ति ने आयोग के अध्यक्ष को इससे संबंधित लिखित सूचना दी थी. इसमें अभय के कारनामों का उल्लेख किया गया था. साथ ही गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया था. लेकिन अध्यक्ष ने जनवरी 2026 में मिली इस सूचना के आलोक में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की थी.

Continue reading

EXCLUSIVE: झारखंड के आदिवासी बहुल 75 प्रतिशत गावों में नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा ही नहीं

झारखंड के 75 प्रतिशत आदिवासी बहुल गांवों में नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन योजना के तहत अदिवासी बहुल गांवों में हर घर को नल से पेयजल की सुविधा मुहैया करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. साथ ही आदिवासी बहुल गांव में नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को विशेष नाम दिया गया था.

Continue reading

Palamu News: चैनपुर में ऑटो ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

चैनपुर थाना क्षेत्र के नेनुआ गांव में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान नेनुआ निवासी आदित्य कुमार चंद्रवंशी के रूप में हुई है.

Continue reading

JSSC JTGLCCE 2026: आवेदन में सुधार का अंतिम मौका, 27 जुलाई तक करें सबमिट

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सूचना जारी की है.

Continue reading

Ranchi News: लिटिल चैम्प्स फुटबॉल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की तस्वीर साफ, शनिवार को चैंपियन का फैसला

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा खेलगांव, रांची के प्रैक्टिस ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैम्प्स फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे.

Continue reading

Hazaribagh News: चौपारण में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, पंचायतों की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

मानसून की पहली हल्की बारिश ने चौपारण में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है. महज कुछ घंटों की बारिश ने जीटी रोड (एनएच-19) समेत बजरंग टोला, पडरिया, भगहर और कई अन्य मोहल्लों एवं गांवों को जलमग्न कर दिया.

Continue reading

Ranchi News: अल्बर्ट एक्का चौक पर BJP ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया

Continue reading

रिम्स में शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, नर्सिंग रिसर्च और वैज्ञानिक लेखन पर होगा मंथन

Ranchi : रिम्स के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई. सम्मेलन का विषय "Bench to Bookshelf: Translating Research into Publishable Evidence" रखा गया है. इसका उद्देश्य नर्सिंग शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और विद्यार्थियों को बेहतर रिसर्च और वैज्ञानिक लेखन के लिए तैयार करना है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही