Search

झारखंड न्यूज़

Dhanbad News : प्रेमी युगल ने मंदिर में की शादी, बस्ती वासियों ने दिया आशीर्वाद

पांडरपाला निवासी रानी कुमारी व बैंक मोड़ निवासी अमित कुमार रेलवे में कार्यरत हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. दोनों ने गुरुवार को भूली थाना के समीप स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया.

Continue reading

Koderma: महिला जनप्रतिनिधियों की जगह बैठकों में शामिल नहीं होंगे पति, DC का सख्त निर्देश

सरकारी बैठकों में महिला जनप्रतिनिधियों की जगह उनके पतियों के शामिल होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोडरमा उपायुक्त ने सख्त निर्देश जारी किया है. उपायुक्त की ओर से जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र भेजकर स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति को शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाए.

Continue reading

Jamshedpur News :  बंद क्वार्टर का ताला काटते एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार, 15 लाख के जेवर बरामद

जिले के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित बंद क्वार्टर में चोरी करने पहुंचे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के पास से और उसकी निशानदेही पर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं. वहीं उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.

Continue reading

Palamu News : कुट्टी मशीन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

बटसारा स्थित एक खलिहान में ट्रैक्टर से जुड़ी कुट्टी मशीन से पुआल काटने का काम चल रहा था. दशरथ प्रजापति मशीन में पुआल डाल रहे थे, तभी अचानक उनका हाथ मशीन के अंदर चला गया. देखते ही देखते मशीन से उनके दोनों हाथ कट गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Continue reading

Jharkhand News : चर्च निर्माण व आदिवासी पहचान पर चंपाई सोरेन का सवाल, राजनीतिक बहस तेज

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में चर्चों की संख्या और आदिवासी धार्मिक पहचान को लेकर सवाल उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पूछा कि जब आदिवासी समाज प्रकृति पूजक है, तो झारखंड में 5 हजार से अधिक चर्च क्यों बनाए गए हैं.

Continue reading

Ranchi News: डोरंडा में युवक की मौत के बाद हंगामा, शव लेकर थाना पहुंचे परिजन

Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र के मणि टोला निवासी मो. तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद बुधवार को डोरंडा में हंगामा हो गया. नाराज परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर डोरंडा थाना पहुंचे और थाना परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

Continue reading

Jamshedpur News : उलीडीह में ऑटो से ले जाए जा रहे मवेशी बरामद, युवक फरार

ऑटो पर कुछ युवक करीब पांच मवेशियों को ले जा रहे थे. पूछताछ करने पर युवक घबरा गए और मौका पाकर फरार हो गए. इसके बाद लोगों ने ऑटो से मवेशियों को उतार कर सुरक्षित स्थान पर रखा.

Continue reading

Garhwa News : युवक को मारी गोली, गर्दन और पीठ के बीच फंसी; हालत गंभीर

जिले में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है. बुधवार देर रात जंगीपुर गांव में अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने 18 वर्षीय युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल युवक की पहचान गोविंद उरांव (18), पिता शंकर उरांव के रूप में हुई है. गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच जा फंसी है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Continue reading

Education News : राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 5 जुलाई तक आवेदन करने का मौका

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (उच्च शिक्षण संस्थान एवं पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है

Continue reading

Saraikela News : नए AC में विस्फोट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिजली विभाग के कर्मचारी संजय सिंह के घर में हाल ही में लगाए गए नए एयर कंडीशनर (AC) में अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद पूरे कमरे में आग फैल गई. इस घटना में घर में रखा करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया.

Continue reading

Bokaro News:  बकरीद पर DC-SP  ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा व पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने गुरुवार को कंपोजिट कंट्रोल रूम सहित रीतुडीह-सीवनडीह स्थित मिनी कंट्रोल रूम का संयुक्त निरीक्षण किया.

Continue reading

Jharkhand: ED कार्रवाई के खिलाफ वामदलों का राज्यव्यापी आंदोलन, 29 मई से 1 जून तक चलेगा अभियान

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए भाकपा और माकपा ने झारखंड में राज्यव्यापी विरोध अभियान चलाने की घोषणा की है. दोनों वामदलों ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि 29 मई से 1 जून तक पूरे राज्य में प्रदर्शन, सभा और विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

Continue reading

Garhwa News : जंगल से नर कंकाल मिलने से सनसनी, मोबाइल के टुकड़े व कपड़े बरामद

जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल से मोबाइल के टूटे हुए टुकड़े, कपड़े और बेल्ट बरामद किए गए हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल के अवशेष कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है.

Continue reading

एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स-2 के पहले फेज के लिए 2600 करोड़ का लोन पास

Ranchi: झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था को नई पहचान देने की तैयारी शुरू हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घोषणा की है कि राज्य में रिम्स-2 के नाम से एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा. इस परियोजना के पहले फेज के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने 2600 करोड़ रुपये के लोन को मंजूरी दे दी है.

Continue reading

Jadugoda News : लांगो गांव के पाडसी गाजाड़ टोला में गहराया पेयजल संकट, गड्ढे का पानी पीने को मजबूर हैं 12 सबर परिवार

डुमरिया ब्लॉक के लागो गांव स्थित पाडसी गाजाड़ टोला में रहने वाले 12 सबर परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं.  भीषण गर्मी के बीच यहां पेयजल संकट गहराता जा रहा है.  ग्रामीणों का कहना है कि टोला में लगा सोलर जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ा है. लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही