Search

झारखंड न्यूज़

देवघर में साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

देवघर साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.

Continue reading

कांग्रेस ने किसान कांग्रेस के राज्य अध्यक्षों की घोषणा की, झारखंड में सुभाष कुमार को जिम्मेदारी

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने किसान कांग्रेस के विभिन्न राज्यों के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

Continue reading

बरकाकाना में उर्स के मौके पर कव्वाली ने लोगों को झुमाया

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह अलैह अंसाराबाद डुडगी की सालाना उर्स के अवसर पर कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साहू, विधायक राजेश कश्यप, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता शामिल हुए.

Continue reading

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए HRIS लागू करने की तैयारी

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने ह्यूमन रिसोर्स इंफॉर्मेशन सिस्टम यानी HRIS लागू करने की दिशा में पहल शुरू की है.

Continue reading

जामताड़ा में मिड-डे मील घोटाला! 935 की फर्जी हाजिरी, जांच के घेरे में हेडमास्टर

जिले के नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय चम्पापुर में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय में शिक्षकों द्वारा भारी अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है, जिसमें मिड-डे मील (एमडीएम) योजना के तहत फर्जी हाजिरी बनाकर सरकारी राशि की निकासी का आरोप लगाया गया है.

Continue reading

धनबाद : रोजगार व प्रदूषण नियंत्रण की मांग पर जनता श्रमिक संघ का धरना प्रदर्शन

बीसीसीएल एरिया-03 अंतर्गत ब्लॉक-04 परियोजना में सोमवार को जनता श्रमिक संघ के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. केंद्रीय संगठन सचिव शुभम यादव के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में स्थानीय रैयतों और मजदूरों ने हिस्सा लेकर अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई.

Continue reading

अंबेडकर जयंती व गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस पर भाकपा (माले) करेगा राज्यभर में कार्यक्रम

Ranchi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और वामपंथी आंदोलन नेता गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) द्वारा 14 अप्रैल को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Continue reading

रामगढ़: जिला प्रशासन की पहल, लोगों को दी गई आपातकाल से निपटने की ट्रेनिंग

जिलेवासियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए शहर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Continue reading

निगम का सख्त एक्शन: गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पर जीरो टॉलरेंस

Ranchi: नगर निगम द्वारा गिफ्ट डीड के अंतर्गत प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अब जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है. विगत दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में गिफ्ट डीड की भूमि पर अवैध अतिक्रमणों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया गया. गिफ्ट डीड की भूमि केवल सार्वजनिक उपयोग और निर्धारित उद्देश्यों के लिए है.

Continue reading

प्रमंडलीय आयुक्त ने लातेहार अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

प्रमंडलीय आयुक्त  कुमुद सहाय ने सोमवार को लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का जायजा लिया. आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की.

Continue reading

गिरिडीह: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रालोजपा का समर्थन

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने केंद्र सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों की मुक्त कंठ से सराहना की है.

Continue reading

धनबाद : दिनदहाड़े SBI CSP में लूट, अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर उड़ाए 80 हजार

जिले के टुंडी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. कमारडीह स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) में सोमवार दोपहर तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 80 हजार रुपये नगद लूट लिए और फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

Continue reading

रांची : आंगनबाड़ी यूनियन का राज्य सम्मेलन, मीरा देवी अध्यक्ष व मीनू मूर्मू महासचिव चुनी गईं

झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन का चौथा राज्य सम्मेलन राजधानी रांची के सफदर हाशमी सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया.

Continue reading

बोकारो : बंद पड़े विद्यालयों में शिफ्ट होंगे आंगनवाड़ी केंद्र, सर्वे शुरू

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत एवं गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई. डीडीसी ने योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही