Search

झारखंड न्यूज़

730 करोड़ का GST घोटाला: कारोबारी विक्की भालोटिया की जमानत याचिका PMLA कोर्ट से खारिज

Ranchi: करीब 800 करोड़ के जीएसटी घोटाला मामले में जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया उर्फ अमित अग्रवाल की जमानत याचिका पर PML कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत ने विक्की भालोटिया की जमानत याचिका खारिज कर दी. उसकी ओर से 6 मई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई गई थी.

Continue reading

Saraikela News : पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, महिला सुरक्षा व साइबर फ्रॉड पर दी जानकारी

खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र में पुलिस की ओर से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों से जुड़े कानूनों और अधिकारों की जानकारी दी गई.

Continue reading

Jamshedpur News : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अवैध वसूली के आरोप में दो ASI निलंबित

पुलिस विभाग ने ट्रैफिक जांच के दौरान कथित अवैध वसूली के दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है.  जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद दो सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) को निलंबित कर दिया गया है. दोनों मामलों की जांच ट्रैफिक डीएसपी स्तर से कराई गई थी, जिसके बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई का आदेश दिया.

Continue reading

भगवान मुझे फिर झारखंड में ही पैदा करना, यहां घर बैठे ही मिलती है पूरी सैलरी

Ranchi: मैं खुशकिस्मत हूं कि झारखंड में अफसर हूं. मैं घूमा. रिश्तेदारों से मिला. पोस्टिंग नहीं मिली. लेकिन सैलरी पूरी मिल रही है. हे भगवान मुझे फिर झारखंड में ही पैदा करना. यह राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों द्वारा एक ग्रुप में लिखी गयी टिप्पणियां हैं, जो पिछले दिनों हुए तबादले के बाद से लिखी जा रही है. इन टिप्पणियों में लंबे समय से पोस्टिंग के इंतजार में बैठे रहने, बिना काम वेतन लेने और सीनियर अफसरों को जूनियर पद पर काम से संबंधित है.

Continue reading

Court News : मादक पदार्थ बरामदगी मामले में सूर्यकांत मुंडा दोषी करार

मादक पदार्थ बरामदगी मामले में सूर्यकांत मुंडा को अदालत ने दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर AJC V शैलेंद्र कुमार की अदालत कल सुनवाई करेगी. दरअसल रांची पुलिस को 16 अगस्त 2022 को रांची-खूंटी बॉर्डर के पास शुकरीडीह में उग्रवादी गतिविधियां होने की सूचना मिली थी.

Continue reading

Education News : DSPMU में 1300 छात्रों का ‘ईयर बैक’, आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा व तालाबंदी

DSPMU में आज बड़ी संख्या में छात्रों और आजसू छात्र संघ के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासनिक भवन में विरोध प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी.

Continue reading

Court News: नाबालिग के अपहरण के दोषी को 20 साल की सजा, 35 हजार जुर्माना भी

Ranchi:  पॉक्सो की विशेष अदालत ने नाबालिग का अपहरण मामले में दोषी उमेंद्र कुमार उर्फ उमेंद्र राय को 20 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उसपर विभिन्न धाराओं के तहत 35 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना राशि नहीं देने पर अभियुक्त को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियुक्त को 4 (2) ऑफ पॉक्सो एक्ट में 20 साल की सजा मिली है.

Continue reading

Jamtara News :  ग्रुप लोन की किस्त वसूली से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के रसनजोरी गांव में आर्थिक तंगी और लगातार बढ़ते ग्रुप लोन के दबाव से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मीतन दास (45 वर्षी) का शव उसके  घर के समीप स्थित एक पेड़ में फंदे के लटकता मिला.  घटना के बाद रसनजोरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

Continue reading

Deoghar News :  कूड़ा फेंक कर तालाब की अस्तित्व मिटाने की कोशिश

जिले के पालोजोरी प्रखंड स्थित हटिया परिसर का तालाब अतिक्रमण और कूड़ा-कचरा डालने की वजह से अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है.

Continue reading

Jharkhand News : कहीं दुल्हन प्रेमी संग फरार, कहीं शादी से इनकार, कहीं विवाद ने खुशियां मातम में बदली

झारखंड में इस साल शादी के लगन के दौरान कई परिवारों की खुशियां गम और तनाव में बदल गईं. राज्य के अलग-अलग जिलों से ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिसने शहनाई के माहौल को मातम में बदल दिया. कहीं शादी के दिन दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई तो कहीं लड़की ने मंडप पर शादी करने से इनकार कर दिया, तो कहीं रिश्तों में तनाव और विवाद के चलते खुदकुशी जैसी घटनाओं ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया.

Continue reading

Jharkhand Liquor Scam :  नवीन केडिया की इंग्लैंड यात्रा अनुमति याचिका पर जवाब देने के लिए ACB ने मांगा समय

झारखंड शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया ने इंग्लैंड जाने की इजाजत मांगे जाने से संबंधित याचिका पर  ACB  की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ACB ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की.  कोर्ट ने आग्रह मंजूर करते हुए मामले की अगली सुनवाई 27 मई निर्धारित की है.

Continue reading

Chakradharpur :ट्रेन से कटकर युवक-युवती की मौत, आत्महत्या की आंशका

पश्चिमी सिंहभूम जिले के हावड़ा मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर सोनुवा रेलवे स्टेशन आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास ट्रेन से कटकर एक युवक व एक युवती की मौत हो गई. यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है.

Continue reading

Palamu News :   घर पर सोई बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, आरोपी पिता फरार

जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से पिता-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां सांगवार पंचायत के लोहारा गांव में एक पिता ने नींद में सो रही बेटी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान अंजनी के रूप में हुई है. घटना के बाद आरोपी पिता अगस्त मेहता फरार हो गया है.

Continue reading

Jharkhand News : दो प्रोबेशनरी DSP के पदस्थापन में बदलाव, सौंपी गई नई जिम्मेदारी

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दो प्रोबेशनरी डीएसपी के पदस्थापन में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है. जारी आदेश के अनुसार, डीएसपी प्रदीप कुमार-2 को पहले साइबर डीएसपी, रांची के पद पर तैनात किया गया था. अब उस आदेश को रद्द करते हुए उन्हें अगले आदेश तक जैप-10 होटवार, रांची में डीएसपी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

Continue reading

Ranchi News : सुखदेवनगर में बंद घर से नकदी, जेवर और कीमती सामान उड़ा ले गए चोर

जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़े घर चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किए हैं.  घर मालिक मनोज कुमार गुप्ता ने मामले को लेकर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही