Search

झारखंड न्यूज़

फर्जी वेतन निकासी मामला: शुरुआती जांच पुरी, बाहरी लोगों को भी वेतन भुगतान की आशंका

बोकारो ट्रेजरी की प्रारंभिक जांच के दौरान पाये गये फर्जी Pay-ID के सहारे ऐसे लोगों को वेतन भुगतान की आशंका जतायी गयी है, जिनकी नियुक्ति ही सरकार में नहीं हुई है. भुगतान से संबंधित करीब तीन सौ DDO बिल की जांच के दौरान कई Pay-ID फर्जी पाई गई हैं.

Continue reading

रांची: डाक कर्मचारियों के सम्मेलन में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ हुए शामिल, नई कार्यकारिणी का गठन

रांची प्रमंडल के भारतीय डाक कर्मचारी संघ का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता श्याम सुंदर कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए. सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याएं, संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई.

Continue reading

जामताड़ा: उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक, भाजयुमो ने पुतला फूंक जताया विरोध

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर जामताड़ा का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. इस मुद्दे के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया.

Continue reading

रामगढ़: सांडी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बालाजी मेटल प्लांट में भीषण आग

जिले के कुजू क्षेत्र स्थित बोंगावार में रविवार की दोपहर बालाजी मेटल प्लांट में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की. आग लगने के स्पष्ट कारणों की पुष्टी नहीं हुई है.

Continue reading

धनबाद: BJP की हार पर आत्ममंथन, ढुल्लू महतो बोले—एकजुटता ही जीत की कुंजी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के डीटीओ कार्यालय के समीप आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन की मजबूती और हालिया चुनावी हार की समीक्षा पर गहन मंथन किया गया. कार्यक्रम में सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद पी.एन सिंह, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Continue reading

बहरागोड़ा में जंगली हाथी का तांडव: NH-49 पर आ धमका, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल क्षेत्र अंतर्गत दूधकुंडी और दरीसोल गांवों में इन दिनों एक जंगली हाथी काल बनकर घूम रहा है. जिसके खौफ से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. रविवार की सुबह स्थिति तब और भयावह हो गई जब हाथी सिंह जंगल से निकलकर सीधे एनएच-49 मुख्य मार्ग पर आ धमका, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के बीच भगदड़ मच गई.

Continue reading

धनबाद: खैरखाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 3 घायल, एक की हालत नाजुक

जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरखाबाद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.  जिसमें बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर आरएस मोड़ रतनपुर से बरवा की ओर जा रहे थे.

Continue reading

गिरिडीह: छोला-गुपचुप बेचकर जीवन-यापन करने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत

जिले के गांडेय थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहारी के पास ठेला पर छोला-गुपचुप बेचने वाले युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान गांडेय थाना क्षेत्र के दासडीह निवासी प्रिंस कुमार के रूप हुई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

Continue reading

रामगढ़ में कोयला चोरी का परमिट देते हैं मांडू विधायक निर्मल महतो!

Ranchi/Ramgarh: रामगढ़ में कोयला चोरी करने है तो मांडू विधायक निर्मल महतो से परमिट लेना पड़ेगा. यानी मंजूरी जरूरी है. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल है, जिसमें विधायक साफ कह रहे हैं बिना उनसे पूछे कोयला कैसे गिराया? वह कह रहे हैं कि दस मिनट में गाड़ी जब्त हो जायेगा और केस हो जायेगा. निर्मल महतो आजसू के विधायक हैं. यह पार्टी जल, जंगल, जमीन की बात करती है.

Continue reading

रामगढ़: होटल साई रेसीडेंसी में छापेमारी, शराब-बियर बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जिले के बासल पुलिस ने बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल साई रेसीडेंसी (द रॉयल फिस्ट रेस्टोरेंट) में छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर की बोतल बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले में दुकान के मालिक सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया है.

Continue reading

रामगढ़ जिला कराटे डो चैंपियनशिप 2026: 130 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रामगढ़ जिला कराटे डो एसोसिएशन द्वारा स्कॉलर्स हाई स्कूल, रांची रोड में आयोजित रामगढ़ जिला कराटे चैम्पियनशिप 2026 का दूसरा दिन उत्साह, ऊर्जा और उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. प्रतियोगिता के दूसरे दिन 130 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में भाग लिया

Continue reading

रामगढ़: मंत्री इरफान अंसारी ने हिदायतुल्लाह शाह बाबा के मजार पर की चादरपोशी

हजरत हेदायतुल्लाह शाह दाता रहमतुल्लाह आलैह अंसाराबाद डुडगी का 41वां सालाना उर्स रविवार क़ो मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. डॉ. इरफान का मदरसा अहले सुन्नत नुरुल इस्लाम डुडगी में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया.

Continue reading

गोमिया के जंगल में हाथियों का हमला, महुआ चुनने गई महिला को कुचल कर मार डाला

जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर और तिलैया के बीच स्थित जंगल में रविवार सुबह हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पत्नी ठकनी देवी (48) के रूप में हुई है.

Continue reading

पेपर लीक गिरोह पर रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 गिरफ्तार

झारखंड में पेपर लीक गिरोह के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के मुख्य सरगना समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 5 सदस्य गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जबकि 159 झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थी शामिल हैं, जिनमें 7 महिला अभ्यर्थी भी हैं.

Continue reading

रांची: ऑटो चालक महासंघ का ऐलान, 15 को 11-2 बजे तक ऑटो संचालन बंद

टाटीसिल्वे–कांटा टोली मार्ग पर चलने वाले ऑटो चालकों की समस्याओं और भाड़ा निर्धारण को लेकर रविवार को बैठक हुई. झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी  की अध्यक्षता में यह बैठक ई-एफ ग्राउंड, टाटा सिल्वे मैदान में हुई. जबकि संचालन प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह ने किया.

Continue reading
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही