Search

झारखंड न्यूज़

Palamu News : 15 दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल से बरामद

जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित जंगल से एक महिला का कंकाल मिला है. घटनास्थल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतका की पहचान बसडीहा गांव निवासी सुनीता देवी (37 वर्षीय) के रूप में की है.

Continue reading

Palamu News: हरिहरगंज में दो देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव में पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर दो देसी कट्टा भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू (19) के रूप में हुई है.

Continue reading

Bokaro News: थाना दिवस कार्यक्रम में 8 भूमि विवादों का हुआ निष्पादन

चास थाना परिसर में शुक्रवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया.

Continue reading

खनन राजस्व में आएगा बड़ा उछाल, झारखंड के 12 नए खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार

Ranchi: झारखंड सरकार को आने वाले वित्तीय वर्षों में खनन क्षेत्र से रिकॉर्ड राजस्व मिलने की उम्मीद है. राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में स्थित 12 प्रमुख खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए तैयार कर लिया है. इनमें सोना, लौह अयस्क, तांबा, चूना पत्थर और बेस मेटल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों के ब्लॉक शामिल हैं. इन ब्लॉकों की नीलामी होने पर राज्य में निवेश बढ़ने के साथ-साथ खनन राजस्व में भी बड़ी वृद्धि होने की संभावना है.

Continue reading

Dhanbad News : खनन विभाग की कार्रवाई बेअसर, तेलमच्चो व सुदामडीह में धड़ल्ले से चल रहा बालू का अवैध खनन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बावजूद धनबाद जिले में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन और भंडारण हो रहा है. खनन विभाग लगातार छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई कर रहा है. लेकिन कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद माफिया दोबारा अवैध खनन शुरू कर दे रहे हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

Continue reading

Boakro News :  गुमटी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, भारी मात्रा में बीयर व विदेशी शराब बरामद

बालीडीह थाना क्षेत्र से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है. पुलिस ने मौके से अमर होटल के मैनेजर समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.

Continue reading

Political News : इरफान का भाजपा पर हमला, जिस नेता ने पार्टी को खड़ा किया, उसे ही नहीं मिला टिकट

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को टिकट नहीं देने पर भाजपा पर हमला बोला है. मंत्री ने कहा कि उन्होंने झारखंड में भाजपा को मजबूत बनाने, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Continue reading

ACB की रडार पर सिमडेगा DMO, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे DMO महेंद्र प्रसाद

Ranchi/Simdega: लोहरदगा में कथित सीटीओ (कंसेंट टू ऑपरेट) अनियमितता मामले में सिमडेगा के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) महेंद्र प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) इस मामले में उनसे जल्द पूछताछ कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए महेंद्र प्रसाद ने अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

Continue reading

Lagatar Exclusive : 500 करोड़ के पत्थर खनन घोटाले में अब FIR, लेकिन इतने साल तक कौन बचाता रहा?

पाकुड़ में पत्थर खनन से जुड़े कथित 500 करोड़ रुपये के घोटाले में आखिरकार प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) राजेश कुमार ने नगर थाना को पत्र भेजकर 9 पूर्व खनन पट्टाधारियों और 4 खनन पट्टा आवेदकों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है.

Continue reading

Giridih News :  नशे में 33 हजार केवी टावर पर चढ़ युवक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा

पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत खावा पंचायत के परयाना गांव में गुरुवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 40 वर्षीय पंकज मिश्रा नामक एक व्यक्ति शराब के नशे में 33 हजार केवी विद्युत टावर पर चढ़ गया.

Continue reading

महिला विधायकों पर दिए बयान पर भाजपा नेताओं ने की इरफान अंसारी के बर्खास्तगी की मांग

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के एक बयान ने राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पार्टी की महिला प्रवक्ता राफिया नाज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किया जाए.

Continue reading

Court News: 500 रुपए का लिया रिश्वत, 20 साल बाद मिली एक साल की सजा

Ranchi: 500 रुपए रिश्वत लिए जाने की एक मामले में ACB कोर्ट का फैसला आया है. ACB कोर्ट ने सत्यनारायण राम को एक साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर 15000  हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 माह की अतिरिक्त सजा भुगतना होगा.  बता दें कि तत्कालीन खूंटी अंचल कार्यालय के कर्मचारी सत्यनारायण राम पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था.

Continue reading

Latehar News : जमीन विवाद में छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई की हत्या की

जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित पोटमाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है. आरोप है कि छोटे भाई ने बेटों के साथ मिलकर अपने बड़े भाई की टांगी से काटकर हत्या कर दी. इस हमले में मृतक की पत्नी और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है.

Continue reading

CID मुख्यालय में आज से लंबित मामलों की समीक्षा, गंभीर कांडों की जांच पर होगा मंथन

Ranchi: झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (CID) मुख्यालय में शुक्रवार से समीक्षा बैठक शुरू हो रही है, जो 19 जून तक चलेगी. इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 50 गंभीर और लंबित मामलों की जांच प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. CID मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश के तहत संबंधित सभी अनुसंधान पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही