Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News : कांग्रेस में असंतोष बढ़ा, जिला अध्यक्ष हटाओ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

धरने का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि पार्टी के समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है. जिला संगठन में मनमानी चरम पर है.

Continue reading

Education News : माध्यमिक आचार्य परीक्षा के उर्दू विषय परिणाम पर विवाद, 17 प्रश्नों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा माध्यमिक आचार्य परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने के बाद उर्दू विषय के अभ्यर्थियों ने परिणाम प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

Continue reading

Ramgarh News :  जन्मदिन मनाकर लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

जिले के बासल थाना क्षेत्र के सियारी टोला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई.  इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई. मृतक की पहचान सौंदा डी निवासी अभिषेक कुमार शर्मा (28 वर्ष) और राहुल कुमार उमर (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

Continue reading

Palamu News :  जोतांग जंगल के पास से अवैध लकड़ी लदा टेंपो जब्त, वन विभाग ने तीन तस्कर को दबोचा

जिले के पांकी थाना क्षेत्र से वन विभाग ने लकड़ी लदे एक टेंपो को जब्त किया है. साथ ही मौके से तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. वन विभाग ने वाहन समेत लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है.

Continue reading

Jamshedpur News : मानगो में खड़ी बस में लगी आग, बिजली पोल व तार भी क्षतिग्रस्त

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 पर बुधवार सुबह एक खड़ी बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

कोडरमा मंडल कारा में अवैध वसूली के आरोप, कैदी ने DC-SP समेत कई अधिकारियों से की शिकायत

Koderma: कोडरमा मंडल कारा एक बार फिर विवादों में आ गया है. जेल में बंद एक कैदी ने कारा प्रशासन पर विशेष सुविधाओं के नाम पर अवैध वसूली, मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले की शिकायत जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जेल आईजी और मानवाधिकार आयोग तक पहुंचाई गई है.

Continue reading

Palamu News : चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को ठगने वाले छह गिरफ्तार

जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को ठगी करने वाले छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक सोने जैसा मंगलसूत्र, चांदी साफ करने में इस्तेमाल होने वाला पाउडर, एसिड, तीन बाइक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं.

Continue reading

Jharkhand News : PM-ABHIM योजना की अवधि को 6 महीने का विस्तार

झारखंड सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) की अवधि 6 महीने के लिए बढ़ा दी है. योजना को 30 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

Continue reading

Ranchi News : रिम्स-2 के भूमि पूजन से पहले ग्रामीणों का विरोध

नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का विरोध एक बार फिर तेज हो गया है. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संभावित भूमि पूजन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह से ही चिह्नित स्थल पर पहुंच गए और अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading

दिल्ली के होटल में अग्निकांड पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से कई लोगों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे की खबर से मन अत्यंत व्यथित है. उन्होंने दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Continue reading

Jamshedpur News : दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक घायल

मरीन ड्राइव-कदमा रोड पर मंगलवार देर रात करीब 1 बजे दो ट्रकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में दोनों ट्रकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है.

Continue reading

दवाओं की गुणवत्ता पर हेमंत सरकार का फोकस, औषधि नियंत्रण व लैब के लिए 62.85 लाख मंजूर

झारखंड सरकार ने राज्य में औषधि नियंत्रण व्यवस्था और औषधि एवं खाद्य जांच प्रयोगशालाओं को मजबूत करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 62 लाख 85 हजार रुपये के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति दी है.

Continue reading

नौकरी के नाम पर रिम्स में संगठित लूट, निदेशक ने बनाई जांच कमेटी, ACB से जांच की मांग

झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. आरोप है कि आउटसोर्स व्यवस्था के तहत समानता एजेंसी द्वारा बहाल किए गए 75 से अधिक कर्मियों से नौकरी दिलाने के नाम पर अवैध रूप से लाखों रुपये की वसूली की गई है

Continue reading

Giridih News :  सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, छत पर लगी आग

नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा वार्ड नंबर 10 में बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की छत पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई.

Continue reading

झारखंड में छह महीने और जारी रहेगा NHM, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल

झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कार्यकाल को अगले छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, मिशन का कार्यकाल और केंद्र सरकार के साथ किया गया समझौता अब 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही