Search

झारखंड न्यूज़

गांजा बरामदगी के दो मामलों में आरोपियों को HC से राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट में मादक पदार्थ बरामदगी (एनडीपीएस केस) से जुड़े दो अलग-अलग मामलों की सुनवाई हुई. दोनों मामलों में कोर्ट ने आरोपियों को राहत नहीं दी. एक मामले में मो. फिरोज की जमानत याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.

Continue reading

Palamu News : सोहया माइंस के गड्ढे में डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ माइंस के गड्ढे में डूबे युवक का शव करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. युवक की तलाश के लिए पटना से NDRF की टीम हुसैनाबाद पहुंची थी, लेकिन टीम के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ही शव पानी के ऊपर आ गया था.

Continue reading

Dhanbad News :  लव ट्राई एंगल बना मौत का कारण, दिलशाद हत्याकांड में प्रेमिका गिरफ्तार

झरिया के भौरा ओपी क्षेत्र में बीते 31 मई को हुए दिलशाद हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि लव ट्राई एंगल के कारण युवक की हत्या की गई है. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व प्रेमिका कोमल वर्णवाल (21 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है, वह झरिया कोइरीबांध की रहने वाली है.

Continue reading

Jamshedpur News : 18 करोड़ की खासमहाल-गोविंदपुर सड़क अधूरी, भाजपा ने जांच व जल्द निर्माण पूरा करने की उठाई मांग

खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण कार्य में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है

Continue reading

Deoghar News :  प्रसूता की मौत के बाद सरवां CHC में हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

सरवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में गुरुवार को प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. साथ ही कार्रवाई की मांग की.

Continue reading

नक्सल सरेंडर पॉलिसी समेत कई मामलों की हुई समीक्षा, गृह विभाग ने दिए जिलों को निर्देश

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के जिलों के साथ लंबित और संवेदनशील मामलों की समीक्षा की गई. अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नक्सल सरेंडर पॉलिसी, अभियोजन स्वीकृति, कोर्ट केस, विधानसभा आश्वासन और एंटी ड्रग अभियान सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

Continue reading

Palamu News : राजहरा स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगियां बेपटरी,परिचालन बाधित

जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी की लगभग 10 से 15 बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं. घटना करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है.

Continue reading

Nowamundi : बड़ाजामदा में PHD जलापूर्ति ठप, फंड की कमी के कारण नहीं हो रही मरम्मत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड की बड़ाजामदा क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है.

Continue reading

Dhanbad News :  टंडावाड़ी में फिर भू-धंसान, दहशत में ग्रामीण, सुरक्षित पुनर्वास की मांग तेज

जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडावाड़ी स्थित कर्मकार टोला में फिर भू-धंसान हुई है. देर रात अचानक जमीन धंसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटना के बाद लोग पूरी रात जागे रहे और अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए.

Continue reading

लापता अदिति का 25 दिन बाद भी सुराग नहीं, परिजनों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

Ranchi: रांची के कोकर क्षेत्र के खोहरटोली क्षेत्र से 18 महीने की अदिति 25 दिनों से लापता है परिजनों ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है. बच्ची के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने मामले की सूचना स्थानीय खेलगांव थाना में दी थी, जहां गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है.

Continue reading

Chaibasa News : चक्रधरपुर व टोकलो से 17 लीटर चुलाई शराब बरामद, दो गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चक्रधरपुर प्रखंड के चक्रधरपुर व टोकलो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 17 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. इस दौरान मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.

Continue reading

Simdega News : केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

झामुमो के केंद्रीय महासचिव व केंद्रीय प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय गुरुवार को सिमडेगा पहुंचे. परिसदन में उनके आगमन पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना व जिला सचिव सफीक खान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.

Continue reading

Ranchi News: खेलगांव में बंद घर में 15 हजार नकद व 25 लाख के गहनों की चोरी, FIR दर्ज

Ranchi: रांची में इन दिनों बंद घर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. आए दिन ऐसी घटना देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक मामला रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम न्यू खटंगा में सामने आया है.  वहीं के रहने वाले अनीश कुमार भारती के आवास से 15000 नगद और लगभग 25 लाख रुपए के गहनों की चोरी हो गई है.पीड़ित परिवार ने खेलगांव थाना में मामला दर्ज करा दिया है. फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.

Continue reading

Big News : खनिज संपदा में समृद्ध, फिर भी राजस्व में पिछड़ा झारखंड, लौह अयस्क उत्पादन में ओडिशा से 7 गुना पीछे

झारखंड प्राकृतिक संसाधनों और खनिज संपदा के मामले में देश के सबसे समृद्ध राज्यों में गिना जाता है. लौह अयस्क, बॉक्साइट, चूना पत्थर सहित कई महत्वपूर्ण खनिजों के विशाल भंडार होने के बावजूद राज्य अपनी वास्तविक क्षमता के अनुरूप राजस्व अर्जित नहीं कर पा रहा है.

Continue reading

Jharkhand News : ग्रामीण विकास विभाग ने SIR में लगे BDO की लिस्ट मांगी, तबादला जल्द

ग्रामीण विकास विभाग ने सभी उप विकास आयुक्तों (DDC) से Special Intensive Revision (SIR) के काम लगे प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) की सूची मांगी है. इसे प्रखंड विकास पदाधिकारियों के तबादले से जोड़ कर देखा जा रहा है. चुनाव आयोग ने SIR में लगे अधिकारियों का तबादला आयोग की अनुमति के बिना नहीं करने का आदेश दिया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही