Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News  : उत्साह व भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का त्योहार

बकरीद का त्योहार गुरूवार को उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया. शहर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली.

Continue reading

Palamu News : रामपुर फायरिंग मामले में SP सख्त, आरोपियों के 4 हथियार लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा

जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई फायरिंग मामले में पलामू पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. एसपी कपिल चौधरी ने मामले में आरोपित तीन लोगों के चार हथियारों का लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है. सतीश कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह के दो हथियारों के अलावा चंद्रशेखर सिंह और ध्रुव प्रसाद के एक-एक हथियार का लाइसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा गया है.

Continue reading

Khunti News :  शांतिपूर्ण माहौल में मनी बकरीद, SP ऋषभ गर्ग ने जिलावासियों को दी मुबारकबाद

जिले में ईद-अल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया. इस दौरान एसपी ऋषभ गर्ग खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरे. उन्होंने विभिन्न इलाकों का दौरा कर लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दीं और शांति व भाईचारे का संदेश दिया.

Continue reading

Jamtara News :  NH-419 पर पेड़ से टकराकर पलटी कार, 7 घायल

जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-419 पर गुरुवार  को एक सड़क हादसा हो गया. बोदमा स्थित बंद पड़ी पोल फैक्ट्री के समीप एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और फिर सड़क के बीचों-बीच पलट गई.

Continue reading

Jharkhand News : मंत्री इरफान ने दी बकरीद की मुबारकबाद, SIR को लेकर BJP पर साधा निशाना

ईद-अल-अजहा (बकरीद) पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यवासियों को मुबारकबाद दी और अमन, खुशहाली और बरकत की दुआ मांगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बकरीद त्याग, बलिदान, प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, जो समाज को एकजुट रहने और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है.

Continue reading

Chatra News :  नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र स्थित विधायक मोहल्ला में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मृतका की पहचान नैयना प्रवीण (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. पुलिस नैयना प्रवीण के पति को हिरासत में पूछताछ कर रही है.

Continue reading

Ranchi News : ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

रांची सहित पूरे झारखंड में ईद-उल अजहा यानी बकरीद का पर्व धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया. राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने तय समय के अनुसार ईद-उल अजहा की विशेष नमाज अदा कर देश और राज्य में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी.

Continue reading

Chakradharpur News : मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा,चक्रधरपुर,मंझगांव,गोइलकेरा व आसपास क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया गया.इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग सवेरे उठकर फजर की नमाज अदा की.

Continue reading

Jharkhand News : इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रिम्स में 6 बेड रिजर्व रखने के निर्देश

इबोला वायरस को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद झारखंड सरकार सतर्क हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के रिम्स और सदर अस्पताल  को इबोला के इलाज के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है.

Continue reading

Saraikela News : वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग लड़कियां फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित वात्सल्य बालिका गृह से मंगलवार देर रात दो नाबालिग लड़कियां फरार हो गई हैं. इनमें से एक जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. जबकि दूसरी सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. वहीं जन सहभागी विकास केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

Continue reading

Jamtara News : अमन-चैन के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, मांगी खुशहाली की दुआ

जामताड़ा में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया. विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशेष नमाज अदा की और देश, राज्य और जिले में अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी.

Continue reading

Jharkhand News : राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा में हलचल तेज, कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में

झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के भीतर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों और संगठन से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है. ऐसे में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने उम्मीदवार चयन को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी होती दिख रही है.

Continue reading

Dhanbad News : अकीदत के साथ मनी ईद-उल-अजहा, नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

कोयलांचल में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.

Continue reading

Ranchi News : लूटकांड का फरार आरोपी अरगोड़ा से गिरफ्तार, नगड़ी थाना में पूछताछ जारी

लंबे समय से फरार चल रहे लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार,  पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर अरगोड़ा इलाके में देखा गया है.

Continue reading

Ranchi News : क्रिकेट विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर पर हमला, तोड़फोड़ व मारपीट का आरोप

जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित राधानगर में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया. बबी कुमार इस मामले में पंडरा ओपी में 25 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोप है कि प्रिंस सिंह अपने साथियों के साथ हथियार लेकर उसके घर पहुंचा और वहां तोड़फोड़ की. उसने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही