Search

झारखंड न्यूज़

झारखंड : जनगणना पदाधिकारियों के तबादले पर मार्च 2027 तक रोक

झारखंड में  जनगणना 2027 के लिए नियुक्त जनगणना पदाधिकारियों के तबादले पर 31 मार्च 2027 तक के लिए रोक लगा दी गयी है. राज्य सरकार ने इससे संबंधितआदेश सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और उपायुक्तों को भेज दिया है.

Continue reading

धुनकी रूफटॉप बार में फिर पुलिस की रेड, बंद कराया, तेज साउंड में डीजे, शराब का दौर जारी था

लालपुर थाना क्षेत्र स्थित धुनकी रूफटॉप बार शनिवार देर देर रात 1.05 बजे पुलिस द्वारा बंद कराये जाने की खबर है. एक महीने भर के भीतर तीन बार पुलिस की कार्रवाई हुई है. लालपुर थाना के पुलिसकर्मियो ने देर रात पहुंच कर रूफटॉप बार को बंद कराया. जानकारी के अनुसार वहां नियम विरुद्ध तेज साउंड में डीजे बज रहा था. शराब का दौर जारी था.

Continue reading

देवघर : जय श्री राम युवा एकता ग्रुप ने वृक्षारोपण किया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

देवघर स्थित नंदन पहाड़ में जय श्री राम युवा एकता ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 11 पौधे रोपकर  पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. ग्रुप के अध्यक्ष दयानंद कुमार ने बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए समस्त देशवासियों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक-एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आग्रह किया.

Continue reading

नोटबंदी के दौरान संदिग्ध लेनदेन का मामला, कोडरमा से बैंककर्मी गिरफ्तार

2016 में हुई नोटबंदी के दौरान कथित तौर पर किए गए संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने कोडरमा से एक बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार के रूप में हुई है.

Continue reading

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती मेडिकल में असफल 62 अभ्यर्थियों को अपील का अंतिम मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत मेडिकल जांच से संबंधित आवश्यक सूचना-42 जारी की है. आयोग ने मेडिकल जांच में असफल घोषित किए गए 62 अभ्यर्थियों को Apex Medical Board के समक्ष अपील करने का अंतिम अवसर दिया है.

Continue reading

डॉ अंजना वर्मा इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी रांची की अध्यक्ष, पूनम यादव उपाध्यक्ष चुनी गयीं

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी, रांची (डिस्ट्रिक्ट 325) का इंस्टॉलेशन समारोह एवीएन ग्रैंड होटल में आयोजित किया गया. इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी ने शपथ लेकर पदभार संभाला.

Continue reading

Jamshedpur Crime News:  रंगदारी नहीं देने पर किराना दुकानदार पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का आरोप

शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 के पास शनिवार रात रंगदारी को लेकर एक किराना दुकानदार पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. आरोप है कि 10 से 15 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने दुकानदार से जबरन पैसों की मांग की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई.

Continue reading

हजारीबाग : पति-पत्नी के विवाद में भिड़े दो परिवार, चले लाठी-डंडे, 22 लोगों पर केस

हजारीबाग स्थित कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांड गांव में पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई.  गांव में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.

Continue reading

धनबाद : : बारिश में लिलोरी अंडरपास तालाब में तब्दील, जलभराव से थमा ट्रैफिक

मानसून की बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है वहीं जलजमाव की समस्या ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है. धनबाद स्थित राजगंज-बोकारो एनएच-32 पर लिलोरी मंदिर के समीप स्थित रेलवे अंडरपास में शनिवार देर रात हुई बारिश के बाद एक लेन पूरी तरह जलमग्न हो गयी

Continue reading

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को CM ने दी बधाई

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने संथाली फिल्म आंगेन के निर्देशक रवि राज मुर्मू को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर बधाई दी.रवि राज मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

Continue reading

Morning news diary।। 19 JUL।। IT सर्वे में बिल्डरों के ठिकाने से 120 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले।। BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित।। 2.60 करोड़ के बैंक घोटाले में मैनेजर सहित दो को सजा, 1.12 करोड़ जुर्माना भी।। समेत कई खबरें व वीडियो.

IT सर्वे में बिल्डरों के ठिकाने से 120 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज मिले।। BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा स्थगित।। 2.60 करोड़ के बैंक घोटाले में मैनेजर सहित दो को सजा, 1.12 करोड़ जुर्माना भी।। रांची में भारी बारिश, जलजमाव से परेशान हुए लोग।। रैयतों का कोर्ट में बयान- बुढ़मू CO ने मांगी थी रिश्वत।। EXCLUSIVE: यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर लक्ष्मी सिंह के सर्टिफिकेट में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग।।

Continue reading

Giridih News : बाइक सवार दंपती सड़क हादसे के शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर

गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के पथल नावाडीह के समीप शनिवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. मृतक की पहचान डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है.

Continue reading

Jamshedpur News : पुलिस अधिकारियों का सरकारी मोबाइल बंद मिला तो होगी कार्रवाई- SSP

पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शनिवार को जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए अहम निर्देश दिए.

Continue reading

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी बाजार में हवाई फायरिंग, रंगदारी की आशंका से व्यापारियों में दहशत

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के सब्जी बाजार में शनिवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ हथियारबंद बदमाशों ने बाजार पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दी. घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत फैल गई. दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागने लगे, जबकि खरीदारी कर रहे लोग भी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े.

Continue reading

HC ने बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट के पक्ष में म्यूटेशन रखा बरकरार, मेडिकल कॉलेज के रास्ते की बाधा दूर

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ ने देवघर स्थित भूमि विवाद से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट (BBMT) को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार और परित्राण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) की अपीलें खारिज कर दी हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही