Search

झारखंड न्यूज़

SSP के आश्वासन के बाद धनबाद बार एसोसिएशन की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे अधिवक्ता

धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार देर शाम हड़ताल समाप्त कर दी. यह निर्णय धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार से मिले आश्वासन के बाद लिया गया.

Continue reading

कोडरमा में अवैध अभ्रक खनन, तस्करी जारी, रेंजर राम बाबू फिर चर्चा में

Ranchi : वन विभाग के चर्चित रेंजर राम बाबू फिर से चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा वन्य प्राणी आश्रयणी (Wild Life Sanctuaries)  में अवैध खनन को लेकर है. कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी में अभ्रक (ढिबरा) के अवैध खनन को लेकर महालेखाकार अपनी रिपोर्ट में आपत्ति कर चुका है. इसमें अवैध खनन से निकाले गये अभ्रक को विदेशों में भेजे जाने का उल्लेख किया गया था. लेकिन महालेखाकार की रिपोर्ट पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई.

Continue reading

सुबह की न्यूज डायरी।। 31 JAN।। IT रेड में बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ नकद।। IAS विनय चौबे से 4 दिन पूछताछ करेगी ACB।। स्कूल में लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट नहीं तो मान्यता रद्दः SC।। समेत कई खबरें व वीडियो.

सुबह की न्यूज डायरी।। 31 JAN।। IT रेड में बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ नकद।। IAS विनय चौबे से 4 दिन पूछताछ करेगी ACB।। स्कूल में लड़कियों के लिए अलग टॉयलेट नहीं तो मान्यता रद्दः SC।। 1.75 लाख करोड़ का हो सकता है अबुआ बजट।। झारखंड में अवैध हथियारों की बड़ी मंडी।।

Continue reading

India Skills Competition 2026 के लिए झारखंड के युवा बनेंगे देश के प्रतिनिधि

झारखंड सरकार राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाकर उनके सपनों को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंडों में नए कौशल केंद्र खोले जाएंगे, ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उनकी जरूरत के अनुसार घर के पास ही प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके.

Continue reading

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रांची नगर निगम ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रांची नगर निगम की ओर से सफाईमित्रों और निगम कर्मियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर शुक्रवार को बकरी बाजार स्थित नगर निगम के भंडारगृह परिसर में लगाया गया.

Continue reading

नगर निकाय चुनाव 2026: दूसरे दिन भी नामांकन धीमा, गिनती के बिके नॉमिनेशन फॉर्म

नगरपालिका निकाय चुनाव 2026 के तहत नॉमिनेशन फॉर्म की बिक्री और नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को रांची समाहरणालय और बुण्डू अनुमंडल कार्यालय में अभ्यर्थियों की आवाजाही बनी रही, लेकिन नामांकन की रफ्तार अब भी काफी धीमी नजर आई.

Continue reading

बीआईटी मेसरा के लियो क्लब ने गुरुनानक होम फॉर हैंडीकैप्ड चिल्ड्रेन में रह रहे बच्चों के बीच दान की राशि वितरित की

लियो क्लब के लगभग 50 सदस्यों ने संस्थान के विभिन्न हॉस्टलों में जाकर स्वेच्छा से दान एकत्र किया. दान की राशि अनाथालय में रह रहे 47 बच्चों के बीच समान रूप से वितरित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं था,  बल्कि बच्चों के साथ समय बिताकर उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ना भी रहा.

Continue reading

आयकर छापा: बाबा ग्रुप के ठिकानों से मिले 1.25 करोड़ रुपए व जेवरात

आयकर विभाग के छापे में राइस किंग बाबा ग्रुप के ठिकानों से 1.25 करोड़ रुपए कैश मिले हैं. इसके अलावा विभिन्न ठिकानों से भारी मात्रा में जेवरात भी मिले हैं. छापामारी में मिले जेवरात के मूल्य का आकलन किया जा रहा है. साथ ही बाबा ग्रुप की सभी संपत्तियों के मूल्य का आकलन किया जा रहा है.

Continue reading

रामगढ़ः कुष्ठ रोग खोज अभियान, सहिया दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली

सहिया दीदियों ने जागरूकता रैली भी निकाली. सिविल सर्जन ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया. उन्होंने कुष्ठ रोग के उपचार व रोकथाम के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी.

Continue reading

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू व बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विजय सिंह गगराई ने थामा भाजपा का दामन

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है. यह सरकार विकास विरोधी सरकार है. आये दिन आदिवासी समाज के युवाओं की हत्या हो रही.बहन बेटियां अपमानित हो रही हैं. राज्य में अपहरण एक उद्योग बन गया है.

Continue reading

धनबादः बेसहारा महिला को मिला सहारा, डीडीसी ने की आवास देने की अनुशंसा

महिला की दयनीय स्थिति को देख डीडीसी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए ऑन द स्पॉट अंबेडकर आवास योजना के तहत उसे आवास उपलब्ध कराने की अनुशंसा की.

Continue reading

रांची में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता जारी, सेमीफाइनल में पहुंचा झारखंड

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग प्रतियोगिता के 5वें दिन मुकाबले बेहद रोमांचक रहे. प्रतियोगिता के मैच रांची के मोरहाबादी स्थित जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, रेलवे एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम  हटिया तथा खूंटी में हुए.

Continue reading

भुरकुंडा में शोभायात्रा निकाली गयी, 23 मार्च को रांची में वैश्य मोर्चा का राज्यस्तरीय महासम्मेलन

महासम्मेलन में रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, बोकारो, चतरा, लातेहार समेत अन्य जिलों से लोग पहुंचे थे.  बड़ी संख्या में वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद एवं प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने किया.

Continue reading

देवघरः शहीद का सेना मेडल चोरी मामले में 2 गिरफ्तार, मेडल कुएं से बरामद

पुलिस जांच में बामनगामा गांव के ही दो आरोपियों पवन कुमार सिंह व कारू मिर्धा की संलिप्तता सामने आई. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर गांव के डंगाल स्थित कुएं से चोरी गया सेना का मेडल बरामद किया गया.

Continue reading

जंगली हाथियों का आतंक: गुमला के पांच गांवों में धारा 163 लागू, प्रशासन अलर्ट

जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुमला के अनुमंडल दंडाधिकारी ने BNSS धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया है. यह आदेश 30 जनवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//