Search

झारखंड न्यूज़

Jamshedpur News : दो अलग-अलग घटनाओं में महिला व पुरुष ने लगाई फांसी

पहली घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड की है. यहां रहने वाले 38 वर्षीय देवानंद विश्वकर्मा अपने घर में फंदे से लटके मिले. बताया जा रहा है कि देर रात उनकी बेटी ने सबसे पहले उन्हें इस हालत में देखा.

Continue reading

Ramgarh News : सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लें ग्रामीण- बीडीओ

चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों के बीच बॉयलर व बत्तख चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में चितरपुर बीडीओ दीपक मिंज व विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, अर्जुन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मौजूद थे.

Continue reading

Giridih News : पुलिस की सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली में दिया हेलमेट पहनने का संदेश

एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को रोकने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक और अनुशासित होना होगा.

Continue reading

Ranchi News: CCL की अभिनव पहल से कोयलांचल के मेधावी छात्रों को मिलेगा नई उड़ान का अवसर

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सीसीएल विद्या सारथी परियोजना प्रारंभ की है. इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सीसीएल एवं नेशनल कंप्यूटर साक्षरता मिशन (NCSM) के मुख्यालय में समझौता ज्ञापन (MoU) संपन्न हुआ.

Continue reading

Jamtara News : जमीन विवाद में मारपीट मामले में नहीं दर्ज हुआ केस

प्रफुल्ल मंडल ने आरोप लगाया है कि नायका हेंब्रम समेत कई लोग हथियार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचे और लूटपाट की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. गले से करीब एक लाख रुपये की सोने की चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया है.

Continue reading

Palamu News : डीसी ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, लापरवाही पर एलएस को शोकॉज

डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गलत तरीके से सेविका चयन की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जो गंभीर मामला है. उन्होंने आवेदिकाओं के दस्तावेजों की सही तरीके से जांच करने का निर्देश दिया.

Continue reading

हीट वेव से बचाव को लेकर श्रम विभाग व चैंबर की बैठक, प्रतिष्ठानों में जरूरी व्यवस्था करने की अपील

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी हीट वेव एडवाइजरी के अनुपालन को लेकर आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और श्रम विभाग, झारखंड सरकार के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक चैम्बर भवन में आयोजित हुई. बैठक में भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए विभिन्न संस्थानों में जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Continue reading

Jamtara News : डीसी ने प्रखंड कार्यालय व सीएचसी का किया निरीक्षण, मेडिसिन स्टोर कीपर पर FIR की चेतावनी

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीसी ने परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताई. बीडीओ देवराज गुप्ता को दीवारों पर लगे पान के दाग तत्काल हटवाने व पूरे परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Continue reading

Latehar News : सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय करें- डीसी

उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आपस में समन्व य स्था पित कर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्हों ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें. सड़क सुरक्षा अभियानों में प्रगति लाने और व्यापक जनजागरूकता अभियान पर विशेष बल दिया गया.

Continue reading

HC ने शिक्षकों का तबादला आदेश किया रद्द, दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर किसी शिक्षक का स्थानांतरण अनुचित

झारखंड हाईकोर्ट ने दो सरकारी शिक्षकों के तबादले को “दंडात्मक कार्रवाई” मानते हुए रद्द कर दिया. कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई के तौर पर किसी शिक्षक के स्थानांतरण को अनुचित बताया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने 19 जनवरी 2026 का तबादला आदेश रद्द करते हुए प्रार्थियों की याचिका स्वीकार कर ली.

Continue reading

Palamu News : रामपुर में युवक की हत्या के विरोध में कोयल नदी पुल जाम

रामपुर में एक युवक की हत्या के विरोध में परिजनों व ग्रामीणों ने शनिवार की शाम कोयल नदी पुल को जाम कर दिया. जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. शाहपुर व सद्दीक मंजिल चौक की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई.

Continue reading

Simdega News : एसडीओ ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान वे राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठीटोली के बूथ संख्या 149, 150 व 151 व राजकीय मध्य विद्यालय ठाकुरटोली के बूथ संख्या 158, 159 व 160 पर गए और वहां चल रहे मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा की.

Continue reading

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शशि पन्ना को सौंपा दो राज्यों का प्रभार

Ranchi: आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया द्वारा शशि पन्ना को पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों के लिए आदिवासी कांग्रेस प्रभारी पद का जिम्मेदारी दी गई. शशि पन्ना ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक संगठनात्मक दायित्व नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, पहचान और संवैधानिक हकों की लड़ाई को और मजबूती देने का अवसर है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताया गया, विश्वास उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.

Continue reading

Simdega News : बराईबेड़ा में वन विभाग की कार्रवाई, 6 पीस साल लकड़ी का बोटा व चिरान जब्त

जलडेगा प्रखंड के बराईबेड़ा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 पीस साल लकड़ी का बोटा एवं चिरान जब्त किया है. विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है.

Continue reading

Giridih News : तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

एसपी को सूचना मिली थी कि तेलखारी जंगल में बैठकर कुछ साइबर अपराधी फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं. इसके बाद गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई की गई. टीम ने जंगल में छापेमारी कर 2 युवकों को दबोच लिया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही