Search

झारखंड न्यूज़

न्यू एंजेल्स होम स्कूल के क्लास 10 के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई

झरिया के डिगवाडीह स्थित न्यू एंजेल्स होम स्कूल में शनिवार को क्लास 10 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की उपस्थिति से माहौल उत्साह और भावनाओं से भरा रहा.

Continue reading

पलामू : कार-बाइक की जोरदार टक्कर, परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर–पांकी मुख्य मार्ग स्थित महावीर मोड़ के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में सगे भाई–बहन और उनकी मां शामिल हैं.

Continue reading

मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न पर चला रांची पुलिस का बुलडोजर, सभी को किया डिस्ट्रॉय

Ranchi: रांची में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन कर चलाए जा रहे वाहनों से बड़ी संख्या में अवैध उपकरण जब्त किए गए.

Continue reading

जमशेदपुर: ठगी के मामले में अभिनेता गोविंदा, चंकी पांडेय, मनोज तिवारी सहित कई पर FIR दर्ज

बॉलीबुड कलाकार गोविंदा, चंकी पांडेय, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर साकची थाने केस में दर्ज किया गया है. इन सभी पर इनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगाया गया है.

Continue reading

गिरिडीह : किराए के मकान में फंदे से लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव

नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा में शनिवार सुबह एक किराये के मकान में रह रही नाबालिग छात्रा (17 वर्षीय) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पूर्व छात्रा ने अपने छोटे भाई को मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपनी जान देने की मंशा जाहिर की थी. सूचना मिलते ही परिजन जब कमरे पर पहुंचे तो छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला.

Continue reading

26 साल पुराने फायरिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आरोपी बरी

झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 1999 के फायरिंग मामले में दोषी ठहराए गए मदन मरांडी को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव और अभियोजन की कमियों के आधार पर आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी करने का आदेश दिया. साथ ही दुमका की निचली अदालत द्वारा दी गई सजा को रद्द कर दिया है.

Continue reading

संगठित आपराधिक गिरोह की गोलीबारी से कोल कंपनियां प्रभावित, कारोबारी दहशत में

Ranchi: झारखंड के कोयला क्षेत्र में सात संगठित आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इन आपराधिक गिरोहों का मुख्य काम कोयला व्यापारियों से लेवी वसूलना है. इन आपराधिक गिरोहों द्वारा अपना बर्चस्व कायम रखने के लिए हमेशा गोलीबारी की जाती है.

Continue reading

रांची के सिल्ली में 10 बेड वाला अस्पताल बनाने के लिए 3.91 करोड़ स्वीकृत

राज्य सरकार ने रांची के सिल्ली प्रखंड (पताराहाट) में 10 बेड वाले अस्पताल निर्माण के लिए 3 करोड़ 91 लाख 78 हजार रुपये की राशि मंजूर की है. यह पैसा वित्तीय वर्ष 2025-25 के लिए के लिए राज्य योजना के तहत दिया गया है. इसका मकसद ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना है.

Continue reading

स्वास्थ्य सेवाएं और होंगी बेहतर, चार जिलों के लिए 98.36 लाख का आवंटन

Ranchi: राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए 98 लाख 36 हजार 586 रुपये की राशि स्वीकृत की है. यह राशि स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत रांची, हजारीबाग, देवघर और गढ़वा जिलों में विभिन्न निर्माण और मरम्मत कार्यों पर खर्च की जाएगी

Continue reading

गिरिडीह नगर प्रशासक के निदेशक का स्वच्छता निरीक्षक की बर्खास्तगी का आदेश HC से रद्द

गिरिडीह नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक को नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक द्वारा बर्खास्त किए जाने, प्राथमिकी दर्ज करने और नौकरी के दौरान के वेतन की रिकवरी करने के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया.

Continue reading

गिरिडीह : क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में विवाद-मारपीट, दो गंभीर रूप से घायल

पचंबा थाना क्षेत्र के चैताडीह में शुक्रवार की देर शाम बच्चों के बीच क्रिकेट खेलते हुए मामूली विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया. कहासुनी से शुरू हुई यह तकरार हाथापाई में बदल गई, जिसमें एक पक्ष के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading

गढ़वा में CHC भवन निर्माण के लिए 1.51 करोड़ की मंजूरी

गढ़वा में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य योजना के तहत जिले के रंका प्रखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 51 लाख 42 हजार 198 की स्वीकृति दी गई है.

Continue reading

लोहरदगा : बालू माफियाओं का दुस्साहस, छापेमारी करने गए CO पर जानलेवा हमला

जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे सीओ पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला किया है. इस हमले में सीओ की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. जबकि वे बाल-बाल बचे.

Continue reading

IPS अधिकारियों को आईजी बनने के लिए 2 साल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारियों के करियर प्रोफाइल और पदोन्नति के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब अधिकारियों को आईजी रैंक पर तैनात होने के लिए केंद्र सरकार के साथ काम करने का अनुभव होना अनिवार्य होगा.

Continue reading

नगरपालिका चुनाव : रामगढ़ में JLKM पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें JLKM के जिला अध्यक्ष देवानंद कुमार महतो, पार्टी नेता संतोष कुमार महतो और रागगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनीता कुमारी शामिल हैं.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//