Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड के अस्पतालों में सफाई, सुरक्षा और तकनीकी सेवाओं के लिए 325 करोड़ रुपये की स्वीकृति

आदेश के अनुसार अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में सफाई व्यवस्था के लिए कारपेट एरिया के आधार पर खुली निविदा प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कर्मियों की सेवा ली जाएगी. वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए होमगार्ड या सेवानिवृत्त सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी. इनके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य रखा गया है.

Continue reading

जमशेदपुर : मकान में दीये से लगी आग, चौथी मंजिल का कमरा जलकर राख, लाखों का नुकसान

आग संतोष कुमार के मकान की चौथी मंजिल पर बने एक कमरे में लगी, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया. हालांकि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

Continue reading

जमशेदपुर :अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ देर बाद मरीज की मौत, परिजनों का गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

जमशेदपुर शहर के खासमहल स्थित सदर अस्पताल में इलाज के बाद घर भेजे गए एक मरीज की कुछ ही देर बाद मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है.

Continue reading

उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.आदिवासी क्लब के पास झाड़ियों में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है.

Continue reading

रांची : डोरंडा के  तनवीर हसन अंसारी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए तनवीर अंसारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया है कि तनवीर और मुख्य आरोपी के परिवार के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद इस वारदात की वजह बना. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

Continue reading

दुमका : अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पेड़ को तोड़ते हुए घर में जा घुसा

घर के कई सीमेंट के बने पिलर टूट गये, हालांकि घर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बचाव कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Continue reading

रांची की दुकान की शराब रामगढ़ में पकड़ी गई, दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं

राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मुक्तिधाम के समीप संचालित कंपोजिट लाइसेंस संख्या 080 से संबंधित शराब दो माह पहले रामगढ़ जिले में पकड़ी गई थी. इसे लेकर मामला भी दर्ज किया गया. मामला दर्ज होने के दो माह बीत गये हैं, लेकिन अभी तक दुकान के लाइसेंसधारी गुलशन कुमार समेत अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

Continue reading

धनबाद : चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया, लाखों के जेवरात ले उड़े, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद स्थितजोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ दस नंबर मोड़ स्थित गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के समीप रहने वाले व्यवसायी सत्येंद्र सिंह के बंद घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी घर से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.

Continue reading

Morning news diary।। 31 MAY।। झारखंडः 11 बालू घाटों से उठाव शुरू।। झारखंड टी-20 लीग: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर धनवर्षा।। मनाली से नैनीताल तक पर्यटकों की भीड़, सड़कों पर लंबा जाम।। समेत कई खबरें व वीडियो.

झारखंडः 11 बालू घाटों से उठाव शुरू।। झारखंड टी-20 लीग: ऑक्शन में खिलाड़ियों पर धनवर्षा।। मनाली से नैनीताल तक पर्यटकों की भीड़, सड़कों पर लंबा जाम।। रांची में खराब मौसम का कहर: 4 उड़ानें डायवर्ट।। CUET : सर्वर फेल होने से 3 घंटे देर से शुरू हुआ एग्जाम।। SIR पर झामुमो की आपत्ति, CEO से मांगा जवाब।।

Continue reading

Bokaro News : गर्भवती महिला की हत्या के विरोध में 31 को भाजपा का बोकारो बंद

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. कहीं कोई सुरक्षित नहीं है. धनबाद व बोकारो में तो कानून व्यवस्था की स्थिति और भी भयावह है.

Continue reading

Bokaro News : बीएसएल के क्वार्टर में लगी आग, दो लोग झुलसे

बीएसएल के एलएच स्ट्रीट-14 के एक आवास में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई. हादसे में घर के अंदर मौजूद महबूब आलम और भाना झा गंभीर रूप से झुलस गए.

Continue reading

Ranchi News : उपायुक्त ने 10 जून तक 100% CMR जमा करने के दिए निर्देश

Ranchi : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें गोदामों में खाद्यान्न के रख-रखाव, समय पर उठाव और वितरण करने के निर्देश दिए गए, इसके साथ ही सभी राइस मिलरों को 10 जून तक शत-प्रतिशत सीएमआर जमा करने का आदेश दिया गया.

Continue reading

Jamshedpur : फायरिंग व रंगदारी मामले का खुलासा, विक्की गिल उर्फ कुंडी कोलकाता से गिरफ्तार

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में हुई फायरिंग और रंगदारी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले के मुख्य आरोपी विक्की गिल उर्फ कुंडी को पुलिस ने कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर ला रही है.

Continue reading

Jharkhand : 5 लाख के इनामी कुख्यात रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, झांगुर ग्रुप के दो सक्रिय सदस्य भी आए साथ

Ranchi : झारखंड में सक्रिय संगठित अपराध गिरोह झांगुर ग्रुप के प्रमुख और पांच लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी रामदेव उरांव ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य प्रसाद उरांव और सुबास उरांव ने भी हथियार के साथ सरेंडर किया. रांची और गुमला पुलिस की संयुक्त टीम के सामने तीनों ने मुख्यधारा से जुड़ने की इच्छा जताते हुए आत्मसमर्पण किया.

Continue reading

Court News : चेक बाउंस मामले के दोषी की सजा के खिलाफ अपील खारिज

Ranchi : वर्ष 2016 के चेक बाउंस मामले में दोषी करार आरोपी पलामू निवासी अरविंद कुमार शिव की दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील को अपर न्यायायुक्त शैलेन्द्र कुमार की अदालत ने खारिज कर दिया. साथ ही निचली अदालत के दोषसिद्धि और सजा के आदेश को बरकरार रखा है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही