Search

झारखंड न्यूज़

Jamtara News : भाजपा के निशाने पर जामताड़ा, मतदाताओं के अधिकारों पर हो रहा प्रहार- इरफान

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा के निशाने पर अब जामताड़ा है. वह एसआईआर के जरिये मतदाताओं के अधिकारों पर प्रहार करने की फिराक में है.

Continue reading

Dhanbad News : हाइवा के धक्के से युवक की मौत, विरोध में हरिणा हीरक रोड 9 घंटे जाम

आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को शव रखकर हरिणा हीरक रोड को जाम कर दिया. करीब नौ घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित रहा.

Continue reading

Jamtara News : नारायणपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में 3 घायल, धनबाद रेफर

Jamtara : नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नारायणपुर में प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया.

Continue reading

Pakur News : JMM का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से शुक्रवार को पाकुड़ स्थित रविंद्र भवन में जिला स्तरीय विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने की.

Continue reading

Jharkhand T20 League : कोयलांचल सुपर किंग्स ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 विकेट से हराया

: झारखंड टी-20 लीग में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी. छोटानागपुर रॉयल्स द्वारा दिए गए 191 रनों के लक्ष्य को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोयलांचल सुपर किंग्स की इस जीत में कप्तान उत्कर्ष सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई.

Continue reading

Simdega News : पाइपलान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवक घायल

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा से बानो की ओर जा रहे थे. जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप सड़क पर बिजली की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई और दोनों घायल हो गए.

Continue reading

हाईकोर्ट ने चारा घोटाला में जब्त 38 लाख के जेवरात मुक्त करने के आदेश पर लगायी रोक

Ranchi: हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के किंगपिन के रूप में चिह्नित श्याम बिहारी सिन्हा के घर से जब्त 38 लाख रुपये के जेवरात को स्त्रीधन के नाम पर छोड़ने के आदेश पर रोक लगा दिया है. साथ ही इस मामले में श्याम बिहारी सिन्हा के बेटे रवि सिन्हा सहित अन्य को नोटिस जारी किया है. रवि सिन्हा को चारा घोटाले के RC-68/96 में 2018 में सजा सुनायी जा चुकी है. इसी मामले में 13 मई 1999 और 14 मई 1999 को छापेमारी के दौरान श्याम बिहारी सिन्हा के घर से जेवरात जब्त किये गये थे.

Continue reading

झारखंड सरकार छात्रों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही : जिप उपाध्यक्ष

Latehar : बनवारी साहू कॉलेज की चयनित छात्रों के टीम द्वारा जिले के चंदवा प्रखंड में झारखंड ग्रासरूट्स इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का शुभारंभ किया गया. इसका शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यनक्ष अनिता देवी ने किया. मौके पर बनवारी साहू कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने जिप उपाध्यक्ष को अंग वस्त्र व बुके भेंट कर सम्मानित किया.

Continue reading

Hazaribagh News : रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं : सदर SDO

विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर 14 जून को हजारीबाग जिला प्रशासन व विभिन्न संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

Continue reading

Latehar News : वाहन चेकिंग अभियान, नियम उल्लंघन पर 8 वाहनों का कटा ऑनलाइन चालान

सड़क सुरक्षा और राजस्‍व संग्रहण को ले कर उपायुक्‍त के निर्देश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा नियमित रात्रि वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

Continue reading

Giridih News : भूमि विवाद व जादू-टोना के संदेह में हुई थी दंपती की हत्या, 7 गिरफ्तार

चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार व खून से सने कपड़े बरामद किए गये हैं. यह जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में दी.

Continue reading

झामुमो का नया कार्यालय बनेगा, हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा

Ranchi: झारखंड की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का नया केंद्रीय कार्यालय अत्याधुनिक और हाईटेक सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है. सूत्रों की माने तो बहुत जल्द पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के लिए खोल दिया जाएगा, दावा किया जा रहा है कि राज्य गठन के बाद अब तक किसी भी राजनीतिक दल का इतना आधुनिक और सुविधाओं से लैस कार्यालय झारखंड में नहीं बना है,

Continue reading

Ranchi News: कोर्ट के आदेश से ओरमांझी चिड़ियाघर के जानवर मुश्किल में

Ranchi: रिटायर्ड रेंजर आनंद कुमार का बकाया भुगतान के मामले हाईकोर्ट के आदेश से चिड़ियाघर के जानवरों की मुश्किलें बढ़ सकती है. क्योंकि कोर्ट ने वन विभाग और उससे संबंधित प्राधिकार के सभी तरह के भुगतान पर पाबंदी लगा दी.रांची (ओरमांझी) स्थित चिड़िया घर को चलाने के लिए प्राधिकार का गठन किया गया है.

Continue reading

Education News : झारखंड पात्रता परीक्षा 14 को, रांची में 5 उप-केंद्रों पर होगी परीक्षा

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (विज्ञापन संख्या-08/2025) के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने की. परीक्षा रविवार 14 जून को होनी है.

Continue reading

Ranchi News : वेदांता AAS विद्यालय ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में हासिल की 100% सफलता

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वेदांता AAS विद्यालय ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही