Search

झारखंड न्यूज़

रांची में दिनदहाड़े अधिवक्ता से मोबाइल झपटकर फरार हुए बाइक सवार उचक्के

जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी और रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत राकेश कुमार सिन्हा विराज नगर की ओर किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गये.

Continue reading

रामपुर गोलीकांड में 17 नामजद समेत 25 अज्ञात पर प्राथमिकी, हत्या और फायरिंग से गांव में तनाव

रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी और हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मारे गये युवक के पिता मधु चौधरी के बयान पर 17 लोगों को नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ हत्या, फायरिंग, मारपीट, छेड़छाड़ और लूटपाट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Continue reading

जामताड़ा पुलिस ने PhonePe, Google Pay से लोगों की जमा पूंजी उड़ाने वाले  गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

साइबर अपराध थाना की टीम ने करमाटांड़ एवं नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप तथा 50 हजार रुपये नकद बरामद किये हैं.

Continue reading

पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल बैठक 29-30 मई को, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की होगी समीक्षा

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बैठक को प्राथमिकता के तौर पर लिया जाये  सभी अधिकारियों को तय समय पर पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहना है.

Continue reading

संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम, हॉकी देवघर ने साइकल रैली का आयोजन किया, फिट इंडिया का संदेश दिया

हॉकी देवघर ने आज रविवार, 24 मई को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे के उपलक्ष्य में विशेष कॉमनवेल्थ गेम्स थीम आधारित संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया.

Continue reading

SNMMCH में लगेगी मोतियाबिंद ऑपरेशन की आधुनिक मशीन, सरकार ने जारी किये 70 लाख

झारखंड सरकार ने धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 70 लाख रुपये की राशि मंजूर की है. यह राशि अस्पताल में फेकोइमल्सिफिकेशन मशीन की खरीद और स्थापना के लिए दी गई है.

Continue reading

रांची : सदर अस्पताल के पैनल रूम का होगा जीर्णोद्धार, 29 लाख रुपये मंजूर

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना पर 28 लाख 98 हजार 500 रुपये खर्च करने की मंजूरी दी है. यह कार्य भवन निर्माण विभाग के प्रस्ताव के आधार पर कराया जाएगा.

Continue reading

धनबाद के टुंडी में 35 हाथियों के झुंड ने स्कूल और ग्रामीण का घर ढहाया, अनाज भी चट कर गये, दहशत

हाथियों के इस उत्पात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातजगा करने को विवश हैं. ग्रामीणों के अनुसार गांव में दाखिल होते ही हाथियों के झुंड ने सबसे पहले रंगामाटिया स्कूल को अपना निशाना बनाया. यही नहीं हाथियों ने स्कूल के भवन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां मध्याह्न भोजन (MDM) के लिए रखा भारी मात्रा में अनाज चट कर गये.

Continue reading

गिरिडीह जेल में देर रात डीसी व एसपी के नेतृत्व में छापा मारा गया, जेल अधीक्षक को दिये गये दिशा-निर्देश

गिरिडीह के जिलाधिकारी रामनिवास यादव और एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार रात लगभग 10:45 बजे केंद्रीय कारा में छापेमारी की गयी. टीम ने पुरुष वार्ड के सभी पांच ब्लॉकों के 20 वार्डों और महिला वार्ड की दो घंटे तक तलाशी ली,

Continue reading

हजारीबाग में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जांच में जुटी पुलिस

छात्र की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से गिरिडीह जिले का रहने वाला था. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

Continue reading

मेदिनीनगर : डीजल टैंकर में आग लगने से युवक झुलसा, रिम्स रेफर

चैनपुर (मेदिनीनगर) थाना क्षेत्र के दोकरा इलाके में शनिवार रात डीजल टैंकर में आग लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया.घायल युवक की पहचान रामप्रवेश गुप्ता के रूप में हुई है.घटना में उसका शरीर बुरी तरह जल गया.

Continue reading

Morning news diary।। 24 MAY।। झारखंड में 36 IAS, 150 से अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला।। हाईकोर्ट ने शिक्षकों का तबादला आदेश किया रद्द।। समेत कई खबरें व वीडियो.

झारखंड में 36 IAS अफसरों का तबादला।। हाईकोर्ट ने शिक्षकों का तबादला आदेश किया रद्द।। फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम।। राज्य प्रशासनिक सेवा के 66 अधिकारियों का तबादला।। BCI चेयरमैन का दावा- 40% वकील फर्जी डिग्री के सहारे कर रहे प्रैक्टिस।। JSSC ANM परीक्षा: फिर होगा बायोमेट्रिक सत्यापन।। झारखंडः मोतिबिंद ऑपरेशन में बड़े घोटाले का संकेत।।

Continue reading

झारखंडः IAS कीर्तिश्री अब महिला एवं बाल विकास विभाग की अपर सचिव

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की जारी अधिसूचना के अनुसार,  कीर्तिश्री को अब महिला, बाल विकास एवं  सामाजिक सुरक्षा विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है.

Continue reading

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

झारखंड सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ नए पदों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

Continue reading

झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 54 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए SDO, DTO व भू-अर्जन पदाधिकारी

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 54 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही