Search

झारखंड न्यूज़

दुबई में फंसे झारखंड के 14 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

झारखंड के प्रवासी मजदूरों के विदेश में फंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला दुबई का है, जहां गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो जिले के 14 प्रवासी मजदूर पिछले कई महीनों से फंसे हुए हैं.

Continue reading

बोकारो : अवैध कोयला खनन रोकने गई KBP माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला, अधिकारी समेत दो घायल

गोमिया के पचमो परियोजना क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई केबीपी माइनिंग कंपनी लिमिटेड की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया है. इस हमले में कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह घटना रहावन ओपी थाना क्षेत्र के बघरैया में एक फरवरी को घटी है.

Continue reading

धनबाद : सिंह मेंशन पर बमबाजी का अमन सिंह गिरोह ने लिया जिम्मा, कहा-सबको चुन-चुनकर मारेंगे

सिंह मेंशन पर रविवार की देर रात अपराधियों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना का जिम्मा अमन सिंह (मृत) गिरोह के शंकर सिंह ने लिया है. गिरोह के शंकर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धनबाद को शमशान बना देंगे. जिस जमीन पर अमन भैया का खून बहा, उस धरती को बंजर बना देंगे.

Continue reading

धनबाद में देर रात अपराधियों ने सिंह मेंशन पर सुतली बम फेंका

जिले में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है. रविवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन पर बमबाजी की है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

Continue reading

ईडी ने जेपीएससी घोटाले में आरोपित पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की संपत्ति का ब्योरा मांगा

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेपीएससी-2 घोटाले में ECIR दर्ज करने के बाद मनी लाउंड्रिंग के बिंदु पर जांच तेज कर दी है. ईडी ने इस मामले में सीबीआई द्वारा आरोपित झारखंड पुलिस व प्रशासन के 28 अधिकारियों के सिलसिले में विस्तृत जानकारी मांगी है. ईडी द्वारा मांगे गये ब्योरे में इन अधिकारियों द्वारा घोषित संपत्ति का ब्योरा भी शामिल है.

Continue reading

आयकर छापे में बाबा ग्रुप के ठिकानों से 10 करोड़ के जेवरात जब्त, संपत्ति के मूल्य में 25 करोड़ का अंतर

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने छपेमारी के दौरान मिली नकद राशि के स्रोतों की जांच के बाद 4.50 करोड़ रुपये छापामारी के तीसरे दिन जब्त किया था. छापामारी के चौथे दिन और 50 लाख रुपये जब्त किये गये. इससे जब्त नकदी बढ़ कर पांच करोड़ रुपये हो गयी है.

Continue reading

तिनसुकिया में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा- आदिवासियों की एकजुटता ही हमारी पहचान

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने असम के आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आप सभी आदिवासी समुदाय के लोग करीब 150 सालों से रह रहे हैं. आज आपसे मिलकर मुझे आप सबसे जुड़ने का मौका मिला है. हम असम में रह रहे झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोगों की तकलीफों, उन पर हो रहे अत्याचारों को जानने-समझने आये हैं. हमारा आपका जुड़ाव बहुत पुराना है.

Continue reading

आयकर छापाः फॉरेंसिक अकाउंटिंग टेक्निक ने खोली चावल व्यापारियों की पोल

Ranchi : फॉरेंसिक अकाउंटिंग टेक्निक ने चावल व्यापारियों द्वारा की गयी चोरी की पोल खोल दी है. आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने चावल व्यापारियों की चोरी को पकड़ने के लिए डिजिटल फॉरेंसिक आकउंटिंग टेक्निकल, फॉरेंसिंक ऑडिट सहित अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया. इससे व्यापारियों द्वारा अपने बुक्स ऑफ अकाउंट से बाहर किये गये व्यापार से संबंधित सारी सबूत आयकर के हाथ लगे.

Continue reading

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, से छह बसें जलकर खाक

Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक बस से धुंआ निकलने लगा. आग ने एक-एक कर छह बसों को अपने चपेट में ले लिया. स्टैंड में खड़ी छह बसें धू-धू करके जलने लगी. स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसमान में धुआं फैलने लगा.

Continue reading

रांची : लोअर वर्धमान कंपाउंड में व्यक्ति की हत्या, आक्रोशितों ने लालपुर चौक किया जाम

लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर वर्धमान कंपाउंड स्थित गुलमोहर पार्क में शनिवार रात अपराधियों ने मधेश्वर सिंह नामक व्यक्ति की हत्या कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रविवार को लालपुर चौक को घंटों जाम रखा.

Continue reading

कमोडिटी मार्केट में भी भारी बिकवाली, सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

Ranchi:  यूनियन बजट 2026-27 शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट को भी रास नहीं आई. बजट पेश होने के बाद इसमें भारी गिरावट देखने को मिली. सोना और चांदी, जो हाल तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके थे,

Continue reading

बजट 2026-27: सत्तापक्ष ने कहा - 'ऐतिहासिक और विकासोन्मुख', PM से लेकर मंत्री तक की प्रतिक्रियाएं

Lagatar Desk : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एनडीए नेताओं ने 'ऐतिहासिक', 'समावेशी' और 'विकसित भारत' की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों तक ने बजट की सराहना की है

Continue reading

बजट 2026-27: विपक्ष ने कहा - निराशाजनक और गरीब विरोधी, कांग्रेस-AAP-SP-TMC ने की कड़ी आलोचना

Lagatar Desk : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 पर विपक्षी नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (एसपी), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य विपक्षी दलों ने बजट को 'निराशाजनक' व 'गरीब विरोधी' और 'सुधारों से दूर' करार दिया है.

Continue reading

टिप्पणी- बजट 2026-27: विकसित भारत की मजबूत नींव, विकास का प्रतीक

बजट 2026-27 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की दूरदर्शी सोच का उत्कृष्ट उदाहरण है. यह बजट 'विकसित भारत 2047' के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो आर्थिक स्थिरता, बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन और कर सुधारों पर केंद्रित है.  वैश्विक चुनौतियों जैसे अमेरिकी टैरिफ, मुद्रा अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनावों के बीच,

Continue reading

टिप्पणी- बजट 2026-27: एक असफल प्रयास जो आर्थिक असमानता को बढ़ावा देता है

भारत सरकार द्वारा एक फरवरी 2026 को पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की नौवीं बजट पेश होने के बावजूद, देश की आर्थिक चुनौतियों को संबोधित करने में बुरी तरह विफल साबित हुआ है. 'विकसित भारत' के नारे के साथ पेश किया गया

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//