Search

झारखंड न्यूज़

Jharkhand News : 18 कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई बंद व BIT स्टेट कोटा विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन

Ranchi : राज्य की उच्च शिक्षा नीतियों को लेकर आज रांची विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने आइसा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. छात्रों ने आरोप लगाया कि राज्य में लागू किए जा रहे कुछ फैसले छात्रों के हितों के खिलाफ हैं और इससे उच्च शिक्षा तक पहुंच सीमित हो सकती है.

Continue reading

Jharkhand News: CM हेमन्त ने उद्योग विभाग के योजनाओं की समीक्षा की, औद्योगिक विकास पर जोर

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में उद्योग विभाग के कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की. इस उच्च-स्तरीय बैठक में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन, रोजगार सृजन तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई.

Continue reading

Gumla News : बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र के लिए 10 माह से भटक रही महिला, चैनपुर सीएचसी पर गंभीर आरोप

रिवार का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद से ही वे लोग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास कर रहे हैं. कई बार चैनपुर सीएचसी जाने पर उन्हें गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया.

Continue reading

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम- प्रो सरोज शर्मा

Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित बिहार-झारखंड एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास और युवाओं की बदलती भूमिका पर अपने विचार रखे.

Continue reading

Palamu News: माइंस के गहरे गड्ढे में युवक के डूबने की आशंका, तलाश में जुटी पुलिस

जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सोहया पहाड़ स्थित दमदमी गांव स्थित माइंस के गहरे गड्ढे में युवक डूब गया. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. संभवतः पतरा खुर्द निवासी लवकुश कुमार बुधवार को माइंस के गड्ढे में भरे पानी में नहाने गया था.

Continue reading

जमशेदपुर में ADG की क्राइम मीटिंग: पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- खुफिया तंत्र करें मजबूत

पुलिस मुख्यालय के एडीजी मनोज कौशिक बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बिष्टुपुर स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में कोल्हान प्रमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

Continue reading

Bokaro News: सुरक्षा को लेकर रैपिडो चालकों ने निकाली बाइक रैली, DC को सौंपा ज्ञापन

बोकारो में रैपिडो राइडर्स ने अपनी विभिन्न मांगों और सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की है. सैकड़ों राइडर्स बाइक रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की.

Continue reading

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने कई खेल परिसरों का किया औचक निरीक्षण

रामगढ़ जिले में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने तथा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न खेल परिसरों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खिलाड़ियों की सुविधा और उनके विकास के लिए कई दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading

Jamtara News : पगडंडी पर मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

कुंडहित थाना क्षेत्र के नगरी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव गांव के कस्तूरबा विद्यालय की ओर जाने वाली पगडंडी पर पड़ा था. ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

Continue reading

जमशेदपुर के कारोबारी व पुत्र को HC से राहत, आपराधिक मामले को कोर्ट ने किया रद्द

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने एक व्यावसायिक लेन-देन से संबंधित मामले में याचिकाकर्ताओं विमल कुमार अग्रवाल एवं प्रतीक अग्रवाल को राहत दी है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं की याचिका को स्वीकार करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर और उससे उत्पन्न समस्त आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी.

Continue reading

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को लाया गया CID ऑफिस, दो दिन तक होगी पूछताछ

हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले की जांच में जुटी सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है. मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को हजारीबाग से कड़ी सुरक्षा के बीच रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय लाया गया है. यहां उनसे दो दिनों तक पूछताछ की जाएगी.

Continue reading

Deoghar News : डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय व CHC का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने दाखिल-खारिज, लगान वसूली, राजस्व मामलों, डोर स्टेप डिलीवरी, राशन वितरण व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की स्थिति की समीक्षा की. कई महीनों से राशन नहीं लेने वाले लाभुकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Chaibasa News: शिक्षा के क्षेत्र में संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: विधायक जगत माझी

पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा प्रखंड के बारी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय राखासाईं में चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा. बुधवार को मनोहरपुर के विधायक जगत माझी ने लघु सिंचाई प्रमंडल से बनने वाले उक्त चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास और शिलापट का अनावरण कर किया.

Continue reading

Ranchi: सदर अस्पताल को मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन, 96.61% अंक के साथ बना राज्य का पहला अस्पताल

Ranchi : सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अस्पताल को मुस्कान कार्यक्रम के तहत नेशनल गुणवत्ता प्रमाणन मिला है और यह झारखंड का पहला अस्पताल बन गया है जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही