Search

झारखंड न्यूज़

Hazaribagh News: हजारीबाग आयुष भवन के हर्बल गार्डन से प्रभावित हुए निदेशक

झारखंड सरकार के आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने हजारीबाग स्थित आयुष विभाग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आयुष भवन परिसर में विकसित हर्बल गार्डन एवं बागवानी की सुव्यवस्थित रखरखाव और औषधीय पौधों के संरक्षण की सराहना की.

Continue reading

Jamtara News: श्रावणी मेला को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, कोलकाता–कानपुर और आगरा के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत देने वाला फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से कोलकाता–कानपुर सेंट्रल तथा कोलकाता–आगरा कैंट के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है.

Continue reading

Hazaribagh News: SIR को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक

झारखंड में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Continue reading

Giridih News: जीटी रोड पर कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी का इलाज जारी

जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका स्थित लच्छीबागी के समीप जीटी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पति-पत्नी में से पति ईश्वर महतो की इलाज के दौरान रास्ते में मौत हो गई. वहीं उनकी पत्नी इंद्री देवी का इलाज रांची के वेदांता अस्पताल में जारी है.

Continue reading

Saraikela News: राजनगर के बाना टांगरानी से 55 कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

जिले के राजनगर प्रखंड के बाना टांगरानी, कांकी हमंदा स्थित बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में 55 कांवरियों का जत्था रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ. समिति के सदस्यों ने बताया कि सभी कांवरिया सोमवार को सुल्तानगंज से गंगाजल उठाकर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे.

Continue reading

Dhanbad News: भू-धंसान से बाबू बंगला बस्ती के आधा दर्ज आवास जमींदोज

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच भू-धंसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रविवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र स्थित बुट्टू बाबू बंगला बस्ती में एक बार फिर भू-धंसान हुआ जिसमें लगभग आधा दर्जन घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए.

Continue reading

Saraikela News: काड़ा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह स्थित शीतला मंदिर के पास हुए जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है.

Continue reading

Ranchi News: पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का मशाल जुलूस, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

पेपर लीक के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रविवार को "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत रांची में विशाल मशाल जुलूस निकाला. कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक पर रोक, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

Continue reading

Jamshedpur News: महिला रेलकर्मी के गले से चेन छीनने की कोशिश, आरोपी पकड़ाया

बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की कोशिश का मामला सामने आया. ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही रेलवे की महिला कर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया.

Continue reading

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में बढ़ा मलेरिया का खतरा, 20 दिनों में मिले 2300 मरीज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. पिछले 20 दिनों में जिले के 1.66 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 2,300 मलेरिया संक्रमित पाए गए हैं.

Continue reading

Latehar News: लातेहार में कदाचार मुक्त हुई झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024  जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी.

Continue reading

Giridih News: उच्च शिक्षा मंत्री से मिला झामुमो छात्र मोर्चा, JAC कम्पार्टमेंट रिजल्ट शीघ्र घोषित की मांग की

झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुद्विय कुमार सोनू से मुलाकात कर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं की स्क्रूटनी और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा के परिणाम समय पर न जारी किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की.

Continue reading

Chatra News: 60 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, गुलगुलिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

चतरा जिले के इटखोरी बाजार में 12 जुलाई को ज्वेलरी व्यवसायी दिलीप सोनी की बाइक की डिक्की से करीब 60 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ाने के सनसनीखेज मामले का चतरा पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Continue reading

Sports News: भोला सिंह चौथी बार बने हॉकी झारखंड के अध्यक्ष, मनोज कोनबेगी नए महासचिव

जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, रांची में आयोजित हॉकी झारखंड की 13वीं वार्षिक आमसभा में वर्ष 2026-30 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. इसमें मनोज कुमार प्रसाद (मनोज कोनबेगी) को सर्वसम्मति से महासचिव चुने गए,

Continue reading

Ranchi News: उमानाथ कोल की मौत पर सियासत शुरू, आजसू ने इरफान पर लगाया आरोप

प्राचीन कोल आदिवासी कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उमानाथ कोल की सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही