Search

झारखंड न्यूज़

हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा के समर्थन में आज विरोध मार्च, महासचिव भोलानाथ सिंह का होगा पुतला दहन

झारखंड की हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान असुंता लकड़ा के समर्थन में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों की ओर से विरोध मार्च निकाला जाएगा. प्रदर्शनकारी जयपाल सिंह मुंडा मैदान से पैदल मार्च शुरू करेंगे और अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचेंगे. आदिवासी संगठनों ने बताया कि जूनियर खिलाड़ी का सहयोग करने पर हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह ने असुंता लकड़ा को धमकी दी.

Continue reading

Latehar News : एकल अभियान का पांच दिवसीय आचार्य अभ्‍यास आज से शुरू

एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास का 'शुभारंभ शनिवार से हुआ. शहर के श्री वैष्‍णव देवी मंदिर के दूसरे तल्‍ले के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन अंचल अध्‍यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने भारत माता व सरस्वती माता की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.

Continue reading

Ramgarh News : पतरातु पुलिस ने 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया

जिला पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले 3 अपराधियोंको गिरफ्तार किया है. उनके पास से 40 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.

Continue reading

रांची में NEET मुद्दे पर GEN-Z का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा जुटे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई. प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने अल्बर्ट एक्का चौक को दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्थायी प्रदर्शन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई.

Continue reading

Education News : संत जेवियर्स कॉलेज में अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम

संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से शनिवार को फादर सी.डी.ब्रूवर सभागार में एनसीसी कैडेट्स व छात्रों के लिए अग्निपथ योजना पर जागरूकता कार्यक्रम तथा आर्मी कमीशन पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया.

Continue reading

CRISIL ने ESL Steel की AA/Stable रेंटिंग रखी बरकरार,Vedanta Group की रणनीति पर जताया भरोसा

CRISIL Ratings ने ESL Steel Limited की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग CRISIL AA/Stable पर बरकरार रखी है तथा कंपनी को Rating Watch with Developing Implications से हटा दिया है.

Continue reading

Latehar News: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, तीन घायल, रिम्स रेफर

शनिवार को जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.  जबकि तीन घायल हो गये. यह घटना गणेशपुर हाई स्कूल के समीप हुई. मृतकों की शिनाख्‍त महावीर गंझू (32), पिता जोधन गंझू, निरी केरेडारी, हजारीबाग व पंकज उरांव (23)  पिता हीरा उरांव, सिमरटांड बडगांव, टंडवा, जिला चतरा के रूप में हुई है.

Continue reading

रांची में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, 24 जुलाई को काटे गये 3,539 चालान

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शुक्रवार को रांची शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 3,539 चालान काटे गए.

Continue reading

Giridih News : ट्रक ने खड़ी बोरवेल गाड़ी को मारी टक्कर, 3 मजदूर घायल

नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बोरवेल को टक्कर मार दी, जिसमें बोरवेल पर काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

Court News :  मासूम सहित चार की हत्या के मुजरिमों की बेल पर HC में फैसला सुरक्षित

बता दें कि जुलाई 2025 में सिमडेगा की निचली अदालत ने इस हत्याकांड पुनीत सोरेंग और निर्मल सोरेंग को आजीवन कारावास की सजा सुनायी थी. वहीं मुख्य अभियुक्त संजय सोरेंग को फांसी की सजा सुनाई थी. उन पर 20-20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा था.

Continue reading

Chatra News :   चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, नाबालिग को निरुद्ध कर भेजा गया बाल सुधार गृह

जिले से 15 जुलाई की रात चोरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया है. इस मामले में सदर थाना पुलिस ने एक नाबालिग को निरुद्ध किया है, जिसे बाल सुधार गृह, हजारीबाग भेज दिया गया है. आरोपी इस ट्रॉली का रंग-पेंट बदलकर इसे बेचने की योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबों पर पानी फेर गया.

Continue reading

Bokaro : मुख्यालय DSP ने तीन थाना क्षेत्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पवन कुमार ने देरा रात तीन थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बालीडीह थाना, माराफारी थाना और बालीडीह ओपी क्षेत्र की रात्रि गश्ती का जायजा लिया.

Continue reading

निजी विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन का रास्ता कोर्ट के अंतरिम आदेश से नहीं रुकेगा : हाईकोर्ट

झारखंड प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2024 में संशोधन करने की राज्य सरकार की विधायी शक्ति पर अदालत के अंतरिम आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. अदालत सामान्यतः किसी विधायिका को कानून बनाने या उसमें संशोधन करने से नहीं रोकती. अदालत की भूमिका कानून बनने के बाद उसकी संवैधानिक वैधता की जांच तक सीमित होती है.  यह टिप्पणी झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने सरला बिरला विश्वविद्यालय सहित विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों द्वारा दायर याचिकाओं की सुनवाई के दौरान कही.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही