Search

झारखंड न्यूज़

हाईकोर्ट ने शिक्षिका की सेवा समाप्ति का आदेश किया रद्द, पुनर्बहाली का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट ने शिक्षिका को राहत प्रदान की है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने शिक्षिका अबेदा खातून के पक्ष में फैसला देते हुए उनकी सेवा समाप्ति को अवैध करार दिया और पुनर्बहाली का आदेश दिया है. उनके मैट्रिक एडमिट कार्ड और मैट्रिक प्रमाणपत्र में जन्मतिथि अलग-अलग होने के कारण विद्यालय प्रबंधन ने 18 अप्रैल 2019 को उनकी सेवा समाप्त कर दी थी.

Continue reading

Deoghar News  : पर्यावरण दिवस पर डीसी समेत कई अधिकारियों ने लगाए फलदार पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय परिसर के प्रांगण में  लीची का पौधा लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया

Continue reading

गोड्डा : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Godda: जिले के महगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान बाड़ेडीह गांव निवासी 22 वर्षीय शेख जुल्फिकार के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

Continue reading

World Environment Day : राज्यपाल ने कहा- पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की जरुरत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने लोगों से वृक्षारोपण करने और उनके संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

Continue reading

ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों से पूछताछ का अंतिम दिन, मेडिकल जांच के बाद फिर होगी पूछताछ

Ranchi: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की पूछताछ जारी है. शुक्रवार को पूछताछ का अंतिम दिन माना जा रहा है. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को वापस भेजा जाएगा. पूछताछ से पहले सभी आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें फिर से सीआईडी कार्यालय लाया जाएगा

Continue reading

दस्तावेज लीक केस: स्वास्थ्य विभाग के कर्मी को आरोपी बनाने मामले में सरयू राय को जवाब देने के लिए मिला समय

Ranchi : विधायक सरयू राय पर गोपनीय दस्तावेज के लीक करने के आरोप से संबंधित मामले की सुनवाई एमपी/ एमएलए की विशेष कोर्ट में हुई. मामले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शंभू सिंह को आरोपी बनाने को लेकर अभियोजन पक्ष की ओर से दायर पिटीशन पर सुनवाई हुई.

Continue reading

रांची में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर युवाओं की राय बंटी, समर्थन से ज्यादा उठे सवाल

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)’ नाम तेजी से चर्चा में है. एक युवा द्वारा शुरू किए गए इस सोशल मीडिया अभियान ने कम समय में बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है और खासकर युवाओं के बीच इसकी चर्चा बढ़ी है. इस पहल की शुरुआत उस कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में हुई, जिसमें बेरोजगार युवाओं और छात्रों की तुलना ‘कॉकरोच’ से किया गया.

Continue reading

Latehar News : पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद अध्यक्ष की अपील, मां के नाम लगाएं एक पेड़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होटवाग गांव स्थित वृद्धाश्रम में बनवारी साहू कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह और मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

Continue reading

Jamtara News : मोबाइल चोरी कांड में नाबालिग गिरफ्तार, चोरी के 8 मोबाइल भी बरामद

जामताड़ा पुलिस ने मोबाइल चोरी कांड का खुलासा कर दिया है. मामले में एक विधि-विरुद्ध निरुद्ध बालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने उसके पास से और उसकी निशानदेही पर चोरी के 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

Continue reading

सम्पूर्ण क्रांति का संदेश आज भी लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : संजीव सिंह

Dhanbad: लोकनायक स्मारक समिति धनबाद की ओर से शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित जेपी चौक पर सम्पूर्ण क्रांति दिवस मनाया गया. इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में शहर के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने लोकनायक के विचारों और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया.

Continue reading

Jharkhand News : BP व शुगर जांच अभियान को रफ्तार, एक साल में 40 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग

झारखंड में गैर-संचारी रोगों विशेषकर डायबिटीज (शुगर) और उच्च रक्तचाप (बीपी) को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को पिछले एक वर्ष में बड़ी सफलता मिली है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राज्यभर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग, पहचान और निःशुल्क उपचार के दायरे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

Continue reading

Crime News : छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारी हत्याकांड का आरोपी देवघर से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हुए चर्चित सराफा कारोबारी हत्याकांड के एक आरोपी को देवघर से गिरफ्तार किया गया है. बिहार एसटीएफ, छत्तीसगढ़ पुलिस और देवघर पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से लूटे हुए सोने और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Sports News : JWPL में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया

झारखंड वीमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) के पांचवें मुकाबले में कोल्हान डायनामोज ने पलामू वॉरियर्स को 7 विकेट से हरा दिया. पलामू वॉरियर्स द्वारा दिए गए 137 रनों के लक्ष्य को कोल्हान डायनामोज की टीम ने 16.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Continue reading

Dhanbad news : वज्रपात होने से पेड़ गिरा, बिजली पोल व तार क्षतिग्रस्त

कोयलांचल क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह तेज बारिश, आंधी और गर्जन के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा टल गया.

Continue reading

Giridih News : जमानत पर बाहर आते ही दूसरे केस में चारों आरोपी फिर गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

निगम चुनाव के दौरान पुलिस पर पथराव और गोलीबारी करने के आरोप में जेल में बंद चार आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिलने के कुछ ही देर बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया. अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी को पचंबा थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में रफ्तार किया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही